Showing posts with label गुरु कृपा प्राप्ति मंत्र Guru Mantra. Show all posts
Showing posts with label गुरु कृपा प्राप्ति मंत्र Guru Mantra. Show all posts

Friday, 8 December 2017

गुरु guru

गुरु के द्वारा में प्रवेश छोटे बनने से ही मिलता है । इसलिए गुरु के द्वारा में प्रवेश पाने के लिए हमें अपने अहंकार को गला कर छोटा बनना चाहिए ।
जैसे एक छोटे कद का आदमी किसी भी दरवाजे से कही भी प्रवेश कर सकता है वैसे ही जो अपने को छोटा बना लेता है वह गुरु के द्वार में प्रवेश कर पाता है ।
जब तक हम बड़े बने रहेगें तब तक हम गुरु के द्वार में प्रवेश नहीं पा सकते । छोटे बनने से ही गुरु के द्वार में प्रवेश पा सकते हैं ।


हमारे भार में सबसे बड़ा भार अहंकार का होता है । व्‍यक्ति धन के कारण अहंकारी हो जाता है । व्‍यक्ति ज्ञान के कारण अहंकारी हो जाता है । व्‍यक्ति पद के कारण अहंकारी हो जाता है । व्‍यक्ति प्रतिष्‍ठा एवं लोकप्रियता के कारण अहंकारी हो जाता है और यहाँ तक की व्‍यक्ति भक्ति के कारण भी अहंकारी हो जाता है ।
गुरु को अहंकार एकदम पसंद नहीं है । अहंकार का भार लेकर हम गुरु के द्वार पहुँच भी नहीं सकते । अहंकार लेकर गुरु तक पहुँचने की कल्‍पना करना भी मुर्खता है ।
गुरु स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहते हैं कि भार रहित होकर हल्‍के होकर आओ तभी मेरे दरवाजे तुम्‍हारे लिए खुलेगें ।
छोटा बनने के बड़े फायदे हैं । सबसे बड़ा फायदा है कि अहंकार खत्‍म हो जाता है जो गुरु तक पहुँचने के लिए सबसे बड़ी बाधा है । छोटा बनते ही हमारा अहंकार स्‍वत: ही खत्‍म हो जाता है । अपने आपको बड़ा मानने पर ही अहंकार पनपेगा । अपने को छोटा मानते ही अहंकार खत्‍म हो जाता है ।

Thursday, 31 August 2017

गुरु कृपा प्राप्ति मंत्र

गुरु कृपा प्राप्ति मंत्र 
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः |
गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ||
ध्यानमूलं गुरुर्मूर्ति पूजामूलं गुरोः पदम् |
मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा ||
अखंडमंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् |
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः ||
त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव |
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ||
ब्रह्मानंदं परम सुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिं |
द्वन्द्वातीतं गगनसदृशं तत्त्वमस्यादिलक्षयम् ||
एकं नित्यं विमलं अचलं सर्वधीसाक्षीभूतम् |
भावातीतं त्रिगुणरहितं सदगुरुं तं नमामि ||

इन मंत्रो को १००० बार जाप करने से मनुष्य को असीम शांति और आनन्द मिलता है |जाप भाव पूण हो तभी लाभ मिल सकता है | गुरु किरपा तो हमेशा ही बरस रही है |बस आप को आपने मन के दरवाजे खोलने की जरुँर्ट है | अनुभव रूपी विष को समाप्त कर आनदं माय बनाने का रास्ता है !!!