Showing posts with label टोना टोटका निवारण सिद्ध शाबर मंत्र Tona Totke nivaran shabar mantra. Show all posts
Showing posts with label टोना टोटका निवारण सिद्ध शाबर मंत्र Tona Totke nivaran shabar mantra. Show all posts

Monday, 1 January 2018

टोना टोटका तंत्र बाधा निवारण मंत्र



टोना टोटका तंत्र बाधा निवारण मंत्र- आज यह भी देखने को मिलता है कि कुछ दुष्ट लोग किसी टोना करने वाले से कोई प्रयोग करा देते है और लोग भयानक कष्ट भोगने लगते है।

दवा करने पर भी लाभ नहीं मिलता है,तब इस मंत्र को ११ माला से सिद्ध कर प्रयोग करे।लोग जादू टोना से प्रभावित होकर विक्षिप्त भी हो जाते है।किसी शुभ मूर्हूत मे ईस मंत्र का प्रयोग करें।एक दीपक जलाकर किशमिश का भोग लगा कर मंत्र सिद्ध करे,फिर प्रयोग करते समय ७बार मंत्र पढ़ फूंक मारकर उतारा कर दें।ऐसा ७बार कर देने पर सभी जादू टोना नष्ट हो जाता हैं।बाद मे एक सफेद भोजपत्र पर अष्टगंध की स्याही से अनार के कलम से मंत्र लिख ताँबा या चाँदी की ताबीज मे यंत्र भरकर काला धागा लगाकर स्त्री हो तो बांया पुरूष हो तो दांये बांह मे ७बार मंत्र पढ़ बाँध ले।

शाबर मंत्र- ॐ नमो आदेश गुरू को।ॐ अपर केश विकट भेष।खम्भ प्रति पहलाद राखे,पाताल राखे पाँव।देवी जड़घा राखे,कालिका मस्तक रखें।महादेव जी कोई या पिण्ड प्राण को छोड़े,छेड़े तो देवक्षणा भूत प्रेत डाकिनी,शाकिनी गण्ड ताप तिजारी जूड़ी एक पहरूँ साँझ को सवाँरा को कीया को कराया को,उल्टा वाहि के पिण्ड पर पड़े।इस पिण्ड की रक्षा श्री नृसिंह जी करे।शब्द साँचा,पिण्ड काचा।फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

Tuesday, 19 December 2017

वशीकरण प्रभाव से मुक्ति पाने के कुछ अचूक मंत्र उपाय

वशीकरण प्रभाव से मुक्ति पाने के कुछ अचूक मंत्र उपाय 
किसी के वश में आ जाने या वशीभूत हो जाने की स्थिति में व्यक्ति कई तरह से विचलित महसूस करता है। कुछ ऐसा लगता है जैसे उसकी आजादी पर किसी ने बंदिशें लगा दी गई हो और उसपर उसका ही नियंत्रण नहीं हो। न तो मन उसकी वश में रहता है, और न ही मस्तिष्क सुचारू ढंग से चलता हुआ एहसास होता है। वह सोचता कुछ है, लेकिन कर कुछ और बैठता है।
दुविधा, उलझन या उहापोह के दौर से गुजरते हुए अविवेकी बन जाता है और फिर उल्टी-सीधी हरकतें करने लगता है या रोजमर्रे के साधारण से कार्य में भी गल्तियां होने लगती हैं।

कई बार तो इस वजह से मुसीबत में भी फंस जाता है। या कहें उसके महत्वपूर्ण कामकाज बाधित हो जाते हैं। ऐसा उसपर किसी द्वारा अनैतिक ढंग से प्रयोग में किए गए वशीकरण या टोटके या फिर काले जादू के उपायों की वजह से ही होता है। इन्हें दूरकर ही सहजता, स्वतंत्रता और खुले मन-मिजाज का अनुभव किया जा सकता है। आईए जानते हैं कि किस तरह से वशीकरण से छुटकारा पाया जाए।

वशीकरण का प्रभाव एक तरह से बनी हुई नकारात्मक ऊर्जा ही है, जिसे कम किया जा सकता है या फिर कहें कि उसे सकारात्मक ऊर्जा में रूपांतरित कर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सामान्य उपाय में अपने इष्टदेव की आराधाना करें।
गायत्री मंत्र (ओम भुर्भुवः स्व तत्स वितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धी मही धीयो यो न प्रचोदयात) का प्रतिदिन प्रातः स्नान और सूर्योपासना के बाद 108 बार जाप करने का भी चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलता है। ध्यान रहे मंत्र का उच्चारण स्पष्ट रहे। इसका पाठ मन में भी शांतिभाव से किया जा सकता है।
काले जादू या टोटके के प्रभाव को दूर करने के लिए काली के मंदिर में जाएं। मां काली की आराधना करें। सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें और वशीकरण के प्रभाव से मुक्त होने की याचना के साथ अष्टगंध या कुमकुम का टीका लगाएं। यह टीका पहले मां कली की चरणों को लगायें और फिर अपनी ललाट पर लगा लें।
जन्म कुंडली से भी हो सकता है उपाय :
वशीकरण से छुटकारा जन्मकुंडली के विश्लेषण और फिर बताए गए ज्योतिषीय उपायों से भी संभव है। इसके लिए ग्रहों की दिशा और दशा को अनुकूल बनाने के लिए वैदिक अनुष्ठान का सहारा लेना चाहिए। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन मांसाहारी भोजन और शराब सेवन से बचकर रहें।
ये अचूक मंत्र उपाय :
रूद्रावतार महाबली हनुमान के मंत्र का जाप करने से भी वशीकरण के प्रभाव को खत्म किया जाता है। श्रीहनुमान के जाप के लिए अचूक मंत्र हैं:-
ओम बलसिद्धिकराय नमः
ओम वज्रकायाय नमः
ओम महावीराय नमः
ओम रक्षोविध्वंसकाराय नमः
ओम सर्वरोगहराय नमः
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस मंत्र का जाप शनिवार को हनुमान मंदिर में सुबह स्नान के बाद करना चाहिए। जाप के बाद हनुमान की प्रतिमा पर चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाकर सुगंध, अक्षत, नारियल, अक्षत और कोई एक मिष्ठान अर्पित करना चाहिए। श्री हनुमान के इस मंत्र के जाप का तुरंत असर होता है। इस मंत्र के जाप के बाद हनुमान चालिसा का भी पाठ किया जाना चाहिए।

जादू – टोना, भुत – प्रेत , बुरा साया या आत्मा से बचाव के लिए हनुमान शाबर मन्त्र

जादू – टोना, भुत – प्रेत , बुरा साया या आत्मा से बचाव के लिए हनुमान शाबर मन्त्र 

हनुमान शाबर मन्त्र बहुत उपयोगी मन्त्र है जो की इस्तेमाल किया जाता है बुरी नज़र, बुरी आत्माओं , काला जादू और दुश्मनो से बचाव के लिए और उनसे छुटकारा पाने के लिए || इस मन्त्र से आप किसी भी इंसान के ऊपर से यह सभी बुरी चीज़ों का असर खत्म कर सकते हैं और अपने घर और परिवार को इन् चीज़ों से बचाकर रख सकते है ||
हनुमान शाबर मन्त्र सिद्धि के लिए जरुरी सामग्री :-

(1) भगवान हनुमान जी की प्रतिमा ||
(2) एक लाल झंडा ||
(3) केसर ||
(4) गंगाजल ||
(5) गेंदे के कुछ फूल ||
(6) कुछ मिठाई ||
(7) अगरबत्तियां ||
(8) लाल धागा ||
(9) लाल कपडा ||
हनुमान शाबर मन्त्र को सिद्ध करने की विधि :-
(1) सबसे पहले हनुमान जी की मूर्ति को गंगाजल से नहला लीजिये ||
(2) फिर उस प्रतिमा को लाल कपडे के ऊपर स्थापित कर दीजिये ||
(3) हनुमान जी के सामने फूल चढ़ाएं ||
(4) फिर कुछ अगरबत्तियां जला दें ||
(5) अब अपने सामने लाल झंडा लगा दें ||
(6) फिर अपने हाथ में लाल धागा पकड़कर नीचे दिए गए मन्त्र को 2100 बार जाप करें ||
|| मन्त्र ||
हनुमान जाग || किलकारी मार || तू हुंकारे राम काज सँवारे || ओढ़ सिंदूर सीता मैया का || तू प्रहरी राम द्वारे || मैं बुलाऊँ , तु अब आ ||| राम गीत तु गाता आ || नहीं आये तो हनुमाना || श्री राम जी ओर सीता मैया कि दुहाई || शब्द साँचा. पिंड कांचा || फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा |||
(7) अब लाल धागे में सात ग़ांठ लगा दें ||
(8) फिर धागे को अपने गले पर धारण कर लें ||
(9) अब 21 बार फिर मन्त्र जाप करें ||
(10) अब हनुमान जी को मिठाई का भोग लगाएं ||
(11) लगातार 11 मंगलबार यह कार्य करने से आप हनुमान शाबर मन्त्र में परिपक हो जायेगे और कोई भी जादू – टोना, भुत – प्रेत , बुरा साया या आत्मा आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती ||
(12) एक बार सीधी हासिल करने के बाद आप किसी इंसान को बुरी आत्मा , नजर दोष, काले जादू से बचा सकते है या उसके ऊपर से इन चीजो के असर को खत्म कर सकते है ||
मन्त्र सिद्धि के लिए ध्यान देने योग्य बातें :-
(1) इस विधि को बीच में छोड़ने कि भूल कभी न करे क्योंकि इसमें आप खुद को भगवान हनुमान के कदमो में अर्पण करते हो और एक भक्त के तोर पर उनसे मनोकामना करते हो ||
(2) आपको ब्रमचर्य का पालन करना है ||
(3) इस विधि को केवल मंगलवार के दिन ही करें ||
(4) अपनी सिद्धि का उपयोग किसी गलत काम के लिए कभी न करें ||
(5) लाल धागे को गले से कभी न उतारें ||
(6) कई बार इंसान सीधी हासिल करने के बाद बुरी शक्तियों या आत्माओ से छेड़खानी करने लगता है या उन्हें काबू कर के गलत काम करने लग जाता है . आप यह सब कभी न करे अन्यथा कोई बुरी शक्ति या आत्मा आप पर कभी भी हावी हो सकती है ||

अचूक उपाय upay

अचूक उपाय 
चाहे कोई प्रयोग कितना भी छोटा या बड़ा हो पर यदि वह आपके जीवन को आरामदायक बनाने में सहयोगी सा होता हैं तो उसे निश्चय ही जीवन में स्थान देना चाहिए . इसी तरह के कुछ प्रयोग आपके लिए …......
1. यदि हर बुधवार , एक पीला केला गाय को खिलाया जाये तो यह धन दायक होता हैं .

2. यदि धतूरे की जड़ को अपने कमर में बाँध लिया जाये तो यह जो व्यक्ति विशेष स्वपन दोष से पीड़ित हैं उनके लिए लाभदायक होगा.
3. सूर्योदय के पहले किसी भी चोराहे पर जाकर थोडा सा गुड चवा कर थूक दे फिर बिना किसी से बात करे बिना , नहीं पीछे देखे ओरअपने घर आ जाये , आपकी सिरदर्द की बीमारी में यह लाभदायक होगा .
4. अपने व्यापारिक स्थल को यदि वह उन्नति नहीं दे रहा हैं तो एक नीबू लेकर उसे अपने प्रतिष्ठान के चारों ओर घुमाएँ तथा बहार लाकर चार भाग में काट दे ओर फ़ेंक दे. आपकी उन्नति के लिए यही भी लाभदायक होगा.
5. किसी भी शुक्रवार को यदि तेल में थोडा सा गाय का गोबर मिला कर मालिश अपने शरीर की जाये फिर स्नान कर लिया जाये , तो यह व्यक्ति के विभिन्न दोषों को दूर करने में सहयोगी होता हैं .
6. सुबह उठ कर यदि थोडा सा आटा यदि चीटीयों के सामने डाल दे तो यह भी एक पूरे दिन का रक्षाकारक प्रयोग होता हैं
.
7. यदि रवि पुष्प के दिन अपामार्ग के पौधे को विधि विधान से उखाड़ लाये ओर फिर तीन माला नवार्ण मंत्र जप करें, इसे पूजा स्थान या अपने व्यापारिक स्थान पर रखे आपके यहाँ धनागम में वृद्धि होगी .
8. परिवार में दोषों को समाप्त करने के लिए कुछ मीठा या मिठाई ओर उसके ऊपर थोडा सा मीठा पानी भी पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पित करे .
9. रविवार के दिन पीपल का वृक्ष नाछुये .
10. यदि व्यक्ति दोपहर के बाद यही पीपल के वृक्ष को स्पर्श करे तो व्यक्ति की अनेको बीमारी स्वतः ही नष्ट होती जाती हैं !

Monday, 18 December 2017

टोना टोटका निवार्णार्थ दो मन्त्र बता रहा हुं आपके जो उचित लगे वो आजमाऐं अवश्य लाभ होगा

टोना टोटका निवार्णार्थ दो मन्त्र बता रहा हुं आपके जो उचित लगे वो आजमाऐं अवश्य लाभ होगा
१)“कट-कट-कट-कट काली करे । काट करेजा भीतर खाय, जिहाँ मैं भेजों, तिहाँ तैं जाय । काली दुर्गा का नाम है, पार्वती का काम हैं । टोनही के टोना-विद्या पाँगन होबे, तो माढ़ जाबे । मोर फूकें । मोर गुरू के फूँकें । गौरा महा- देव के फूँके । जा, फिर जा ।”

विधि – उक्त मन्त्र से अभिमन्त्रित सरसों को पीड़ित व्यक्ति के ऊपर फेंकने से नजर, टोना आदि से मुक्ति मिल जाती है ।
२) “ॐ नमो आदेश गुरू का । काया कलप कपाट, बज्र लङ्का उलट पलङ्का । पलट, दूर – दूर हट, टोना नजर । शब्द सांचा, फुरो मन्त्र – ईश्वरो वाचा । दुहाई गुरू गोरख- नाथ की ॐ ।”
विधि – एक कपड़े का पलीता बनाकर अलसी के तेल में भिगोकर काँसे की थाली में पानी भरकर उसके ऊपर पलीते को जलाए । तेल थाली में टपकेगा । १२ बार मन्त्र पढ़कर फूंक मारे और थाली की थोड़ी-सी राख माथे पर लगा दे । टोने का प्रभाव दूर होगा ।

Sunday, 17 December 2017

तंत्र बाधा कटान क्रिया:-

परम स्नैही मित्र रुद्र अघौर जी से साभार सहित जनमानस के लाभ हैतु ली गई है हमारा उद्देश्य मात्र जन सेवा है और सटिक सही जानकारी देना है किसी को भटकाना नही है.
******आदेश आदेश******
तंत्र बाधा कटान क्रिया:-


महाकाल और माँ कामाख्या के सभी भक्तो को मेरा प्रणाम।


तंत्र बाधा केवल ऐसी बाधा नहीं है जिससे केवल आपके काम बिगड़े जाये तंत्र बाधा वो है जिससे आपके या आपके परिवार के शारीरिक,मानसिक,आर्थिक ,पारिवारिक या व्यवहारिक परिस्तिथियों को आपके प्रतिकूल कर दिया जाता है ये क्रिया ईसी तंत्र बाधा की कटान क्रिया है।
जिस साधना के बारे में मैं आपको बताने जा रहा हु वैसे तो ये साधना अघोर साधना है मगर दत्त पूर्णिमा पर इसको सामान्य साधक भी कर सकता है।इस क्रिया को वही लोग करे जो किसी न किसी तरह ओरो द्वारा की गयी तंत्र पीड़ा से बाधित है।मैं आपको विस्वास दिलाता हु की जैसे और जिस तरह मैं आपको ये क्रिया बता रहा हु वैसे ही की गई तो 21 दिन बाद ही इसका असर देख लेना।
आवश्यक सामग्री:- एक नारियल
काजल
तीन सर्सो के तेल के दीपक
कच्चा यानि मोटा नमक की 7 डलिया
इत्तर
सफ़ेद मिठाई
काली और सफ़ेद राई
कुमकुम
उबले चावल बुरा और घी
विधि:- इस क्रिया को घर का मुखिया ही करेगा चाहे वो स्त्री हो या पुरुष.साधना घर की दहलीज पर होगी अंदर की तरफ जिसमे क्रिया करने वाले का मुह बाहर दरवाजे की तरफ हो।आपको कोई बाहर से न देखे इसलिए दरवाजा बंद कर सकते है।
सबसे पहले तीनो दियो को जोड़े पहला दिया दहलीज के बीचोबीच और बाकि कम से कम 2 फुट की दुरी पर हो पीछे यानि की त्रिकोण अवस्था।अब त्रिकोण के तीनो दीपको को कुमकुम से रेखा खीच कर मिला ले।त्रिकोण के बीचो बिच एक सिराई में घी बुरा और उबले चावल रखे उसके ऊपर उस नारियल को ऐसे रखेकी पुंछ वाला हिस्सा ऊपर हो।अब एक गोल काले राई का और एक गोला सफ़ेद राई का बनाये उस सिराई के चारो तरफ अब सात नमक की डेलियों को प्रत्येक परिवार के सदस्य से छुआ कर उसको सफ़ेद और काली राई के घेरे के बिच में रख दे।अब निम्न मंत्र का 7 माला जाप करे और प्रत्येक माला के बाद काजल से एक बिंदी उस नारियल पर बना दे और सफ़ेद मिठाई को जो सात हिस्सों में बाटी हुई हो एक एक हिस्सा सिराई में रखते जाये।ये याद रखना आपको उस त्रिकोण के अंदर ही बैठ कर ये जाप करना है
मंत्र:-"ॐ ऐं ह्रीं मम समस्त तंत्र दोष निवृत्त्ये ह्रीं ऐं फट्"
माला केवल रुद्राक्ष की हो।माला जप पुरे होते ही नारियल पर इत्तर छिड़क कर उसको काले कपडे मे बांध कर बिना किसी के टोके उस पूरी सामग्री को किसी वीराने में छोड़ आये।
21 दिन बाद इस साधना का असर खुद मेहसूस करे।



Wednesday, 6 December 2017

शनि ग्रह का जीवन पर प्रभाव व् उपाय

शनि ग्रह का जीवन पर प्रभाव व् उपाय
ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह का विशेष स्थान है। शास्त्रों में शनि को संतुलन व न्याय का ग्रह माना गया है। कई ज्योतिशविदों ने शनि को क्रोधी ग्रह भी माना है और यदि किसी व्यक्ति से कुपित हों जाए तो व्यक्ति कं हंसते-खेलते संसार को बर्बाद भी कर देता हैं। इस संसार में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो शनि के प्रभाव से अछूता हो। शनिदेव का नाम सुनते ही व्यक्ति में भय उत्पन्न हो जाता है। शनि के प्रति सभी का डर सदैव बना रहता है। शनि के कारण जीवन की दिशा, सुख, दुख आदि सभी बात निर्धारित होती है। वास्तविकता में शनि कुकर्मियों को पीड़ित करता है तथा सुकर्मियों व कर्मठ लोगों का भग्यौदय करता है। यदि किसी व्यक्ति के कर्म अच्छे नहीं हैं तो शनि भाग्य हरकर पापियों को कंगाल बना देता है परंतु किसी भी व्यक्ति पर अपना असर डालने पर व्यक्ति को कुछ संकेत देता है। यह संकेत एक प्रकार की चेतवानी होती है की व्यक्ति अपने कर्म सुधारे और जीवन के मार्ग पर कर्म व धर्म अपनाकर अकर्म व अधर्म का परित्याग करे। शनि व्यक्ति के जीवन में अनेक परेशानियां लाकर निम्नलिखित बदलाव लाता है।


* शनि प्रभावित व्यक्ति के घर की दीवारों में अकस्मात दरारें आना शुरू हो जाती हैं। नियमित सफाई के बावजूद घर की दीवारों पर मकड़ियां अपना जाला बनाना शुरू कर देती हैं।
* शनि प्रभावित व्यक्ति के घर पर बने नमकीन प्रदार्थों में भी चींटियां आ जाती हैं। तथा पूरी सफाई के बावजूद भी चींटियां घर के पलायन नहीं करती हैं। इसे खाना खरण होना कहते हैं।
* शनि प्रभावित व्यक्ति के घर पर काली बिल्लियां डेरा डाल लेती हैं तथा वहीं बिल्ली अपने बच्चों को जन्म भी देती हैं तथा अक्सर दो बिल्लियां मिलकर एक दूसरे से लड़ती हुई भी पाई जाती हैं।
* शनि प्रभावित व्यक्ति के स्वभाव और विचारों में भी बदलाव आता है। व्यक्ति में काम भावना बढ़ जाती है। मन और भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहता। व्यक्ति के अनैतिक संबंध भी बन जाते हैं।
* शनि प्रभावित व्यक्ति की सूझबूझ खो जाती है। व्यक्ति अर्जित किया हुआधन व कीमती समय लंबी दूरी की यात्राओं में लगा देता है। व्यक्ति को अकारण ही लंबी दूरी की असफल यात्राएं करनी पड़ती हैं।
* शनि प्रभावित व्यक्ति का झूठ बोलना बढ़ जाना। व्यक्ति आकारण झूठ बोलना शुरू करा देता है। उसके आचरण और विचारों में झूठ का वास हो जाता है। व्यक्ति को लगता ही नहीं है को वो झूठ बोल रहा है।
* शनि प्रभावित व्यक्ति अत्यधिक सुस्त हो जाता है। व्यक्ति गंदगी पसंद करता है तथा खुद को साफ़-सुथरा नहीं रख पता। नित्य स्नान का त्याग करता है। व्यक्ति बाल और नाखून काटने से परहेज करता है।
* व्यक्ति के खानपान की पसंद में अकस्मात बदलाव आता है। व्यक्ति मांसाहार भक्षण में अत्यधिक रुचि लेता है। मदिरा के सेवन में भी व्यक्ति की रुचि बढ़ती है तथा बासी व तला हुआ खाना पसंद करता है।
* शनि प्रभावित व्यक्ति को प्रॉपर्टी के विवादों का सामना करना पड़ता है। सगे-संबंधियों से पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ता है। घर की कोई दीवार गिर सकती है। गृह निर्माण में धन खर्च करना पड़ता है।
* शनि व्यक्ति की टांगों पर का बुरा प्रभाव शुरु करता तो। इस समय व्यक्ति के घुटनो में जकड़न शुरू हो जाती है तथा व्यक्ति के चमड़े से बने हुए जूते या चप्पल खोने लगते हैं या जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं।
* शनि प्रभावित व्यक्ति को कर्मक्षेत्र में परेशानी आती है। व्यक्ति को पदोन्नति नहीं मिल पाती है। अधिकारियों से संबंध बिगड़ने लगते हैं व नौकरी छूट जाती है। व्यक्ति का अनचाही जगह पर तबादला होता है।
* शनि सर्वदा व्यक्ति के पेट और पीठ पर अपना वार करता है। व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में समस्याएं आती हैं। उसका कामकाज ठप पड़ जाता है। व्यक्ति का चलता हुआ कारोबार बंद हो जाता है। व्यवसाय में कानूनी दावपेच आ जाते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को न्यायालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। शनि प्रभावित व्यक्ति के यहां इन्कम टेक्स औरे सेल टेक्स आदि के छापे भी पड़ते हैं। व्यक्ति के जीवनसाथी के चरित्र का हनन भी होता है। शनि प्रभावित व्यक्ति का लाइफ पार्टनर दूसरे लोगों से शारीरिक रूप से अनैतिक संबंध बनाता है। शनि प्रभावित व्यक्ति के भाई-बहन उससे गद्दारी करते हैं तथा पैसे में ठगी भी करते हैं। शनि प्रभावित व्यक्ति के दोस्त और रिश्तेदार भी व्यक्ति का जीवन खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
शनि शांति के उपाय
1 -सुबह और शाम को पूजा करते समय महामृत्युंजय मंत्र ऊं नमः शिवाय इस मन्त्र के जाप से शनि के दुष्प्रभावों से मिलती है मुक्ति।
2 -घर के किसी अंधेरे कोने में एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर कोने वाली जगह पर रखें।
3 – अगर शनिदेव की आप के जीवन में अशुभ दशा चल रही हो तो मांस-मदिरा जैसे तामसी सेवन न करें।
4 – जब भी घर में खाना बने तो उसमे दोनों समय खाने में काला नमक और काली मिर्च को उपयोग में लाए।
5 -शनिवार के दिन बंदरों को भुने हुए चने खिलाएं और मीठी रोटी पर तेल लगाकर काले कुत्ते को खाने को दें इससे जीवन में खुशियां आएंगी।
6 – शनिवार के दिन अपने हाथ के नाप का काला धागा लेकर उसको मांझकर माला कि तरह गले में पहनें।
7 -आठ शनिवार तक यह प्रयोग करें शनि ढैया के शमन के लिए शुक्रवार की रात्रि में 8 सौ ग्राम काले तिल पानी में भिगो दें और शनिवार को प्रातः उन्हें पीसकर एवं गुड़ में मिलाकर 8 लड्डू बनाएं और किसी काले घोड़े को खिला दें। इस से जीवन में शुभ दिन की शुरुवात होती है।
8 – बरगद और पीपल पेड़ के नीचे हर शनिवार सूर्योदय से पूर्व राई तेल का दीपक जलाकर शुद्ध कच्चा दूध एवं धूप अर्पित करें।
9 -शनि के प्रकोप से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को काली गाय की सेवा करे और खाने से पहले रोटी का पहला निवाला गाय को खिलाएं और सिंदूर लेकर गाय को लगाये और पूजा करे
10 -हनुमान, भैरव और शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल की सात परिक्रमा करें यदि शनि की साढ़ेसाती से ग्रस्त हैं और शनिवार को अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल अर्पित कर सरसों के तेल का दीपक और अगरबत्ती जलायें।
इन दस नियमों का पालन करके आप एक बार जरूर देखें। शनिदेव कैसे आपके सारे कष्ट पलक झपकते ही दूर कर देंगे।

Tuesday, 5 September 2017

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने, निरोगी रहने के सिद्ध अचूक उपाय / टोटके :----


शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने, निरोगी रहने के सिद्ध अचूक उपाय / टोटके :----

जिस घर में जब कोई रोग आ जाता है तो उस रोगी के साथ साथ उस घर के सभी व्यक्ति भी मानसिक रूप से चिंता और आशांति का अनुभव करने लगते है , लेकिन कुछ छोटी छोटी बातो को ध्यान में रखकर हम हालत पर काबू पा सकते है , शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है ।
1.यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है तो अगर संभव हो तो उसे सोमवार को डॉक्टर को दिखाएँ और उसकी दवा की पहली खुराक भगवान शिव को अर्पित करके कुछ राशी भी चड़ा दें और रोगी व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें , व्यक्ति के बहुत जल्दी ही ठीक हो जाने की सम्भावना बन जाती है ।
2.हर पूर्णिमा को किसी भी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार को निरोग रखने की प्रार्थना रखें ,तत्पश्चात मंदिर में और गरीबों में कुछ ना कुछ फल,मिठाई और नगद दान अवश्य दें ।
3.रोगी व्यक्ति को मंगलवार और शनिवार किसी भी दिन हनुमान जी की मूर्ति से सिंदूर लेकर उसके माथे पर लगाने से उसका दिल मजबूत होता है और रोगी जल्दी स्वस्थ भी होता है ।
4.यदि कोई बीमार व्यक्ति प्रात: काल एक गिलास पानी लेकर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खड़े होकर एँ मन्त्र का 21 बार जाप करके पी जाय एवं ईश्वर से अपने रोग को दूर करने के लिए प्रार्थना करें तो शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। यह प्रयोग सोमवार से शुरू करके रविवार तक लगातार 7 दिन तक करना चाहिए ।
5.अशोक के वृक्ष की ताजा तीन पत्तियों को प्रतिदिन प्रातः चबाने से चिंताओं से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहता है ।
6.यदि किसी बीमार व्यक्ति का रोग ठीक ना हो रहा हो तो उसके तकिये के नीचे सहदेई और पीपल की जड़ रखने से बीमारी जल्दी ठीक होती है ।


मंगल ग्रह को कुंडली ;---



मंगल ग्रह को कुंडली में सबसे अहम स्थान दिया है। लाल किताब कुंडली (Lal Kitab Kundali in Hindi) द्वारा यही ग्रह जीवन में शुभ-अशुभ कार्यों का कारक होता है। 
मांगलिक दोष (Manglik Dosha) 
कुंडली में मांगलिक दोष (Mangalik Dosh in Kundali) का अध्ययन भी मंगल ग्रह की दशा को देखकर ही किया जाता है। अगर कुंडली में मंगल दोषयुक्त हो तो यह शादी-ब्याह में अड़चने पैदा करता और वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर देता है। विवाह के पश्चात भी अगर मंगल दोष मुक्त ना हो तो नौबत तलाक या संतान प्राप्ति में गंभीर समस्याएं दिखाता है। 

मंगल ग्रह के उपाय और टोटके (Lal Kitab Remedies and Totke in Hindi)
अगर कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी ना हो जातक को एक सुयोग्य पंडित द्वारा इसका उपाय कराना चाहिए। कई जानकार मानते हैं कि मंगल ग्रह (Lal Kitab remedies for marriage) के उपाय करने से शादी में आ रही परेशानी को दूर हो जाती है। मंगल ग्रह के कुछ आसान उपाय निम्न हैं के लिए भी यह उपाय कारगर होते हैं लाल किताब के आसान उपायों या टोटकों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो निम्न हैं:
* लाल किताब कुंडली (Lal Kitab Kundali in Hindi) में अगर मंगल प्रथम भाव में नीचा यानि उचित फल देने वाला ना हो तो ऐसे जातकों को ससुराल से कुत्ता नहीं लेना चाहिए। शरीर पर सोना धारण करना चाहिए। 
* दूसरे भाव में मंगल ग्रह के उत्तम फल पाने के लिए भाइयों का सदा आदर करना चाहिए। 
* तीसरे भाव में मंगल ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और हमेशा सबसे प्यार से बात करना चाहिए। 
* अगर चौथे भाव में बैठे मंगल के कारण आपको परेशानी हो रही है तो वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं। अपने पास सदैव चांदी रखें, अंधजनों या जिनकी एक आंख हो उनसे दूरी बनाएं रखें तथा चिड़ियों को दाना डालें। 
* पंचम भाव में मंगल की पीड़ा शांत करने के लिए जातक को रात को सर के पास पानी रखकर सोएं और इस जल को सुबह पेड़ में डाल दें, पिता के नाम पर दूध का दान करें तथा पराई स्त्री से संबंध बनाने से बचें। 
* छठे भाव में मंगल ग्रह के शुभ फल पाने के लिए जल, चांदी और तेल का दान दें, शनि को शांत करने के उपाय करें तथा पुत्र को कभी सोना न पहनाएं। 
* लाल किताब के अनुसार सातवें भाव में अगर मंगल ग्रह से आपको हानि हो रही हो तो घर में ठोस चांदी रखें, तोता-मैना या कोई अन्य पक्षी ना पालें तथा जब भी बहन घर आए उसे मिठाई दें। 
* आठवें भाव में मंगल ग्रह के अशुभ परिणामों को कम करने के लिए विधवा स्त्रियों की सेवा करें और गले में चांदी की चेन पहनें, तंदुरी मीठी रोटी कुत्ते को 40 या 45 दिन तक खिलाएं। 
* नौवें भाव में मंगल ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए या इनके दुष्परिणामों से बचने के लिए भाभी की सेवा करें और बड़े भाई के साथ रहें तथा दूध, गुड़ और चावल का मंदिर में दान करें। 
* दसवें भाव में मंगल ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए जमीन जायदाद और सोना-चांदी कभी ना बेचे, हिरण पाले, संतानहीन लोगों की मदद करें तथा ध्यान दें कि दूध कभी उबलकर ना गिरे।
* अगर लाल किताब कुंडली में मंगल 11वें भाव में है और जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो पैतृक संपत्ति कभी ना बेचे, पहली संतान के जन्म पर कुत्ता पालें तथा घर में शहद रखें। 
* लाल किताब ज्योतिषी और जानकार बारहवें भाव में बैठे मंगल ग्रह की पीड़ा या अशुभ फलों को कम करने के लिए अपने दिन की शुरूआत शहद के साथ करें, मीठा खाएं और दूसरों को भी खिलाएं तथा अतिथि सत्कार में पानी की जगह शरबत या दूध पिलाएं।



Sunday, 3 September 2017

टोना टोटका तंत्र बाधा निवारण मंत्र-----

टोना टोटका तंत्र बाधा निवारण मंत्र-----

आज यह भी देखने को मिलता है कि कुछ दुष्ट लोग किसी टोना करने वाले से कोई प्रयोग करा देते है और लोग भयानक कष्ट भोगने लगते है।

दवा करने पर भी लाभ नहीं मिलता है,तब इस मंत्र को ११ माला से सिद्ध कर प्रयोग करे।लोग जादू टोना से प्रभावित होकर विक्षिप्त भी हो जाते है।किसी शुभ मूर्हूत मे ईस मंत्र का प्रयोग करें।एक दीपक जलाकर किशमिश का भोग लगा कर मंत्र सिद्ध करे,फिर प्रयोग करते समय ७बार मंत्र पढ़ फूंक मारकर उतारा कर दें।ऐसा ७बार कर देने पर सभी जादू टोना नष्ट हो जाता हैं।बाद मे एक सफेद भोजपत्र पर अष्टगंध की स्याही से अनार के कलम से मंत्र लिख ताँबा या चाँदी की ताबीज मे यंत्र भरकर काला धागा लगाकर स्त्री हो तो बांया पुरूष हो तो दांये बांह मे ७बार मंत्र पढ़ बाँध ले।

शाबर मंत्र--------

ॐ नमो आदेश गुरू को।ॐ अपर केश विकट भेष।खम्भ प्रति पहलाद राखे,पाताल राखे पाँव।देवी जड़घा राखे,कालिका मस्तक रखें।महादेव जी कोई या पिण्ड प्राण को छोड़े,छेड़े तो देवक्षणा भूत प्रेत डाकिनी,शाकिनी गण्ड ताप तिजारी जूड़ी एक पहरूँ साँझ को सवाँरा को कीया को कराया को,उल्टा वाहि के पिण्ड पर पड़े।इस पिण्ड की रक्षा श्री नृसिंह जी करे।शब्द साँचा,पिण्ड काचा।फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

नोट:------------

शाबर मंत्र सबसे जल्दी फलित होते है और जल्दी काम करते है लेकिन गुरु कृपा होणु जरूरी है पहले आप गुरु मंत्र को सिद्ध कर लेना फिर ही कोशिश करना ! 

शुभ मूरत मैं आप इसको सिद्ध कर सकते हो लगातार ११ माला करनी है बिना रुके उठे और उसके बाद १ माला का हवन करना है ! 
१) इष्ट देवता और पितरो को याद करना !
२)गणेश पुंजन 
३) गुरु मंत्र 
और धूपदीप तो आपको पता है और मीठी चीज़ भोग मैं देना है बाकि जिस जिस देवता का नाम मंत्र मैं आता है सबको एक बार पहले ही याद कर लेना है ! और मंत्र की पावर और बड़े उसके लिए ाममासिया को १ माला करनी है आपको मंथ मैं एक बार फिर इस मंत्र को चला कर देखना आप ! और जरूरी नहीं है के आप पहले बार मैं ही सफल हो जाओ जो बाँदा बार बार कोशिश करता है वही आगे जाता है ! सो गुरु बिना कुछ नहीं गुरु से आज्ञा ले कर करना ! १०८ जाप से बाद काम करेगा यह और २१ दिन की साधना बी कर सकते हो आप इसकी बस आपको सूबा एक शाम को १ माला करनी है वैसे ही रूल ! साधना काल मैं घृस्त जीवन को छोड़ना है जितने दिन की साधना होती है ! क्युकी  दोनों चीज़े साथ मैं नहीं हो सकती है ! 

आदेश आदेश श्री शम्भू यति गोरखनाथ जी महाराज को !!!! 
FB PAGE ;- NATH PANTH 
YOUTUBE CHANNEL :- NATH PANTH SHABAR MANTRA 

SUBSCRIBE KARO OR  JAYDA SE JAYDA SHARE KARO ACHA LAGE TO !!!