Showing posts with label Kaal Sarapdosh कालसर्प दोष. Show all posts
Showing posts with label Kaal Sarapdosh कालसर्प दोष. Show all posts

Tuesday, 19 December 2017

कालसर्प दोष के लक्षण

कालसर्प दोष के लक्षण 
१. बचपन में अनेक समस्याओं का सामना करना यानि दुर्घटना, चोट लगना, गंभीर बीमारी आदि का होना।
२. शिक्षा अध्ययन में रुकावट आना या कोई अनेक परेशानियों के कारण बीच में ही पढ़ाई छूट जाना।
३. विवाह में विलंब भी कालसर्प दोष का ही एक लक्षण है। ऐसी स्थिति में विद्वान ज्योतिषी से संपर्क करने के साथ ही इस दोष के चलते वैवाहिक जीवन में तनाव और विवाह के बाद तलाक की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
४. संतान का नहीं होना या संतान हो तो उसकी प्रगति में रुकावट आना कालसर्प दोष के कारण ही होता है।
५. परिजन तथा सहयोगियों से बार-बार धोखा मिलना, खासकर ऐसे व्यक्ति जिनका आपने कभी भला किया हो।
६. घर में कोई सदस्य यदि लंबे समय से बीमार हो और वह स्वस्थ नहीं हो पा रहा हो साथ ही उसकी बीमारी का कारण भी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल रहा है।
७. आए दिन बार-बार दुर्घटनाएं होते रहना।
८. बार-बार नौकरी छूटना या रोजगार में बरकत नहीं होना।
९. गृहणियों के सामने अनेक परेशानियां आना।
१०. घर में कलह होने के साथ परिवारिक एकता को खतरा।
११. मांगलिक कार्यों में व्यवधान आना।
१२. परिवार में गर्भपात या अकाल मृत्यु होना भी कालसर्प दोष का लक्षण है।
१३. घर के किसी सदस्य पर प्रेत बाधा का प्रकोप होना या स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहना !