Showing posts with label पितरो की सेवा विधि pitardev :-. Show all posts
Showing posts with label पितरो की सेवा विधि pitardev :-. Show all posts

Saturday, 6 January 2018

पितरो की सेवा विधि :-

पितरो की सेवा विधि :-

ॐ पित्रादिये नमः |

विधि: शनिवार (जा) (अमावस्या को करना है आपको ) को एक लोटा जल और 5 लड्डू ले कर पीपल के पेड़ के पास जा कर संकल्प बोल कर जल और लड्डू चढ़ा दो और अगले दिन घर पर देसी घी की जोत लगा कर इस मन्त्र की 5 माला (अगर माला नहीं है आपके पास तो  हाथो की उँगलियों पर करना रुद्राक्ष की माला बी चलेगी  ) जप करो और जप के बाद जो 5 लड्डू थे उनमे से थोडा 2 तोड़ कर गोटे (उपले)  की अंगारी बना कर उन पर चढ़ा दो बाकि बचे लड्डू तुम खा लो ! और अपने घर मैं सबो के दोऔर अमावस्या को पितरो के नाम लेना है किसी बी भूके आदमी को पितृ का सवरूप मान कर उनको खाना खिलाना है और दक्षिणा देनी है और आपको उनको वाइट वस्त्र देना है साथ मैं चपले बी  ! और उन से आश्रिबाद लेना है के पितर देव रेहम करो सफलता दो सुख समृधि दो ! https://shivgurugorakhnath.blogspot.in/ 

नोट:- यह क्रिया अमावस्या वाले दिन की जा सकती है सारि की सारि एक दिन मैं ही जा फिर आपको शनिवार से सुरु करना है और ऐतवार तक करना है ! लेकिन याद रहे अमवायसा उतम है अलख आदेश सनी शर्मा !!
यह मेरे सारे चैनल के डिटेल है आप कही पर बी मुझे फॉलो कर सकते हो सबसे पहले मेरे सारे पोस्ट को अच्छे से पढ़ना समझना !
जय गुरु गोरखनाथ अलख आदेश सनी शर्मा 
एक बार आप मेरे यूट्यूब चैनल और गूगल + पर बी विजिट कर सकते है !
Guru Gorakhnath गुरु गोरखनाथ 
मेरी डिटेल और चैनल लिंक्स सब्सक्राइब करना शेयर करना और बेल आइकॉन पर क्लीक करना 



Thursday, 28 December 2017

पितरो का ऋणबंधन

पितरो का ऋणबंधन

प्रत्येक मनुष्य जातक पर उसके जन्म के साथ ही तीन प्रकार के ऋण अर्थात देव ऋण, ऋषि ऋण और मातृपितृ ऋण अनिवार्य रूप से चुकाने बाध्यकारी हो जाते है। जन्म के बाद इन बाध्यकारी होने जाने वाले ऋणों से यदि प्रयास पूर्वक मुक्ति प्राप्त न की जाए तो जीवन की प्राप्तियों का अर्थ अधूरा रह जाता है। ज्योतिष के अनुसार इन दोषों से पीड़ित कुंडली शापित कुंडली कही जाती है। ऐसे व्यक्ति अपने मातृपक्ष अर्थात माता के अतिरिक्त माना मामा-मामी मौसा-मौसी नाना-नानी तथा पितृ पक्ष अर्थात दादा-दादी चाचा-चाची ताऊ ताई आदि को कष्ट व दुख देता है और उनकी अवहेलना व तिरस्कार करता है।

जन्मकुण्डली में यदि चंद्र पर राहु केतु या शनि का प्रभाव होता है तो जातक मातृ ऋण से पीड़ित होता है। चन्द्रमा मन का प्रतिनिधि ग्रह है अतः ऐसे जातक को निरन्तर मानसिक अशांति से भी पीड़ित होना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को मातृ ऋण से मुक्ति के प्श्चात ही जीवन में शांति मिलनी संभव होती है।
पितृ ऋण के कारण व्यक्ति को मान प्रतिष्ठा के अभाव से पीड़ित होने के साथ-साथ संतान की ओर से कष्ट संतानाभाव संतान का स्वास्यि खराब होने या संतान का सदैव बुरी संगति जैसी स्थितियों में रहना पड़ता है। यदि संतान अपंग मानसिक रूप से विक्षिप्त या पीड़ित है तो व्यक्ति का सम्पूर्ण जीवन उसी पर केन्द्रित हो जाता है। जन्म पत्री में यदि सूर्य पर शनि राहु-केतु की दृष्टि या युति द्वारा प्रभाव हो तो जातक की कुंडली में पितृ ऋण की स्थिति मानी जाती है।
माता-पिता के अतिरिक्त हमें जीवन में अनेक व्यक्तियों का सहयोग व सहायता प्राप्त होती है गाय बकरी आदि पशुओं से दूध मिलता है। फल फूल व अन्य साधनों से हमारा जीवन सुखमय होता है इन्हें बनाने व इनका जीवन चलाने में यदि हमने अपनी ओर से किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया तो इनका भी ऋण हमारे ऊपर हो जाता है। जन कल्याण के कार्यो में रूचि लेकर हम इस ऋण से उस ऋण हो सकते हैं। देव ऋण अर्थात देवताओं के ऋण से भी हम पीड़ित होते हैं। हमारे लिए सर्वप्रथम देवता हैं हमारे माता-पिता, परन्तु हमारे इष्टदेव का स्थान भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है।
इसके अन्य भी कई ऋण है जैसे प्रकृति का ऋण हम जब मर जाते है तो जलाने की लकडी व गोबर के कंडे लगते है ! अगर आप आजीवन गाय को प्रतिदिन १ रोटी भी देते है तो गोबर के कण्डे का ऋण उतर जाता है परन्तु लकडी का !

Saturday, 2 September 2017

पित्र दोष निवारण के कुछ खास उपाय / टोटके :----

पित्र दोष निवारण के कुछ खास उपाय / टोटके :----


1. याद रखे घर के सभी बड़े बुजर्ग को हमेशा प्रेम, सम्मान, और पूर्ण अधिकार दिया जाय , घर के महत्वपूर्ण मसलों पर उनसे सलाह मशविरा करते हुए उनकी राय का भी पूर्ण आदर किया जाय ,प्रतिदिन उनका अभिवादन करते हुए उनका आशीर्वाद लेने, उन्हे पूर्ण रूप से प्रसन्न एवं संतुष्ट रखने से भी निश्चित रूप से पित्र दोष में लाभ मिलता है । 
2.अपने ज्ञात अज्ञात पूर्वजो के प्रति ईश्वर उपासना के बाद उनके प्रति कृतज्ञता का भाव रखने उनसे अपनी जाने अनजाने में की गयी भूलों की क्षमा माँगने से भी पित्र प्रसन्न होते है । 
3. सोमवती अमावस्या को दूध की खीर बना, पितरों को अर्पित करने से भी इस दोष में कमी होती है ।
4. सोमवती अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति पीपल के पेड़ पर मीठा जल मिष्ठान एवं जनेऊ अर्पित करते हुये “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाएं नमः” मंत्र का जाप करते हुए कम से कम सात या 108 परिक्रमा करे तत्पश्चात् अपने अपराधों एवं त्रुटियों के लिये क्षमा मांगे तो पितृ दोष से उत्पन्न समस्त समस्याओं का निवारण हो जाता है।
5.प्रत्येक अमावस्या को गाय को पांच फल भी खिलाने चाहिए।
6. अमावस्या को बबूल के पेड़ पर संध्या के समय भोजन रखने से भी पित्तर प्रसन्न होते है।
7. प्रत्येक अमावस्या को एक ब्राह्मण को भोजन कराने व दक्षिणा वस्त्र भेंट करने से पितृ दोष कम होता है । 
8. पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति को प्रतिदिन शिव लिंग पर जल चढ़ाकर महामृत्यूंजय का जाप करना चाहिए ।
9. माँ काली की नियमित उपासना से भी पितृ दोष में लाभ मिलता है।
10. आप चाहे किसी भी धर्म को मानते हो घर में भोजन बनने पर सर्वप्रथम पित्तरों के नाम की खाने की थाली निकालकर गाय को खिलाने से उस घर पर पित्तरों का सदैव आशीर्वाद रहता है घर के मुखियां को भी चाहिए कि वह भी अपनी थाली से पहला ग्रास पित्तरों को नमन करते हुये कौओं के लिये अलग निकालकर उसे खिला दे।