Showing posts with label TOTKE AUR UPAY. Show all posts
Showing posts with label TOTKE AUR UPAY. Show all posts

Sunday, 14 January 2018

तंत्र मंत्र

तंत्र मंत्र किसी को नुकसान देने के लिए नहीं है यह क्रिया तो तब जूझ जब आप किसी बहुत ही जयदा और बढ़ी प्रोबलम है होते हो क्युकी यह तीर ऐसे है के जा तो छोड़ने वाला और जिसके ऊपर किया गया है वही मेहसूस कर सकता है और मैंने तो आपको पहले ही बताया है मैं तो प्रेक्टिकल वाला बाँदा हूँ खुद करता हूँ फिर बता देता हूँ यहाँ पर कॉपी पेस्ट वाला काम अपने पास नहीं है और कुछ बड़े बड़े तांत्रिक है यहाँ पर वही करते है कॉपी पेस्ट यहाँ पर मैंने प्रचार के लिए बनाया है अपना ब्लॉग यूट्यूब फेसबुक न के नाश के लिए और यद् रहे जैसे करम हो करता है वैसे ही भुगतना पढता है यही पर सब कुछ मरने के बाद क्या होना है जा क्या होगा किसी को कुछ नहीं पता नहीं इसलिए बाबा का नाम लो इष्ट देव की पूजा करो बस बाकि प्रभु आप सब को सब कुछ दे अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 

Wednesday, 27 December 2017

बीज मंत्रो से रोगों का निदान

बीज मंत्रो से रोगों का निदान
बीज मंत्रो से अनेकों रोगों का निदान सफल है। आवश्यकता केवल अपने अनुकूल प्रभावशाली मंत्र चुनने और उसका शुद्ध उच्चारण से मनन-गुनन करने की है। बीज के अर्थ से अधिक आवश्यक उसका शुद्ध उच्चारण ही है। जब एक निश्चित लय और ताल से मंत्र का सतत् जप चलता है तो उससे नाडियों में स्पंदन होता है। उस स्पदन के घर्षण से विस्फोट होता है और एनर्जी उत्पन होती है, जो षट्चक्रों को चैतन्य करती है। इस समस्त प्रक्रिया के समुचित अभ्यास से शरीरमें प्राऔतिक रुप से उत्पन्न होते और शरीर की आवश्कता के अनुरुप शरीर का पोषण करने में सहायक हारमोन्स आदि का सामन्जस्य बना रहता है और तदनुसार शरीर को रोग से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है।
पौराणिक, वेद, शाबर आदि मंत्रों में बीज मंत्र सर्वाधिक प्रभावशाली सिद्ध होते हैं। उठते-बैठते, सोते-जागते उस मंत्रका सतत् शुद्ध उच्चारण करते रहें। आपको चमत्कारिक रुप से अपने अन्दर अन्तर दिखाई देने लगेगा। यह बात सवैद ध्यान रखें कि बीज मंत्रों में उसकी शक्ति का सार उसके अर्थ में नहीं बल्कि उसके विशुद्ध उच्चारण को एक निश्चित लय और ताल से करने में है।
बीज मंत्र में सर्वाधिक महत्व उसके बिन्दु में है और यह ज्ञान केवल वैदिक व्याकरण के सघन ज्ञान द्वारा ही संम्भव है। आप स्वंय देखें कि एक बिन्दु के तीन अलग-2 उच्चारण हैं।
गंगा शब्द ‘ङ’ प्रधान है।
गन्दा शब्द ‘न’ प्रधान है।
गंभीर शब्द ‘म’ प्रधान है।
अर्थात इनमें क्रमशः ङ, न और म, का उच्चारण हो रहा है।
कौमुदी सिद्वान्त्र के अनुसार वैदिक व्याकरण को तीन सूत्रों द्वारा स्पष्ट किया गया है-
1 – मोनुस्वारः
2 – यरोनुनासिकेनुनासिको तथा
3- अनुस्वारस्य ययि पर सवर्णे।
बीज मंत्र के शुद्ध उच्चारण में सस्वर पाठ भेद के उदात्त तथा अनुदात्त अन्तर को स्पष्ट किए बिना शुद्ध जाप असम्भव है और इस अशुद्धि के कारण ही मंत्र का सुप्रभाव नहीं मिल पाता।
अपने अनुरूप चुना गया बीज मंत्र जप अपनी सुविधा और समयानुसार चलते-फिरते उठते-बैठते अर्थात किसी भी अवस्था में किया जा सकता है। इसका उदेश्य केवल शुद्ध उच्चारण एक निश्चित ताल और लय से नाड़़ियों में स्पदन करके स्फोट उत्पन्न करना है।
कां – पेट सम्बन्धी कोर्र्ई भी विकार और विशेष रूप से आतों की सूजन में लाभकारी।
गुं – मलाशय और मूत्र सम्बन्धी रोगों में उपयोगी !


हत्था जोड़ी क्या है

हत्था जोड़ी क्या है 

तंत्र शास्त्र में हत्था जोड़ी एक विशिष्ट स्थान रखती है। ये साक्षात् माँ महाकाली और कामाख्या देवी का स्वरुप मानी जाती है। देखने में ये भले ही किसी पक्षी के पंजे या मनुष्य के हाथो के समान दिखे लेकिन असल में ये एक पौधे की जड़ है।

हत्था जोड़ी तांत्रिक प्रयोगों में काम आने वाली एक दुर्लभ एवं चमत्कारिक वस्तु है | ये एक प्रकार की वनस्पति बिरवा की जड़ है, लेकिन इसे दुर्लभ माना जाता है, क्योकि ये सहज उपलब्ध नहीं होती है |

इस जड़ की आकृति दो जुड़े हुए हाथों के रूप में होती है, इसलिए इसे हत्था जोड़ी कहा गया है | हत्था जोड़ी का प्रयोग दांपत्य जीवन में आ रही समस्यओं को दूर करने में, व्यापार वृद्धि में, धन प्राप्ति इत्यादि में की जाती है |
हत्था जोड़ी बहुत ही शक्तिशाली व प्रभावकारी वस्तु है यह :-मुकदमा, शत्रु संघर्ष, दरिद्रता आदि के निवारण में बहुत प्रभावी है इसके जैसी चमत्कारी वस्तु आज तक देखने में नही आयी इसमें वशीकरण को भी अदुभूत शक्ति है -
भूत - प्रेत आदि का भय नही रहता यदि इसे तांत्रिक विधि से सिध्द कर दिया जाए तो साधक निष्चित रूप से चामुण्डा देवी का कृपा पात्र हो जाता है यह जिसके पास होती है उसे हर कार्य में सफलता मिलती है धन संपत्ति देने वाली यह बहुत चमत्कारी साबित हुई है तांत्रिक वस्तुओं में यह महत्वपूर्ण है -!
हत्था जोड़ी में अद्भुत प्रभाव निहित रहता है, यह साक्षात चामुंडा देवी का प्रतिरूप है-!यह जिसके पास भी होगी वह अद्भुत रुप से प्रभावशाली होगा !सम्मोहन, वशीकरण, अनुकूलन, सुरक्षा में अत्यंत गुणकारी होता है, हत्था जोड़ी.हमारे तंत्र शास्त्र तथा तन्त्र का प्रयोग करने वालो के लिये एक महत्वपूर्ण वनौषधि के नाम से जानी जाती है। इसके पत्ते हरे रंग के होते है साथ ही यह भी देखा जाता है इन पत्तो के नीचे के हिस्से मे सफ़ेद रंग की परत होती है और इस सफ़ेद हिस्से पर बाल जैसे मुलायम रोंये होते है। इसके ऊपर गुलाब की तरह का फ़ूल आता है कही कही पर फ़ूल मे नीला रंग भी दिखाई देता है। यह प्राय: पंसारियो के पास या राशि रत्न बेचने वालो के पास से प्राप्त कि जा सकती है इसे तांत्रिक सामान बेचने वाले भी अपने पास रखते है।
हत्थाजोडी को कर जोडी हस्ताजूडी के नाम से भी जाना जाता है ! इसकी उपज किसी भी पेड की छाया मे तथा नम जमीन मे होती है इसकी जड गोल होती है और रंग काला होता है इसी जड मे हत्था जोडी बनती है।यदि आप खूब मेहनत और लगन से काम करके धनोपार्जन करते हैं फिर भी आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इससे सम्बंधित उपाय करने चाहिए।इसके लिए किसी भी शनिवार अथवा मंगलवार के दिन हत्था जोड़ी घर लाएं। इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर में किसी सुरक्षित स्थान में अथवा तिजोरी में रख दें। इससे आय में वृद्घि होगी एवं धन का व्यय कम होगा।तिजोरी में सिन्दूर युक्त हत्था जोड़ी रखने से आर्थिक लाभ में वृद्धि होने लगती है.
हत्था जोड़ी के कुछ प्रयोग :-
१. प्रसव की सुगमता के लिये ग्रामीण इलाको मे इसे चन्दन के साथ घिस कर प्रसूता की नाभि पर चुपड देते है इससे बच्चा आराम से हो जाता है।
२. गर्भपात करवाने के लिये भी इसे प्रयोग मे लाया जाता है लेकिन इसके आगे के लक्षण बहुत खराब होते है जैसे हिस्टीरिया का मरीज हो जाना
३. जब कभी पेशाब रुक जाती है तो इसे पानी के साथ घिसकर पेडू पर लगाने से पेशाब खुल जाता है.
४. पेट मे कब्ज रहने पर इसको पानी के साथ घिस कर पेट पर चुपडने से कब्जी दूर होने लगती है.
५. मासिक धर्म के लिये इसके चूर्ण की पोटली बनाकर योनि मे रखने से शुद्ध और साफ़ मासिक धर्म होने लगता है लेकिन इस कार्य के लिये किसी योग्य डाक्टर या वैद्य की सहायता लेनी जरूरी होती है.
६. हत्थाजोडी का चूर्ण पीलिया के बहुत उपयोगी है पीलिया के मरीज को हत्थाजोडी के चूर्ण को शहद के साथ चटाने से लाभ मिलता है - लेकिन इसका चूर्ण शहद के साथ खिलाने के बाद रोगी को कपडा ओढ़ा देना जरूरी होता है जिससे पीलिया का पानी पसीने के रूप में निकलने लगेगा - कुछ समय बाद पसीने को तौलिया से साफ़ कर लेना चाहिये इससे यह समूल रोग नष्ट करने मे सहायक होती है.
७. पारा शोधन कि प्रक्रिया में भी हत्थाजोडी को प्रयोग मे लाते है - हत्थाजोडी के चूर्ण को पारे के साथ खरल करते है धीरे धीरे पारा बंधने लगता है - मनचाही शक्ल मे पारे को बनाकर गलगल नीबू के रस मे रख दिया जाता है कुछ समय मे पारा कठोर हो जाता है लेकिन पारा और हत्था जोडी असली हो तभी यह सम्भव है अन्यथा कुछ हासिल नहीं होता -!
८. हत्थाजोडी को सिन्दूर मे लगाकर दाहिनी भुजा मे बांधने से कहा जाता है कि वशीकरण होता है
९. बिल्ली की आंवर / जेर हत्थाजोडी और सियारसिंगी को सिन्दूर मे मिलाकर एक साथ रखने से कहा जाता है कि भाग्य मे उन्नति होती है
१०. यदि बच्चा रोता अधिक है और जल्दी-जल्दी बीमार हो जाता है तो शाम के समय, हत्थाजोडी के साथ रखे लौंग-इलायची को लेकर धूप देना चाहिए।
यह क्रिया शनिवार के दिन किन कर्यो के अधिक लाभकारी होती है।
११. किसी भी व्यक्ति से वार्ता करने में साथ रखे तो वो बात मानेगा.
१२. जिसको भी वश में करना हो, उसका नाम लेकर जाप करें तो इसके प्रभाव से वह व्यक्ति वशीभूत होगा.
१३. त्रि - धातु के तावीज में गले में धारण करने से बलशाली से बलशाली व्यक्ति भी डरता है. सभी कार्यों में निरंतर निर्भय होता है.
१४. प्रयोग के बाद चांदी की डिबिया में सिन्दूर के साथ ही तिजोरी में रख दें.
हत्था जोड़ी पूजा विधि :

जब आपको हत्था जोड़ी मिले तो उसे निकाल कर एक साफ़ कटोरी में रख कर उसमे इतना तिल का तेल डालें की हत्था जोड़ी पूरी भीग जाये, और अगर तेल काम हो जाये तो फिर से तेल डालें, ऐसा करने से हत्था जोड़ी तेल सोखती है और इसे तब तक उसी कटोरी में रखे जब तक की प्रयोग न करना हो |

और जिस दिन इसका प्रयोग करना हो ( प्रायः शुक्रवार से प्रारम्भ करना चाहिए ) इसको तेल से निकाल कर इसके ऊपर सिन्दूर लगाए और बचा तेल पीपल के वृक्ष पर अर्पित कर दे , अगर तिल का तेल न हो तो आप सरसो का तेल भी प्रयोग कर सकते है |

इसके बाद एक चांदी की डिबिया लेकर उसमे सिन्दूर भरकर हत्था जोड़ी को उसमे रख दे और डिबिया को बंद करके जहा रखना चाहते है रख सकते है |

प्रातः काल स्नान ध्यान से निवृत्त होकर अपने घर के मंदिर के समीप गंगा जल या गौ मूत्र से स्थान शुद्धि कर ले और उत्तर या पूर्व की दिशा की तरफ मुख करके सफ़ेद ऊनी या सूती आसन पर बैठे एक लकड़ी के ऊपर लाल वस्त्र रख कर हत्था जोड़ी की डिब्बी खोलकर इसपर रखे |

तथा यदि धन के लिए पूजा करना चाहते है तो माता लक्ष्मी, अगर दांपत्य जीवन के लिए चाहते है तो माँ कामाख्या और अगर शिक्षा के लिए चाहते है तो माता सरस्वती को ध्यान में रख कर दिए गए मंत्रो में से उस मंत्र का उच्चारण 108 बार करे | हत्था जोड़ी मंत्र अगर आप दांपत्य जीवन के लिए इसका प्रयोग कर रहे हो :

ॐ हाँ ग़ जू सः अमुक में वश्य वश्य स्वाहा |

हत्था जोड़ी मंत्र अगर आप धन और व्यापार के लिए इसका प्रयोग कर रहे हो :

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री महालक्ष्मयै नमः |

हत्था जोड़ी मंत्र अगर आप शिक्षा और नौकरी के लिए इसका प्रयोग कर रहे हो :

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सरस्वतये नमः |
मन्त्र सिद्ध प्राण प्रतिश्थित दुर्लभ हत्था जोड़ी पर अनेको बडि बडि साधनाये और प्रयोग सम्पन्न किये जाते है जो कि शिघ्र फलदायि होते है और भौतिक और साधनात्मक जीवन को उच्चता प्रदान कर्ते है । ऐसे प्रयोग इस हत्था जोदि के साथ प्रदान किये जायेंगे ।

Tuesday, 26 December 2017

तिल का तेल अगर आपको अपनी कोई मनोकामना पूर्ण करवानी है

तिल का तेल
अगर आपको अपनी कोई मनोकामना पूर्ण करवानी है तो शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर तिल का तेल चढ़ाएं। ध्यान रहे, हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक नहीं जलाया जाता वरन् उनके शरीर पर चमेली का तेल लगाया जाता है।
सरसों का तेल

शनिवार के दिन आपको सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि मंदिर में रख आएं। इसके अलावा शनिदेव पर तेल भी चढ़ाएं, ऐसा करने से उनकी कृपा हमेशा आप के ऊपर बनी रहेगी।
असाध्य रोगों से मुक्ति
असाध्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए लगातार 41 दिनों तक पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा विभिन्न साधनाओं के लिए भी तिल के तेल का प्रयोग अच्छा माना गया है।
शारीरिक बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए
शनिवार के दिन सरसों के तेल में सवा किलो आलू और बैंगन की सब्जी बनाकर, सवा किलो आटे की पूड़ियों के साथ नेत्रहीनों, विक्लांगों और निर्धन लोगों को भोजन करवाएं। लगातार तीन शनिवार तक ऐसा करने से शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं।
दुर्भाग्य
अगर दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो गेहूं के आटे और गुड़ के पुए को सरसों के तेल में सेंककर सात मदार या आक के फूल, सिंदूर, आटे का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्तल पर रखकर शनिवार की रात किसी चौराहे पर रख आएं और पीछे मुड़कर ना देखें।
अनिष्ट से बचने के लिए
अनिष्ट या फिर अन्य किसी बाधा से बचने के लिए कच्ची घानी के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। इससे हर तरह की बाधा से मुक्ति मिलेगी और साथ ही धन की भी प्राप्ति होगी।
घर में सुख-शांति के लिए
सरसों के तेल और आटे का दान करना घर में हर तरह के क्लेश और झगड़े को खत्म करता है। आप इसे किसी भी मंदिर या आश्रम में दान कर सकते हैं।
नया घर पाने के लिए
तिल के तेल में थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर लोहे के दीपक जलाएं और इसे शमी के पेड़ के सामने जलाएं। इसके बाद इस दीपक को जल में प्रवाहित कर दें। लगातार आठ शनिवार तक ऐसा करने से घर खरीदने की आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।
शराब छुड़वाने के लिए
शनिवार के दिन नशे के आदि हो चुके व्यक्ति के सो जाने के बाद उसके सिर के ऊपर से 21 बार शराब की बोतल वारें। फिर उस बोतल में करीब 800 ग्राम सरसों का तेल मिलाकर पानी के किनारे कुछ इस तरह गाड़ दें कि बोतल के ऊपर से जल लगातार बहता रहे। यह लाल किताब का उपाय है लेकिन इसे करने से पहले किसी विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
व्यवसाय की बढ़ोत्तरी के लिए
अगर आपका व्यवसाय शिथिल पड़ गया है, आपको अत्याधिक आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो किसी साफ शीशी में सरसों का तेल भरकर उसे किसी तालाब या नदी में डाल दें। ऐसा करने से मंदी का दौर आपको परेशान करना बंद कर देगा।
रोगी की जान बचाने के लिए
अगर आपको लगता है कि रोग के कारण किसी की मृत्यु हो सकती है तो गुड़ को सरसों के तेल में मिलाकर उस व्यक्ति के सिर से 7 बार वारकर मंगलवार या शनिवार भैंस को खिला दें। यह काम लगातार 5 शनिवार तक करना चाहिए लेकिन किसी विशेषज्ञ से पूछकर।
जल्द ही मनोकामना पूर्ण करने के लिए
पीपल के पेड़ के समक्ष 41 दिनों तक लगातार सरसों के तेल का दीपक जलाने से जल्द ही मनोकामना पूर्ण हो जाती है !

आइये जाने मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय(टोने-टोटके)

आइये जाने मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय(टोने-टोटके)—-आइये जाने मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय(टोने-टोटके)—-हर मनुष्य की कुछ मनोकामनाएं होती है। कुछ लोग इन मनोकामनाओं को बता देते हैं तो कुछ नहीं बताते। चाहते सभी हैं कि किसी भी तरह उनकी मनोकामना पूरी हो जाए। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। यदि आप चाहते हैं कि आपकी सोची हर मुराद पूरी हो जाए तो नीचे लिखे प्रयोग करें। इन टोटकों को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।उपाय—-– तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाएं तथा गाय के घी का दीपक लगाएं।– रविवार को पुष्य नक्षत्र में श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं फिर उन्हें खीर का भोग लगाएं। लाल कनेर के फूलतथा चंदन आदि के उनकी पूजा करें। तत्पश्चात गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जप करें।– सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।– सुबह बेल पत्र (बिल्ब) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।– बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोरथ पूर्ति होती है। मनोकामना किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।– नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।इन प्रयोगों को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।इन उपायों से आएगी जीवन में खुशहाली —सभी चाहते हैं कि उसके जीवन में खुशहाली रहे और सुख-शांति बनी रहे पर हर व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होता। जीवन में सुख और शांति का बना रहना काफी मुश्किल होता है। ऐसे समय में उसे अपना जीवन नरक लगने लगता है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो आप नीचे लिखे साधारण उपायों को अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। यह उपाय इस प्रकार हैं-– सुबह घर से काम के लिए निकलने से पहले नियमित रूप से गाय को रोटी दें।– एक पात्र में जल लेकर उसमें कुंकुम डालकर बरगद के वृक्ष पर नियमित रूप से चढ़ाएं।– सुबह घर से निकलने से पहले घर के सभी सदस्य अपने माथे पर चन्दन तिलक लगाएं।– मछलियों की आटे की गोली बनाकर खिलाएं।– चींटियों को खोपरे व शकर का बूरा मिलाकर खिलाएं।– शुद्ध कस्तूरी को चमकीले पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें।इन उपायों को पूर्ण श्रद्धा के साथ करने से जीवन में समृद्धी व खुशहाली आने लगती है।अपने पति को खिलाएं खीर, बढ़ेगा प्रेम—अगर आपके दाम्पत्य जीवन में पहले जैसी मधुरता नहीं रही या फिर रोज किसी न किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हों तो समझ लीजिएकि आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम का अभाव हो गया है। इस प्रेम को बढ़ाने के लिए एक छोटा मगर असरदार उपाय इस प्रकार है-उपाय—शुक्ल पक्ष में पडऩे वाले किसी शुक्रवार के दिन पत्नी अपने हाथों से प्रेम पूर्वक साबूदाने की खीर बनाएं लेकिन उसमें शक्कर के स्थान पर मिश्री डालें। इस खीर को सबसे पहले भगवान को अर्पित करें और इसके बाद पति-पत्नी थोड़ी-थोड़ी एक-दूसरे को खिलाएं। भगवान से सुखमय दाम्पत्य की कामना करें। इस दिन किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर इत्र का दान करें। अपने शयनकक्ष में इत्र कदापि न रखें। कुछ दिनोंतक यह प्रयोग करते रहें । कुछ ही दिनों में दाम्पत्य जीवन सुखी हो जाएगा।इस उपाय से आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हें —हर इंसान अपने दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहता है। लेकिन दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि जब समय बुरा होता है तो साया भी साथ छोड़ देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाए तो नीचे लिखे उपाय करें। यह उपाय आपके दुर्भाग्य कौ सौभाग्य में बदल देंगे।उपाय—-1- बरगद(बड़) के पत्ते को गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें।2- घर के मुख्य द्वार के ऊपर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा अथवा चित्र इस प्रकार लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर रहे। उस पर सुबह दूर्वा अवश्य अर्पित करें।3- धन संबंधी कार्य सोमवार एवं बुधवार को करें।4- नए कार्य, व्यवसाय, नौकरी, रोजगार आदि शुभ कार्यों के लिए जाते समय घर की कोई महिला एक मुठ्ठी काले उड़द उस व्यक्ति के ऊपर से उतार कर भूमि पर छोड़ दे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी।5- गरीब, असहाय, रोगी व किन्नरों की सहायता दान स्वरूप अवश्य करें। यदि संभव हो तो किन्नरों को दिए पैसे में से एक सिक्का वापस लेकर अपने कैश बॉक्स या लॉकर में रखें। इससे बहुत लाभ होगा।6- काली हल्दी की एक गांठ शुभ मुहूर्त में प्राप्त कर अपने घर में, व्यवसायी अपने कैश बॉक्स में तथा व्यापारी अपने गल्ले में रखें।7- रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में बहेड़े की जड़ या एक पत्ता तथा शंखपुष्पी की जड़ लाकर घर में रखें। चांदी की डिब्बी में रखें तो और भी शुभ रहेगा।जानिए क्या अंतर है ‘टोने’ व ‘टोटके’ में?टोने-टोटके, यह शब्द हम कई बार सुनते हैं। सुनने में यह शब्द थोड़े अजीब जरुर लगते हैं लेकिन यह तंत्र शास्त्र के एक सिक्के के दो पहलू हैं बस इनकी क्रियाओं में थोड़ा अंतर है। साधारण भाषा में कहें तो दैनिक जीवन में किए जाने वाले छोटे-छोटे उपाय टोटका कहलाते हंै जबकि टोने विशेषत: समय पडऩे पर ही प्रयोग में लाए जाते हैं। वह किसी विशेष कार्य सिद्धि के लिए किए जाते हैं। जानते हैं इनके बीचक्या अंतर है-टोटका—–जब हम किसी यात्रा पर जा रहे हो और अचानक कोई छींक दे तो हम थोड़ी देर रुक जाते हैं। ऐसे ही जब बिल्ली रास्ता काट जाती है तो हम थोड़ी देर रुक कर चलते हैं या रास्ता बदल लेते हैं। यात्रा पर किसी विशेष कार्य पर जाने से पहले पानी पीना या दही का सेवन करना, यह सबटोटका कहलाता है। टोटके साधारण प्रभावशाली होते हैं व इनके निराकरण भी साधारण ही होते हैं।टोना—–विशेष कार्य सिद्धि के लिए हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र या किसी अन्य मंत्र का जप विधि-विधान से जप करना टोना कहलाता है। किसी यंत्रअथवा वस्तु को अभिमंत्रित करके अपने पास रखना भी टोना का ही एक रूप है। टोना टोटके का ही जटिल रूप है जो किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए पूरे विधि-विधान से किया जाता है। टोना के लिए समय, मुहूर्त, स्थान आदि सब कुछ नियत होता है।जब टोटके करें तो इन बातों का भी ध्यान रखें—तंत्र शास्त्र में कई प्रकार के टोटके किए जाते हैं। सभी का उद्देश्य अलग-अलग होता है। उद्देश्य के अनुसार ही उन टोटकों को करने के लिए शुभ तिथि व महीना निश्चित है। यदि इस दौरान वह टोटके किए जाए तो कई गुना अधिक फल देते हैं। नीचे टोटकों से संबंधित कुछ साधारण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। टोटके करते समय इनका ध्यान रखें-दिशा-निर्देश—-– सम्मोहन सिद्धि, देव कृपा प्राप्ति अथवा अन्य शुभ एवं सात्विक कार्यों की सिद्धि के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके टोटके किए जातेहैं।– मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किए जाने वाले टोटकों के लिए पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना शुभ होता है।– उत्तर दिशा की ओर मुख करके उन टोटकों को किया जाता है जिनका उद्देश्य रोगों की चिकित्सा, मानसिक शांति एवं आरोग्य प्राप्ति होता है।– रोग मुक्ति के लिए किए जाने वाले टोटकों के लिए मंगलवार एवं श्रावण मास उत्तम समय है।– मां सरस्वती की प्रसन्नता व शिक्षा में सफलता के लिए बुधवार एवं गुरुवार तथा माघ, फाल्गुन और चैत्र मास में टोटका करना चाहिए।– संतान और वैभव पाने के लिए गुरुवार तथा आश्विन, कार्तिक एवं मार्गशीर्ष मास में टोटकों का प्रयोग करना चाहिए।


एक लौंग बदल सकती है आपकी किस्मत,

एक लौंग बदल सकती है आपकी किस्मत,
आज हम आपको शास्त्रों में लिखा गया लौंग से जुड़ा एक उपाय बताने जा रहे हैं. अगर लौंग का ये उपाय ठीक से किए जाए तो आपकी जिंदगी बदल सकती है. शास्त्रों में लौंग को बहुत महत्चपूर्ण स्थान दिया गया है. अगर आप परेशान हैं, नौकरी नहीं मिल रही, पैसा ठीक तरह से नहीं आ रहा, तो बस दिए गए उपाय को करते जाएं. आप अपने आप सारी परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे.

तो ये उपाय ध्यान से सुनिए.
इस उपाय को करने के लिए आपको एक लौंग लेनी है. लौंग लेते समय इस बात का ध्यान रहे कि लौंग पूरी साबुत होनी चाहिए. उसके ऊपर का फूल भी बना होना चाहिए.
उसके बाद एक दिया अपने घर के पूजाघर में जलाइये. याद रहे यह उपाय आपको रात के 9 बजे के बाद ही करना है. दीपक को जलाने के बाद लौंग को हाथ में लेकर महालक्ष्मी का महामंत्र “ओम श्रीं श्रियै नम:” का 7 बार जाप किजिए.
उसके बाद आपकी जो भी इच्छा है वो मन में तीन बार बोलनी है. ये करने के बाद आप उस लौंग के ऊपर तीन बार फूंक मारें और फिर इस लौंग को अपने हाथ में रखकर चुपचाप अपनी छत पर आ जाएं. और अपनी पूरी छत के तीन उल्टे चक्कर मारें. अगर आपके घर में छत न हो तो आप अपने घर के तीन उल्टे चक्कर मारें. उसके बाद लौंग को वहीं छत पर दक्षिण दिशा की ओर फेंक दें. और नीचे आ जाएं.
इस उपाय के बारे में आपको अपने घर में किसी को बताना नहीं है. अगर आप किसी को बताते हैं तो इस उपाय का फल नहीं मिलेगा. इस उपाय के बाद आप देंखेंगे की आपकी सारी परेशानियां एक एक कर खत्म हो रही हैं.


Monday, 18 December 2017

तंत्र से करें सुख-समृद्धि

तंत्र से करें सुख-समृद्धि
1‌‌‍॰ यदि परिश्रम के पश्चात् भी कारोबार ठप्प हो, या धन आकर खर्च हो जाता हो तो यह टोटका काम में लें। किसी गुरू पुष्य योग और शुभ चन्द्रमा के दिन प्रात: हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली तैयार करें। श्री गणेश के चित्र अथवा मूर्ति के आगे “संकटनाशन गणेश स्तोत्र´´ के 11 पाठ करें। तत्पश्चात् इस थैली में 7 मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रूद्राक्ष, एक चांदी का रूपया या 2 सुपारी, 2 हल्दी की गांठ रख कर दाहिने मुख के गणेश जी को शुद्ध घी के मोदक का भोग लगाएं। फिर यह थैली तिजोरी या कैश बॉक्स में रख दें। गरीबों और ब्राह्मणों को दान करते रहे। आर्थिक स्थिति में शीघ्र सुधार आएगा। 1 साल बाद नयी थैली बना कर बदलते रहें।
2॰ किसी के प्रत्येक शुभ कार्य में बाधा आती हो या विलम्ब होता हो तो रविवार को भैरों जी के मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ा कर “बटुक भैरव स्तोत्र´´ का एक पाठ कर के गौ, कौओं और काले कुत्तों को उनकी रूचि का पदार्थ खिलाना चाहिए। ऐसा वर्ष में 4-5 बार करने से कार्य बाधाएं नष्ट हो जाएंगी।
3॰ रूके हुए कार्यों की सिद्धि के लिए यह प्रयोग बहुत ही लाभदायक है। गणेश चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर या दुकान पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दायीं ओर मुड़ी हुई हो। इसकी आराधना करें। इसके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो एक लौंग तथा सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा। लौंग को चूसें तथा सुपारी को वापस ला कर गणेश जी के आगे रख दें तथा जाते हुए कहें `जय गणेश काटो कलेश´।
4॰ सरकारी या निजी रोजगार क्षेत्र में परिश्रम के उपरांत भी सफलता नहीं मिल रही हो, तो नियमपूर्वक किये गये विष्णु यज्ञ की विभूति ले कर, अपने पितरों की `कुशा´ की मूर्ति बना कर, गंगाजल से स्नान करायें तथा यज्ञ विभूति लगा कर, कुछ भोग लगा दें और उनसे कार्य की सफलता हेतु कृपा करने की प्रार्थना करें। किसी धार्मिक ग्रंथ का एक अध्याय पढ़ कर, उस कुशा की मूर्ति को पवित्र नदी या सरोवर में प्रवाहित कर दें। सफलता अवश्य मिलेगी। सफलता के पश्चात् किसी शुभ कार्य में दानादि दें।
5॰ व्यापार, विवाह या किसी भी कार्य के करने में बार-बार असफलता मिल रही हो तो यह टोटका करें- सरसों के तैल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूये, सात मदार (आक) के पुष्प, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तैल का रूई की बत्ती से जलता दीपक, पत्तल या अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात्रि में किसी चौराहे पर रखें और कहें -“हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूँ कृपा करके मेरा पीछा ना करना।´´ सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।
6॰ सिन्दूर लगे हनुमान जी की मूर्ति का सिन्दूर लेकर सीता जी के चरणों में लगाएँ। फिर माता सीता से एक श्वास में अपनी कामना निवेदित कर भक्ति पूर्वक प्रणाम कर वापस आ जाएँ। इस प्रकार कुछ दिन करने पर सभी प्रकार की बाधाओं का निवारण होता है।
7॰ किसी शनिवार को, यदि उस दिन `सर्वार्थ सिद्धि योग’ हो तो अति उत्तम सांयकाल अपनी लम्बाई के बराबर लाल रेशमी सूत नाप लें। फिर एक पत्ता बरगद का तोड़ें। उसे स्वच्छ जल से धोकर पोंछ लें। तब पत्ते पर अपनी कामना रुपी नापा हुआ लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से सभी प्रकार की बाधाएँ दूर होती हैं और कामनाओं की पूर्ति होती है।
८॰ रविवार पुष्य नक्षत्र में एक कौआ अथवा काला कुत्ता पकड़े। उसके दाएँ पैर का नाखून काटें। इस नाखून को ताबीज में भरकर, धूपदीपादि से पूजन कर धारण करें। इससे आर्थिक बाधा दूर होती है। कौए या काले कुत्ते दोनों में से किसी एक का नाखून लें। दोनों का एक साथ प्रयोग न करें।
9॰ प्रत्येक प्रकार के संकट निवारण के लिये भगवान गणेश की मूर्ति पर कम से कम 21 दिन तक थोड़ी-थोड़ी जावित्री चढ़ावे और रात को सोते समय थोड़ी जावित्री खाकर सोवे। यह प्रयोग 21, 42, 64 या 84 दिनों तक करें।
10॰ अक्सर सुनने में आता है कि घर में कमाई तो बहुत है, किन्तु पैसा नहीं टिकता, तो यह प्रयोग करें। जब आटा पिसवाने जाते हैं तो उससे पहले थोड़े से गेंहू में 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के डाल कर मिला लें तथा अब इसको बाकी गेंहू में मिला कर पिसवा लें। यह क्रिया सोमवार और शनिवार को करें। फिर घर में धन की कमी नहीं रहेगी।
11॰ आटा पिसते समय उसमें 100 ग्राम काले चने भी पिसने के लियें डाल दिया करें तथा केवल शनिवार को ही आटा पिसवाने का नियम बना लें।
12॰ शनिवार को खाने में किसी भी रूप में काला चना अवश्य ले लिया करें।
13॰ अगर पर्याप्त धर्नाजन के पश्चात् भी धन संचय नहीं हो रहा हो, तो काले कुत्ते को प्रत्येक शनिवार को कड़वे तेल (सरसों के तेल) से चुपड़ी रोटी खिलाएँ।
14॰ संध्या समय सोना, पढ़ना और भोजन करना निषिद्ध है। सोने से पूर्व पैरों को ठंडे पानी से धोना चाहिए, किन्तु गीले पैर नहीं सोना चाहिए। इससे धन का क्षय होता है।
15॰ रात्रि में चावल, दही और सत्तू का सेवन करने से लक्ष्मी का निरादर होता है। अत: समृद्धि चाहने वालों को तथा जिन व्यक्तियों को आर्थिक कष्ट रहते हों, उन्हें इनका सेवन रात्रि भोज में नहीं करना चाहिये।
16॰ भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख कर के करना चाहिए। संभव हो तो रसोईघर में ही बैठकर भोजन करें इससे राहु शांत होता है। जूते पहने हुए कभी भोजन नहीं करना चाहिए।
17॰ सुबह कुल्ला किए बिना पानी या चाय न पीएं। जूठे हाथों से या पैरों से कभी गौ, ब्राह्मण तथा अग्नि का स्पर्श न करें।
18॰ घर में देवी-देवताओं पर चढ़ाये गये फूल या हार के सूख जाने पर भी उन्हें घर में रखना अलाभकारी होता है।
19॰ अपने घर में पवित्र नदियों का जल संग्रह कर के रखना चाहिए। इसे घर के ईशान कोण में रखने से अधिक लाभ होता है।
20॰ रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र हो, तब गूलर के वृक्ष की जड़ प्राप्त कर के घर लाएं। इसे धूप, दीप करके धन स्थान पर रख दें। यदि इसे धारण करना चाहें तो स्वर्ण ताबीज में भर कर धारण कर लें। जब तक यह ताबीज आपके पास रहेगी, तब तक कोई कमी नहीं आयेगी। घर में संतान सुख उत्तम रहेगा। यश की प्राप्ति होती रहेगी। धन संपदा भरपूर होंगे। सुख शांति और संतुष्टि की प्राप्ति होगी।
तंत्र से करें सुख-समृद्धि
1‌‌‍॰ यदि परिश्रम के पश्चात् भी कारोबार ठप्प हो, या धन आकर खर्च हो जाता हो तो यह टोटका काम में लें। किसी गुरू पुष्य योग और शुभ चन्द्रमा के दिन प्रात: हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली तैयार करें। श्री गणेश के चित्र अथवा मूर्ति के आगे “संकटनाशन गणेश स्तोत्र´´ के 11 पाठ करें। तत्पश्चात् इस थैली में 7 मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रूद्राक्ष, एक चांदी का रूपया या 2 सुपारी, 2 हल्दी की गांठ रख कर दाहिने मुख के गणेश जी को शुद्ध घी के मोदक का भोग लगाएं। फिर यह थैली तिजोरी या कैश बॉक्स में रख दें। गरीबों और ब्राह्मणों को दान करते रहे। आर्थिक स्थिति में शीघ्र सुधार आएगा। 1 साल बाद नयी थैली बना कर बदलते रहें।
2॰ किसी के प्रत्येक शुभ कार्य में बाधा आती हो या विलम्ब होता हो तो रविवार को भैरों जी के मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ा कर “बटुक भैरव स्तोत्र´´ का एक पाठ कर के गौ, कौओं और काले कुत्तों को उनकी रूचि का पदार्थ खिलाना चाहिए। ऐसा वर्ष में 4-5 बार करने से कार्य बाधाएं नष्ट हो जाएंगी।
3॰ रूके हुए कार्यों की सिद्धि के लिए यह प्रयोग बहुत ही लाभदायक है। गणेश चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर या दुकान पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दायीं ओर मुड़ी हुई हो। इसकी आराधना करें। इसके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो एक लौंग तथा सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा। लौंग को चूसें तथा सुपारी को वापस ला कर गणेश जी के आगे रख दें तथा जाते हुए कहें `जय गणेश काटो कलेश´।
4॰ सरकारी या निजी रोजगार क्षेत्र में परिश्रम के उपरांत भी सफलता नहीं मिल रही हो, तो नियमपूर्वक किये गये विष्णु यज्ञ की विभूति ले कर, अपने पितरों की `कुशा´ की मूर्ति बना कर, गंगाजल से स्नान करायें तथा यज्ञ विभूति लगा कर, कुछ भोग लगा दें और उनसे कार्य की सफलता हेतु कृपा करने की प्रार्थना करें। किसी धार्मिक ग्रंथ का एक अध्याय पढ़ कर, उस कुशा की मूर्ति को पवित्र नदी या सरोवर में प्रवाहित कर दें। सफलता अवश्य मिलेगी। सफलता के पश्चात् किसी शुभ कार्य में दानादि दें।
5॰ व्यापार, विवाह या किसी भी कार्य के करने में बार-बार असफलता मिल रही हो तो यह टोटका करें- सरसों के तैल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूये, सात मदार (आक) के पुष्प, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तैल का रूई की बत्ती से जलता दीपक, पत्तल या अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात्रि में किसी चौराहे पर रखें और कहें -“हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूँ कृपा करके मेरा पीछा ना करना।´´ सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।
6॰ सिन्दूर लगे हनुमान जी की मूर्ति का सिन्दूर लेकर सीता जी के चरणों में लगाएँ। फिर माता सीता से एक श्वास में अपनी कामना निवेदित कर भक्ति पूर्वक प्रणाम कर वापस आ जाएँ। इस प्रकार कुछ दिन करने पर सभी प्रकार की बाधाओं का निवारण होता है।
7॰ किसी शनिवार को, यदि उस दिन `सर्वार्थ सिद्धि योग’ हो तो अति उत्तम सांयकाल अपनी लम्बाई के बराबर लाल रेशमी सूत नाप लें। फिर एक पत्ता बरगद का तोड़ें। उसे स्वच्छ जल से धोकर पोंछ लें। तब पत्ते पर अपनी कामना रुपी नापा हुआ लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से सभी प्रकार की बाधाएँ दूर होती हैं और कामनाओं की पूर्ति होती है।
८॰ रविवार पुष्य नक्षत्र में एक कौआ अथवा काला कुत्ता पकड़े। उसके दाएँ पैर का नाखून काटें। इस नाखून को ताबीज में भरकर, धूपदीपादि से पूजन कर धारण करें। इससे आर्थिक बाधा दूर होती है। कौए या काले कुत्ते दोनों में से किसी एक का नाखून लें। दोनों का एक साथ प्रयोग न करें।
9॰ प्रत्येक प्रकार के संकट निवारण के लिये भगवान गणेश की मूर्ति पर कम से कम 21 दिन तक थोड़ी-थोड़ी जावित्री चढ़ावे और रात को सोते समय थोड़ी जावित्री खाकर सोवे। यह प्रयोग 21, 42, 64 या 84 दिनों तक करें।
10॰ अक्सर सुनने में आता है कि घर में कमाई तो बहुत है, किन्तु पैसा नहीं टिकता, तो यह प्रयोग करें। जब आटा पिसवाने जाते हैं तो उससे पहले थोड़े से गेंहू में 11 पत्ते तुलसी तथा 2 दाने केसर के डाल कर मिला लें तथा अब इसको बाकी गेंहू में मिला कर पिसवा लें। यह क्रिया सोमवार और शनिवार को करें। फिर घर में धन की कमी नहीं रहेगी।
11॰ आटा पिसते समय उसमें 100 ग्राम काले चने भी पिसने के लियें डाल दिया करें तथा केवल शनिवार को ही आटा पिसवाने का नियम बना लें।
12॰ शनिवार को खाने में किसी भी रूप में काला चना अवश्य ले लिया करें।
13॰ अगर पर्याप्त धर्नाजन के पश्चात् भी धन संचय नहीं हो रहा हो, तो काले कुत्ते को प्रत्येक शनिवार को कड़वे तेल (सरसों के तेल) से चुपड़ी रोटी खिलाएँ।
14॰ संध्या समय सोना, पढ़ना और भोजन करना निषिद्ध है। सोने से पूर्व पैरों को ठंडे पानी से धोना चाहिए, किन्तु गीले पैर नहीं सोना चाहिए। इससे धन का क्षय होता है।
15॰ रात्रि में चावल, दही और सत्तू का सेवन करने से लक्ष्मी का निरादर होता है। अत: समृद्धि चाहने वालों को तथा जिन व्यक्तियों को आर्थिक कष्ट रहते हों, उन्हें इनका सेवन रात्रि भोज में नहीं करना चाहिये।
16॰ भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख कर के करना चाहिए। संभव हो तो रसोईघर में ही बैठकर भोजन करें इससे राहु शांत होता है। जूते पहने हुए कभी भोजन नहीं करना चाहिए।
17॰ सुबह कुल्ला किए बिना पानी या चाय न पीएं। जूठे हाथों से या पैरों से कभी गौ, ब्राह्मण तथा अग्नि का स्पर्श न करें।
18॰ घर में देवी-देवताओं पर चढ़ाये गये फूल या हार के सूख जाने पर भी उन्हें घर में रखना अलाभकारी होता है।
19॰ अपने घर में पवित्र नदियों का जल संग्रह कर के रखना चाहिए। इसे घर के ईशान कोण में रखने से अधिक लाभ होता है।
20॰ रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र हो, तब गूलर के वृक्ष की जड़ प्राप्त कर के घर लाएं। इसे धूप, दीप करके धन स्थान पर रख दें। यदि इसे धारण करना चाहें तो स्वर्ण ताबीज में भर कर धारण कर लें। जब तक यह ताबीज आपके पास रहेगी, तब तक कोई कमी नहीं आयेगी। घर में संतान सुख उत्तम रहेगा।


Thursday, 14 December 2017

तुरंत पैसा चाहिए तो करें चावल के ये तांत्रिक उपाय

तुरंत पैसा चाहिए तो करें चावल के ये तांत्रिक उपाय
हिंदू धर्म में सभी धानों में चावल को विशेष महत्व दिया जाता है। बच्चे के नामकरण संस्कार से लेकर उसके अंतिम संस्कार तक चावल हर जगह पूजा में काम आता है। परन्तु चावल के कुछ ऐसे भी उपाय हैं जिनके करने से आपकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
किसी भी शुभ मुहूर्त या पूर्णिमा के अवसर पर सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर चावलों को हल्दी या केसर से पीले रंग में रंग लें। ध्यान रखें चावल का कोई भी दाना टूटा हुआ न हो। इसके बाद इन्हें भगवान को चढ़ाते हुए प्रार्थना करें कि हे प्रभु मैं यह आपको समर्पित कर रहा हूं। आप इन्हें स्वीकार करें और मेरे कष्टों का निवारण करें।
अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं या आपके ऑफिस कोई आपको परेशान कर रहा है तो आप मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। आपकी समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।
अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो सबसे अच्छा उपाय है कि आप आधा किलो (500 ग्राम) चावल लेकर किसी एकांत शिवलिंग के पास बैठें। शिवलिंग की पूजा करके एक मुट्ठी भोलेनाथ पर चढ़ा दे और बाकी बचे चावल किसी जरूरतमंद को दान कर दें। यह उपाय पूर्णिमा के बाद आने वाले सोमवार से करें और लगातार 5 सोमवार तक करें। घर में पैसा आना शुरु हो जाएगा।
पितृदोष के चलते हमें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में पितृदोष दूर करने के लिए चावल की खीर तथा रोटी कौवों को खिलाएं। इससे आपको अपने पितरों का आशीष प्राप्त होगा और रूके हुए काम बनने लगेंगे।


काला जादू को खत्म करने का सबसे कामगार उपाय हिंदी में दुर्भाग्य दूर करने के लिये

काला जादू को खत्म करने का सबसे कामगार उपाय हिंदी में
दुर्भाग्य दूर करने के लिये

आटे का दिया, १ नीबू, ७ लाल मिर्च, ७ लड्डू,२ बत्ती, २ लोंग, २ बड़ी इलायची बङ या केले के पत्ते पर ये सारी चीजें रख दें |रात्रि १२ बजे सुनसान चौराहे पर जाकर पत्ते को रख दें व प्रार्थना करें,
जब घर से निकले तब यह प्रार्थना करें = हे दुर्भाग्य, संकट, विपत्ती आप मेरे साथ चलें और पत्ते को रख दें | फिर प्रार्थना करें = मैं विदा हो रहा हूँ | आप मेरे साथ न आयें, चारों रास्ते खुले हैं आप कहीं भी जायें | एक बार करने के बाद एक दो महीने देखें, उपाय लाभकारी है| श्रद्धा से करें |

गृह कलेश
पवनतनय बल पवन समाना |बुद्धि विवेक विज्ञान विधाना | स्वाहा१०८ बार जाप करना है | यह मानस मंत्र है | मन में जाप करें | आहुती देते हुए यह मंत्र जाप करना है, यह किसी शुभ दिन से शुरु करें| सोम, गुरु या रवि पुष्य या त्यौहार के दिन | लाल आसन ऊनी, दक्षिण दिशा में मुँह करके बैठें| प्रयोग रात्रि के समय करें| तर्जनी से आसन के चारों तरफ लकीर खींच दें, अपनी रक्षा के लिये |
सुख शांति के लिये वनस्पति तंत्र
अशोक वृक्ष के जड़ के पास अंदर की तरफ की १ किलो मिट्टी ले आइये, कूट पीस कर छान लीजिये व उसमें केसर, केवङा जल, हिना का इत्र, मुठ्ठी नाग के जट, श्वेत चन्दन, काली गाय का दूध मिट्टी में मिलाना है| मिट्टी को गूँथ लीजिये और एक पिण्डी अर्थात शिवलिंग बना लीजिये|पूजा स्थान पर रख दीजिये |
१०८ बार मंत्र जाप करना है ऊँ नमः शिवायव १०८ बेलपत्र चढाने हैं, दूसरे दिन १०८ बेलपत्र एक थैली में रखने हैं, लगातार ७ दिन सोमवार से करना है, इस प्रकार ७ थैलियाँ इकठ्ठी होंगी, ८ वें दिन हर थैली में से एक एक बेल पत्र निकाल कर एक डिब्बी में रखकर लॉकर में रख दीजिये|शिवलिंग व बचे हुए बेलपत्र जल में प्रवाहित करना है|
कलह, अशांति व ज्यादा खर्च शनि तंत्र
एक सफेद कागज एक ओर काले काजल से रंग दीजिये, सफेद तरफ लिखिये
ऊँ नीला जल समाभाषम रवि पुत्रः यमाग्रजम छाया मार्तण्ड जय भूतम्तम नमामि शनिश्चरमपीपल के वृक्ष के नीचे सूर्यास्त के १५ मिनिट बाद पश्चिम दिशा की ओर मुँह करके दीपक सरसों के तेल की ७ बूँदे डालकर जला दें
कागज को जमीन पर बिछाकर (मंत्र वाली तरफ से ऊपर रखना है)
“धनम देहि” ७ बार ७ दाने उङद के उस कागज पर डालने हैं | कागज के ७ टुकड़े करके सातों पर अलग अलग नंबर लिख लें १,२,३,४,५,६,७, उनमें से ३ कागज की गोली उठा लीजिये, यह अंक शुभ होंगे | यह लगातार ७ शनिवार करना है |
अविवाहित युवती-पाँच सोमवार के व्रत करें, रोज एक रुद्राक्ष और एक बिल्बपत्र शिवलिंग पर चढायें, अगर माहवारी हो तो वह सोमवार छोड़ कर अगला वाला करें, एक समय सात्विक भोजन करें |
चर्म रोग -पाँच रुद्राक्ष के दाने एक गिलास पानी में रखकर सोते समय अपने सिराहने रखें और सुबह नहाते समय उस पानी को नहाने की पानी की बाल्टी में मिलाकर रोज नहायें व रुद्राक्षों को मंदिर में रख दें, चर्म रोगों में फायदा होता है, चर्म रोग नष्ट हो जाते हैं |


अपार धन की प्राप्ति हर मनुष्य की चाहत होती है।

अपार धन की प्राप्ति हर मनुष्य की चाहत होती है। अपार धन चाहने की इच्छा भी अपार होना जरूरी है। सिर्फ चाहने से धन नहीं मिलता उसके लिए मन में तड़प होना भी जरूरी है।
अपार धन प्राप्ति के लिए शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार का होना भी जरूरी है। दरिद्रता, गरीबी या कर्ज से छुटकारा पाकर धनवान बनने के लिए यहां प्रस्तुत हैं आजमाए हुए ऐसे 10 अचूक उपाय जिन्हें आजमाकर आप भी धनवान बन सकते हैं।
पहला उपाय...
विष्णु-लक्ष्मी पूजा :परमेश्वर के 3 रूपों में से एक भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। विष्णु ने ब्रह्मा के पुत्र भृगु की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया था। शिव ने ब्रह्मा के पुत्र दक्ष की कन्या सती से विवाह किया था। विष्णु ही व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि देने वाले देव हैं। विष्णु की पूजा और प्रार्थना करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है। लक्ष्मीजी के 18 पुत्रों की भी पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।
लक्ष्मी के 18 पुत्रों के नाम
* विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र घर में रहना चाहिए। शालिग्राम की नित्य पूजा पंचामृत के स्थान के साथ चंदन आदि लगाकर की जानी चाहिए।
* विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में प्रति शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित किए जाने चाहिए।
* मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें।
* शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
दूसरा उपाय...
देहली पूजा :प्रतिदिन सुबह उठकर विश्वासपूर्वक यह विचार करें कि लक्ष्मी आने वाली हैं। इसके लिए घर को साफ-सुथरा करने और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद सुगंधित वातावरण कर दें।
भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा करें। देहली (डेली) के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा।
तीसरा उपाय...
बंद किस्मत खोले ताला :सबसे पहले आप ताले की दुकान पर किसी भी शुक्रवार को जाएं और एक स्टील या लोहे का ताला खरीद लें। लेकिन ध्यान रखें ताला बंद होना चाहिए, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। ताला सही है या नहीं, यह जांचने के लिए भी न खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं।
उस ताले को एक डिब्बे में रखें और शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं।
विश्वास और श्रद्धा रखें, जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा। यह लाल किताब का जाना-माना प्रयोग है। अपनी किस्मत चमकाने के लिए इसे अवश्य आजमाएं...
चौथा उपाय...
गाय को गुड़ खिलाएं :सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।
पांचवां उपाय...
शुक्रवार को पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। उसके साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा।
छठा उपाय...
धन से बढ़ता धन :अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं।
हमेशा सकारात्मक सोचें और खुद को साफ और स्वच्छ बनाए रखें। प्रतिदिन मंदिर जाएं और जो मिला है उसके लिए धन्यवाद देने के साथ अपनी नई मांग रखें और उस मांग की पूर्ति का श्रद्धा और सबूरी के साथ इंतजार करें।
सातवां उपाय...
अन्नदान से लाभ :प्रतिदिन कौए, गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। धनलाभ में आ रही बाधा दूर होगी।
आठवां उपाय...
गुरुवार करें : प्रति गुरुवार को पीपल में जल चढ़ाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। धनलाभ होगा।
नौवां उपाय...
दीपक जलाएं :प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के ‍नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं।
दसवां उपाय...
गणेशजी को प्रसन्न करें :प्रति बुधवार को गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मंदिर में 5 तरह के फल या गुड़ और चने का दान करने से भी धन की प्राप्ति होती है।

Tuesday, 12 December 2017

सोमवती अमावस्या

सोमवती अमावस्या


सोमवती अमावस्‍या को पितृ दोष दूर करने के लिए उपाय हेतु विशेष दिन कहा गया है। विभिन्‍न मतों के अनुसार, भिन्‍न-भिन्‍न उपाय प्रचलित हैं। जो इस प्रकार हैं:

– पितृ दोष को शांत करने के लिए सोमवती अमावस्‍या से इतर प्रत्‍येक शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।

– सोमवती अमावस्‍या के दिन एक ब्राह्मण को दक्षिणा और भोजन कराना प्रभावी उपाय है।

– सोमवती अमावस्‍या के दिन खीर को दक्षिण दिशा में पिता की फोटो के सामने कंडे की धूनी लगाकर अर्पित करने से लाभ होता है।

– सोमवती अमावस्‍या की सुबह पीपल के पेड़ के पास जाकर उसे एक जनेऊ दीजिए और एक जनेऊ भगवान विष्‍णु के नाम पर उसे अर्पित कीजिए। पीपल और भगवान विष्‍णु की प्रार्थना करते हुए 108 बार पीपल की परिक्रमा करें और एक मिठाई पीपल को अर्पित कीजिए। परिक्रमा करते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।’ का जप करते रहे।।


Friday, 8 December 2017

नजर, टोने-टोटके किसी ने कर दिए तो ,केसे करें उतारा

नजर, टोने-टोटके किसी ने कर दिए तो ,केसे करें उतारा
टोने-टोटकों के संसार में उतारों का बहुत ही अधिक महत्व हैं। बालको को नजर लग जाने, किसी के भूत बाधाग्रस्त होने अथवा बीमार हो जाने पर झाड-फूंक के साथ ही उतारे भी किए जाते हैं। कोई भी उतारा सर से पैर की ओर सात बार उतारा जाता है। इस उतारे के करने से वह बीमारी अथवा दुष्ट आत्मा उस मिठाई के टुकडे पर आ जाती है और इस उतारे को घर से दूर रख आने पर उसके साथ ही घर से बाहर चली जाती है।

रविवार : इतवार के रोज यदि उतारा करना हो, तो बर्फी से उतारा करे बर्फी गाय को खिला देनी चाहिए।

सोमवार : सोमवार के रोज भी यदि उतारा करना हो, तो उस रोज भी बर्फी के टुकडे से उतारा करके गाय को ही खिलाना चाहिए।
मंगलवार : यदि मंगल के रोज उतारा करने की आवश्यकता पडे, तो उस रोज मोतीचूर के लड्डू से उतारा करना चाहिए और उसे कुत्ते को डालना चाहिए।
बुधवार : बुधवार के रोज यदि उतारा करना हो, तो उस दिन इमरती अथवा मोतीचूर के लड्डू से उतारा करना चाहिए और उसे कुत्ते को डालना चाहिए।
गुरूवार : बृहस्पतिवार के रोज शाम के समय पांच मिठाइयां एक दोने में रखकर उताररा करना चाहिए। उतारा करके उसमें धूपबत्ती और छोटी इलायची रखकर पीपल के पेड की जड में पश्चिम दिशा में रखकर लौट आना चाहिए। उतारा करके आते समय पलटकर नहीं देखना चहिए और न ही रास्ते में किसी से बोलना चाहिए। घर आकर हाथ-पैर धोने के बाद कोई कार्य करना चाहिए।
शुक्रवार : शुक्रवार को यदि उतारा करना हो, तो शाम के समय मोतीचूर के लड्डृ से ही उतारा करके उसे कुत्ते को डालना चाहिए।
शनिवार : शनिवार के दिन इमरती और मोतीचूर के लड्डूू से उतार किया जाता है। यदि शनिवार के दिन काला कुत्ता मिले और उसे इमरती डाली जाए तो बहुत अच्छा होता है। 

बिजनेस में तरक्की और खोए प्यार को पाने के लिए करें उपाय

बिजनेस में तरक्की और खोए प्यार को पाने के लिए करें उपाय 

असुरक्षा का भाव मनुष्यों में ही नहीं देवताओं में भी देखा गया है। इसी भाव के चलते रक्षाबंधन जैसे त्यौहार की भी शुरूआत हुई और यह परम्परा आज भी चली आ रही है। किसी को भी रक्षासूत्र बांधते समय यह श्लोक बोला जाता है, "येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबली, ते न त्वां मनु बध्रामी रक्षे माचल माचल:।" 
शास्त्रों के अनुसार यह उपाय करने से मिलती है हरी-भरी जेब और सेहत
रक्षा उपाय: कलावा (मौली) बांधने के पीछे का साइंटिफिक लॉजिक
अर्थात: इसका अर्थ है कि जिस प्रकार राजा बलि वचन में बंधे उसी प्रकार अब आप भी मेरी रक्षा के लिए वचनबद्ध रहें।
बिजनेस में तरक्की और खोए प्यार को पाने के लिए करें उपाय
* हनुमान मंदिर से कलावा बंधवाने पर सभी संकटों का नाश होता है।
* हनुमान जी के मंदिर से प्राप्त मौली घर के मुख्य द्वार पर बांधें। बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाएंगी।
* बिजनेस में तरक्की के लिए शाम के समय जब प्रदोष काल का शुभ समय चल रहा हो उस समय घर की उत्तर- पश्चिम दिशा में दीपक जलाना चाहिए जिससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न हों और आपके घर में प्रवेश करें। हर रोज शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई की जगह मौली के धागे का उपयोग करें हो सके तो दीए में केसर भी डाल लें।
* अपना प्यार पाने के लिए लाल गुलाब का फूल लाल कपड़े में लपेटकर मौली बांध कर भगवती मां के मंदिर में चढ़ा आएं।
* घर में उत्तर-पूर्व के कोने में कलश अवश्य स्थापित करना चाहिए। नीचे के बड़े कलश में गंगाजल, उसके ऊपर चावलों से भरा लोटा और उसके ऊपर कलावा बंधा हुआ नारियल होना चाहिए। 


गृहकलह से बचने के लिए

गृहकलह से बचने के लिए 
घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाएं। कपूर और अष्टगंध की सुगंध प्रतिदिन घर में फैलाएं। गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे भी सुगंधित वातावरण होगा।
रात्रि में सोने से पहले घी में तर किया हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी।
शरीर को हमेशा सुगंधित और साफ-सुथरा बनाए रखें।
महीने में 2 बार किसी भी दिन घर में उपले जलाकर लोबान या गूगल की धूनी देने से घर में ऊपरी हवा का बचाव रहता है तथा बीमारी दूर होती है, साथ ही गृहकलह भी शांत हो जाता है।


सुगंध हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ और बहुत हद तक यह हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है।
सुगंधित वातावरण बना रहने से मस्तिष्क प्रसन्नचित्त और शांत रहता है जिसके चलते घर में गृहकलह नहीं होती है। सुगंध से वास्तुदोष का निवारण भी होता है।

Wednesday, 6 December 2017

तंत्र के प्रयोगों से सब कुछ संभव है,

तंत्र के प्रयोगों से सब कुछ संभव है, पर यह एक विद्या है, जैसे चिकत्सा शास्त्र एक विद्या है. यह जीव की चिकित्सा का शास्त्र है और किसी भी उपचार की पूरी प्रक्रिया होती है. परीक्षण सहित. हाथ घुमा कर समस्याओं को दूर करने और हर समस्या का निदान करने वाला फ्रॉड होता है. इस दुनिया में सर्वशक्तिमान कोई नहीं ह कुण्डलिनी केवल मूलाधर में नहीं होती. ये रीढ़ में 9, शरीर में 99, कुल 108 होतीं हैं और कोई सम्पूर्ण शरीर, चाहे वह किसी भी इकाई का हो एक कुण्डलिनी ही होती है. ब्रह्मांड भी एक कुण्डलिनी है. यह एक ऐसी संरचना है जो सर्वत्र व्याप्त है. एक में एक समाई हुई, प्याज के परतों के सामान यह एक अति रहस्यमय, अति जटिल, विचित्र संरचना है. सनातनधर्म के सारे धार्मिक क्रियाकलाप, सभी पूजा पाठ, सभी देवी पिंडी, सभी शिवलिंग, या जो भी इस धर्म या तंत्र का सार्विज्ञानिक आधार है. उसके अन्दर कुण्डलिनी का ही विज्ञान है. कभी सोचा है की माला में 108 दानें क्यों होतें हैं? आयुर्वेद में 108 मर्मस्थल का रहस्य क्या है? दिव्य शिवलिंग 12 क्यों माने जाते हैं? देवी पिंडियों का रहस्य क्या है? जरूरत क्या है? बाबा लोग हैं? सब कुछ प्रदान करने वाले? मूर्खों के सर पर सिंग नहीं होते. वे देखने में आदमी जैसे ही लगते हैं.
इश्वर’ – परमात्मा नहीं है। यह परमात्मा में उत्पन्न होनेवाला एक नन्हा परमाणु है; जिसमे 9 पॉवर –पॉइंट्स होते हैं। यह 0 से 9 तक की उत्पत्ति है। इसी से हमारे अंकगणित के अंको का निर्धारण किया गया है।
यह परमाणु ही शाश्वत नियमों से विकसित होकर ब्रह्माण्ड बन जाता है और वह नन्हा परमाणु उसके केन्द्रीय नाभिक के मध्य बैठकर सरे ब्रह्माण्ड को धारण किये हुए संचालन-पोषण करता है।
यही परमाणु अपने शंक्राणु के रूप में अपनी ही प्रतिलिपियों का उत्सर्जन करके नयी-नयी इकाईओं को उत्पन्न कर रहा है| इसका एक निश्चित प्रोसेस है और सब निश्चित नियमों से होता हैं|
ब्रह्माण्ड के केंद्र में बैठे परमाणु के कारण ही ब्रह्माण्ड का अस्तित्व है और इसमें जीवन व्याप्त है। उसका दिल धड़क रहा है। वह रुक जाये , तो सभी मृत हो जायेंगे
हमारा जन्म उसी के शंक्राणु से होता है। हमारा जीवन उसी के द्वारा व्याप्त है; इसलिए यही इश्वर है। इसे ही विष्णु , राज राजेश्वर शिव , कामेश्वरी , काकिनी , आदि कहा जाता है। अंग्रेजी में जिसे ‘गॉड’ कहते है ; वह यही है।
पर मुसलमान जिसे खुदा कहते हैं ; वह यह नहीं है। ‘खुदा’ परमात्मा का ही पंथविशेष में दूसरा नाम है| इश्वर भौतिक पदार्थ है,क्योंकि इसका जन्म होता है। परमात्मा अभौतिक पदार्थ है। न तो इसका जन्म होता है और न ही यह नष्ट होता है।
शून्य तत्व परमात्मा है। उसमें शाश्वत नियमों से उत्पन्न होने वाला ‘परमाणु आत्मा है। यही अपनी प्रतिलिपियां सभी इकाई के केंद्र में डाल कर उसमें जीवन देता है। वास्तविक जीव यही हैं। किसी इकाई का शेष शारीर 9 उर्जास्तरो से बना एक खोल जैसा मशीन है , जिसके केंद्र में बैठकर यह ‘आत्मा’ उसे ऑपरेट करती है।
किसी भी इकाई का नाभिक उसकी जीवात्मा है। सौरमंडल में सूर्य जीवात्मा है ;हमारे शरीर के केंद्र का पॉवर-पॉइंट , पृथ्वी में कोर उकसा जीवात्मा है।


किसी आक्समिक प्रहार या दुर्घटना से जब किसी इकाई के पॉवर-सर्किट का तीन स्तर नष्ट हो जाता या अलग हो जाता ; तो छ लेयर में कैद ‘आत्मा’ प्रेतात्मा कहलाती है। इसका शरीर नष्ट होता है; पर ऊर्जाशरीर बना रहता है।
यह प्रेतात्मा नेगेटिव न होने के कारण अपने आवेश से व्याकुल रहती है और नेगेटिव की चाह में किसी अन्य के शरीर में प्रविष्ट हो जाती है। महिलाये प्रकृति की नेगेटिव उत्पत्तिकेन्द्र हैं ; इसीलिए इनकी पहली पसंद महिलाये होती हैं।

Wednesday, 29 November 2017

अमीर बनने के उपाय – कपूर के टोटके

अमीर बनने के उपाय – कपूर के टोटके
जिस तहर से कपूर का उपयोग घर में पूजा पाठ के लिए होता है ठीक उसी तरह से कपूर का इस्तेमाल प्राचीन टोटकों के लिए भी किया जाता रहा है। कपूर का इस्तेमाल घरों में पूजा के लिए होता है और ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल आरती के समय किया जाता है। इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कपूर से तन मन को शांति भी मिलती है। कपूर आपकी सेहत के लिए भी
लाभदयक है साथ ही साथ कपूर आपके बिगड़े हुए कामों, पैसों की कमी और वास्तुदोष को भी ठीक करता है। आइये जानते हैं कैसे करें कपूर का प्रयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए।

कपूर के ये उपाय बनाएंगे मालामाल
धनवान बनने के लिए
यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें।
रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।

किस्मत चमकाने के लिए
जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।
दुर्घटना से बचाव के लिए टोटका
दुर्घटना कभी भी हो सकती है। एैसे में बचाव बहुत ही जरूरी है। आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बचता रहता है।
वास्तुदोष दूर करने का टोटका
आपके कई काम इसलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तुदोष होता है। वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें। और जब यह गल जाएं फिर दो गोलियां रख दें। एैसा आप समय समय पर करते रहें या बदलते रहें। इससे
वास्तुदोष खत्म हो जाएगा।
सुख शांति के लिए कपूर का वैदिक टोटका
यदि आपके घर में परेशानी रहती हो तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय में इसे जलाएं। इससे निकलने वाली उर्जा से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है जिससे घर में शांति बनी रहती है।
विवाह ना हो रहा हो तो
समय पर यदि विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है। यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है।
यदि इंसान विश्वास से इन उपायों को करता है तो उसे इनका फायदा जरूर होता है। दुनिया समस्याओं से पहले से ही घिरी हुई थी और आज भी एैसा ही है। इसलिए प्राचीन ग्रंथों में इंसान की समस्याओं का निवारण करने के लिए मुनियों ने अनके उपाय बताए जिससे मानव का भला हो सके। वैदिक वाटिका आप तक हर एैसी जानकारी पहुंचाती रहेगी जिससे आपको फायदा मिलेगा।


Tuesday, 5 September 2017

चट मंगनी पट शादी के लिए अजमाए ये उपाय


1. हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।
2. कन्या के विवाह की चर्चा करने उसके घर के लोग जब भी किसी के यहाँ जायें तो कन्या खुले बालों से,लाल वस्त्र धारण कर हँसते हुए उन्हें कोई मिष्ठान खिला कर विदा करे| विवाह की चर्चा सफल होगी|
3. मंत्रों द्वारा भी कन्या विवाह बाधा दूर कर सकती है। मंत्र है ‘ओम कात्यायनि महामाये। महायोगिन्यधीश्वरि।। नन्दगोपसुते देवी। पतिं मे कुरु ते नमः।। इस मंत्र से न केवल विवाह बाधा दूर होती है बल्कि इच्छित वर की भी प्राप्ति होती है।
4. शीघ्र विवाह के लिए सोमवार को १२०० ग्राम चने की दाल व सवा लीटर कच्चे दूध का दान करें| यह प्रयोग तब तक करते रहना है जब तक कि विवाह न हो जाय|
5. ये उपाय लड़को के लिए कारगर है, मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें और उनके माथे से थोड़ा सा सिंदूर ले जाकर भगवान राम और देवी सीता के चरणों में अर्पित करते हुए शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। 21 मंगलवार तक इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं|
6. सोमवार के दिन एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरुरतमंद को दान करें।यह उपाय तब तक करना चाहिए जब तक कि आपका विवाह तय नहीं हो जाता है। ये उपाय लड़का और लड़की दोनों के लिए है ।
7. जिस भी कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो वह एक आसान सा उपाय कर सकती हैं। किसी भी पूर्णिमा तिथि के दिन वट पक्ष की पूजा करें।पूजा के बाद शीघ्र विवाह की कामना मन में लिए हुए 108 बार वृक्ष की परिक्रमा करें।
8. प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करके मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति की लाल फूल से पूजा करें। इसके बाद “पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम‍्। तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद‍्भवाम‍्।।” मंत्र का कम से कम 5 माला जप करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह भी होता है और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहता है।
9. जिन व्यक्तियों को शीघ्र विवाह की कामना हों उन्हें गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोडी हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए. तथा इसके साथ ही थोडा सा गुड व चने की पीली दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता है ।
10. अगर किसी का विवाह, कुण्डली के मांगलिक योग के कारण नहीं हो पा रहा है, तो ऎसे व्यक्ति को मंगल वार के दिन चण्डिका स्तोत्र का पाठ मंगलवार के दिन तथा शनिवार के दिन सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए. इससे भी विवाह के मार्ग की बाधाओं में कमी होती है !



Wednesday, 30 August 2017

रोगो बिमारियों (TOTKE Aur UPAYE)

अनादि काल से मनुष्य रोगो बिमारियों से त्रस्त रहा हं। कभी रोगो के लक्षण पकड़ में आ जाते हं,तथा कभी बिमारी का कारण पता हि नहंी चलता । अच्छे सा अच्छा चिकित्सक भी मरीज को स्वस्थ्य करने में असमर्थ होता हं। ज्योतिष शास्त्र में इस तरह के रोगो के उपचार के उपाय बताऐं गयें हैं। अपनी राशि के अनुसार यदि निम्र उपचारो को अपनाया जाए तो शीघ्र हि स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता हं। 

मेष राशि - रोजाना त्रिफला चूर्णका सेवन करें, तथा लाल रंग कि बोतल में धूप में रखा पानी रोजाना शाम को पीये। 

वृषभ राशि - काली मिर्च, सोंठ, दालचीनी का चूर्ण रात के भोजन के बाद ले,सफेद बोतल में धूप मे रखा पानी सेवन करें।  

मिथुन राशि - रोजाना त्रिफला चूर्णका सेवन करें, तथा हरे रंग कि बोतल में धूप मे रखा पानी रोजाना शाम को पीये। कर्क राशि- काली मिर्च, सोंठ, दालचीनी का चूर्ण रात के भोजन के बाद ले,सफेद बोतल में धूप मे रखा पानी सेवन करें। सिंह राशि- रोजाना त्रिफला चूर्णका सेवन करें, तथा लाल रंग कि बोतल में धूप में रखा पानी रोजाना शाम को पीये। कन्या राशि - हरे रंग कि बोतल में धूप मे रखा पानी रोजाना शाम को पीये। तुला राशि - सफेद बोतल में धूप मे रखा पानी सेवन करे। वृश्चिक राशि- लाल रंग कि बोतल में धूप मे रखा पानी रोजाना रात को पीये। धनु राशि- काली मिर्च, सोंठ, दालचीनी का चूर्ण रात के भोजन के बाद ले, पीले रंग की बोतल में धूप मे रखा पानी सेवन करें। मकर राशि- त्रिफला चूर्ण का सेवन करें, तथा नीले रंग कि बोतल में धूप में रखा पानी रोजाना रात्री को पीये। कुम्भ राशि- लौंग का सेवन करें, तथा नीले रंग कि बोतल में धूप में रखा पानी रोजाना रात्री को पीये। मीन राशि- काली मिर्च, सोंठ, दालचीनी का चूर्ण रात के भोजन के बाद ले, पीले रंग की बोतल में धूप मे रखा पानी सेवन करें।