Showing posts with label सतगुरु महाराज गुरु गोरखनाथ. Show all posts
Showing posts with label सतगुरु महाराज गुरु गोरखनाथ. Show all posts

Wednesday, 10 January 2018

गुरु बिना सफलता क्यों नहीं और आज के तांत्रिक

गुरु बिना सफलता क्यों नहीं और आज के तांत्रिक 

गुरु कृपा और गुरु के हुकुम के अनुसार जो बाँदा जो करता है वो कबि न फ़ैल नहीं होता है क्युकी गुरु कृपा गुरु हुकुम का मतलब होता है आपका सफल होना निश्चित होता है ! अगर गुरु का हुकुम के बिना चलोगे तो आपको दुनिया की कोई बी ताकत सफलता नहीं दिला सकती है ! यह गुरु जी की बानी है गुरु ही ऐसा ज्ञान देते है जो सच्ची लगन से और श्रद्धा भाव से गुरु मैं लीन हो जाता है भगति करना कोई परमात्मा को पाना नहीं होता है भगति का मतब श्रद्धा और अपनी आपके गुरु के प्रति श्रद्धा होती है उसी से गुरु आपको पहचानता है और आपको उस हिसाब से शक्ति देता है यह मेरा खुद का एक्सपेरिंस है भाई साब नेट पर यूट्यूब पर लोगो ने गंद डाल कर रखा है एक चीज़ को लाखो ने कॉपी किया और पेस्ट किया कुछ के शब्द चेंज कर दे कुछ ने विधि इसलिए नेट का कोई मंत्र काम नहीं करता है ! सब कुछ जीरो है ज्ञान तो गुरु कृपा से मिलता है न की किताब से बहुत बढे बढे तांत्रिक है यहाँ पर लेकिन सव चोर पैसे के दीवाने है और इस्त्री सम्न्भोग (सेक्स) गुरुतो बोलता है इस्त्री और मोह से दौर रहना है लेकिन यहाँ के तांत्रिक सम्भोग और पैसा साथ ले कर चलते है मैं आपका सनी शर्मा सच्चे वचन है गुरु जी के घोर कलयुग है ! शिव गोरखधाम सतनाली सनी शर्मा आउगा जल्दी ही नए पोस्ट के साथ तब तक अलख आदेश जय गुरु गोरखनाथ ! https://shivgurugorakhnath.blogspot.in/




Tuesday, 9 January 2018

गुरु गोरखनाथ जी की बाणी

गुरु गोरखनाथ जी की बाणी

शिव का खेल शिव का मेल बने सब भेद
गुरु भरमा गुरु विष्णु गुरु महेश ३ लोग के 
सुमेल बना जगत सेहत ५ तत्व मुनिष्ये का भेद
गुरु ही शिव शिव ही गुरु यह बाणी सच्चे शिष्ये ने जानि
गुरु बिना कोई नहीं गुरु ही तत्व गुरु ही ज्ञान शिव अवतार 
करे जग कलियाँ जय जय हो तेरी शिव सवरूप गोरखनाथ ! 
सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! https://shivgurugorakhnath.blogspot.in/

गुरु ही सब कुछ बिना गुरु के कुछ नहीं है समझदार हो तो गुरु को अपनों सभी अलख आदेश !!

Guru Gorakhnath गुरु गोरखनाथ 
मेरी डिटेल और चैनल लिंक्स सब्सक्राइब करना शेयर करना और बेल आइकॉन पर क्लीक करना !
यूट्यूब लिंक :-https://www.youtube.com/channel/UCm1vRmFMjBAGBCMlT2zgL5A 
यूट्यूब चैनल नेम :- Guru Gorakhnath गुरु गोरखनाथ 


मोह माया इस्त्री सम्भोग सेक्स

मोहमाया इस्त्री सम्भोग 

इंसानी मन बड़ा विचित्र है घोर कलयुग है हर जगह पर दुनिया मोह माया मैं फसी है सबसे जायदा इस्त्री के मोह मैं इंसान भाग है सम्भोग के पीछे हर कोई चाहता है के हर बार नयी इस्त्री हो लेकिन इस्त्री की योगी नरक का दरवार है जिंटा सम्भोग करोगे उतना ही अध्यतम से दौर होते जाओगे आप अनुभव है यह मारा गली दो कुछ बी बोलो आप लेकिन गलत को गलत ही बोलते है हम बकै भाई ज्ञान और बाकि सब अपना अपना है और ज्ञान देने वाले बहुत है यहाँ पर लेकिन हर किताब एक जैसे है मैं किताब इ नहीं लिखता हूँ मैं तो अपने अनुभव के आधार पर लिखता हूँ बोलता हूँ आप सभी को अच्छा लगे तो शेयर करो कमेंट करो अगर सही नहीं लगता तो बी कोई बात नहीं है क्युकी हमारी चीज़े फ्री है ! हम तो चाहते है हमारे साथ रियल भगत जोड़ने है और ज्ञान का प्रचार करना है हमने साथ ले कर थोड़ी न जाना है कुछ बस परमात्मा क्या हुई है जीवन क्या है बस यही बताना है सबको और ज्ञान तो कोई बी दे अच्छा लगे तो ले लो काम क नहीं तो आगे चलो अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 

guru गुरु

सतनाम आदेश गुरु जी को आदेश आदेश !
शिव गोरक्षधाम सतनाली सनी शर्मा !

गुरु 

गुरु शिव का ही रूप है गुरु आपकी सांसो मैं गुरु आपके भीतर है गुरु ही आपका सब कुछ है आपके माता पिता बी आपके गुरु है जैसे संस्कार वो आपको जनम से देते है वैसे ही आपको सिर्ष्टी का तत्व ज्ञान और रिश्तो नाटो की समझ आती है ! समझ क्या है समझ आपकी बूढी मत है गुरु का दिया गया ज्ञान ही आपको समझ ही के आप किसी बात को कैसे समझते हो और आपकी समझ ही आपको आगे के रस्ते पर ले जाती है ! समझ और ज्ञान गुरु कृपा से ही मिलता है गुरु आपके जैसे मर्जी हो हो लेकिन गुरु की बाणी मैं शिव जी की बाणी होती है अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 

गुरु माता पिता कबि अंतर नहीं है श्रद्धा भाव से ही आपको सब कुछ मिलता है इसलिए गुरु के प्रति भाव सही होना जरुई है गुरु तो एक पत्थर बी हो सकता है बात अति है आपकी नज़र की आप उस पत्थर मैं परमात्मा को देख प् रहे हो जा नहीं जय जय गुरु गोरखनाथ अगर कुछ बुरा लगा तो माफ करना आपका सनी ! 

Friday, 5 January 2018

कर्म और अधत्यम

कर्म और अधत्यम

नमस्कार दोस्तों मैं सनी शर्मा एक बार फिरसे हाज़िर हूँ की कर्म क्या है और कैसे अच्छे कर्म कर सकते है ! उसके लिए आपको करना क्या कर्मो का फल यही मिलता है और सस्त्रो मैं बी लिखा गया है के जैसे बीज बोहो गये वैसा ही पाओगे आप तो कर्म जैसे होने वैसे ही आपको जीवन का आनद मिलता मिलता है और जीवन दोधारी तलबार है सुख दुःख दोनों साथ चलते है कर्म जितने अच्छे होंगे सुख उतना ही जयदा और दुःख कम आएगा इसलिए भगति और माता पिता की सेवा से ही आपको मोक्ष मिलता है और इंसान ही है जिसको परमात्मा ने यह वाली दात बक्शी है के वो मोक्ष को प् सकता है लेकिन गुरु कृपा से भगति भाव से अपने तन मन का शुद्धि कारन करने से बाद ही वो उस मुकाम तक पॉंच पता है ! क्युकी जीवन के हर पड़ाव पर दुःख सुख और मन और विचार और इस्त्री और लोब मोह माया और कलयुग का राज है इतना आसान बी नहीं है और मुश्किल बी नहीं है जैसे खाने खाने के बाद भूक मर जाती है वैसे ही आपको तन मन पर कण्ट्रोल करना है एक दिन मैं नहीं होगा लेकिन विश्वास के साथ करोगे तो एक दिन जरूर होगा मैं आपका सनी शर्मा अलख आदेश शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 



गुरु तत्व ज्ञान कब प्राप्त होता है

गुरु तत्व ज्ञान कब प्राप्त होता है 

गुरु मंत्र का जाप लगातार साथ मैं योग और भरमचार्ये के साथ ही जब इंसान समाधि के और चलता है तब उसको उस रस्ते पर चलते चलते ही हर कुण्डलिनी शक्ति के हर चक्र पर जो ज्ञान है वो प्रपात होता है वैसे वैसे ही वो सरे तत्व का ज्ञान योग और गुरु मंत्र के जाप से प्रपात करता है ! गुरु कृपा जब होती है तो अपार होती है और वैसे बी तंत्र मंत्र तब सफल होता है जब उसका विश्वास और गुरु प्रति सचि शरधा भाव होता है तब काम बनता है उसका शिष्ये होने से कुछ नहीं होता है जाप और नियम और गुरु का बताया हुआ मार्ग ही आपको वो ज्ञान देता है अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 



Thursday, 4 January 2018

गुरु मंत्र गुरु की बाणी

गुरु मंत्र गुरु की बाणी

गुरु मंत्र गुरु और गुरु की बाणी ही आपको आगे ले का जाती है जैसे के गुरु मंत्र का निरन्तरं जाप से आपको गुरु कृपा के साथ साथ गुरु जी के सवरूप मैं उस महाकाल के दर्शन होते है क्युकी जगत गुरु जगत निर्माता ब्रम्हा विष्णु महेश है और गुरु की बाणी मैं ही ज्ञान होता है गुरु आपके अंदर उस परमात्मा के नाम के जोत जला देता है जिसको आप पूजा और भगति सच्ची लगन से ही आपका काम सुगम और अपनी आत्मा का सुधि करण होता है जाता है वैसे वैसे ही आपको शक्ति का आभास होने लगता है आप गुरु मंत्र का जाप करते हो तो गुरु के बाणी और गुरु के दर्शन से ही आपको कृपा और आशिर्बाद मिलता और डेली भगित करता हूँ मैं दुनिया के पिछने नहीं भागना है आपको सब कुछ अपने अंदर है मैं आपका अपना भाई सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 

गुरु जी की बाणी 

शिव ही गुरु शिव के खेल गुरु जाप मैं है शिव 
का मेल गुरु बाणी जग से न्यारी गुरु की बाणी 
जग तारणी गुरु है शिव रूप तू जाप का तू तप
 कर कहत शिव अलख आदेश सनी शर्मा !!


सूरज की पहेली किरण पोस्टिव एनर्जी

सूरज की पहेली किरण पोस्टिव एनर्जी

योग मैं यही कहा जाता है के जो कुछ बी आपका करना है वो सूर्ये उदय से पहले करना होता है फिर चाहे वो योग हो जा फिर साधना हो ब्रम्ह मूरत मैं सब कुछ जल्दी और पोस्टिव एनर्जी से भरा होता है बातावरण यह हमारे सास्तर कहते है गुरु ज्ञान बी यही कहता है योग करो जा ध्यान करो सूर्ये के पहली किरण आप पर पढ़े तो आपको दुनिया के कोई बी ताकत नहीं है के आपको किसी बी काम मैं वो चीज़ सफल न होने दे क्युकी वातावरण के साथ चलता है जो इंसान कबि मर नहीं खाता है यह मेरा स्वयं का अनुभव है क्युकी मैंने बी सूबा ३ जा ३.३० भेजे कुछ करिये की थी इसलिए मैं आपको यहाँ पर बता रहा हूँ ! सो सूबा आपको जल्दी उठना है और पोस्टिव एनर्जी से भर जाओगे आप कोई बी काम होगा हर काम सही और पूर्ण रूप मैं सफल होगा अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली !! 

मन के गंदे विचार 

नस्म्कार दोस्तों मैं आपका अपना सनी शर्मा फिर हाज़िर हूँ एक बार अपने ब्लॉग पर आज मैं लिखने जा रहा हूँ क्यों आते है गंदे विचार जब आप पूजा जा भगति करते हो उसका कारन है आपकी विचार द्वारा क्युकी इंसान दिन मैं जो जो करता है चेतना और अवचेतना जागते हुए जो देखा वही तक समित होता है लेकिन ध्यान टाइम जा रत को सोते टाइम क्युकी आते है सामने गंदे दृस्ट वो है आपके मन के गंदे विकार जैसे जैसे जाप चलेगा वैसे वैसे ही आपके गंदे विचार बहार आये क्युकी जाप के ५ प्राण मैं हल चल होती हल चल होने के साथ मन विचलित होता है वो आपको साधना काल मैं भटकाने के लिए ही यह सरे विचार आपके सामने लाता लेकिन आपको साधना टाइम मैं मंत्र जाप करते रहना है जो आता है आने दो क्युकी इनकी तरफ ध्यान दिया तो आपको कुछ नहीं हासिल नहीं होगा न तो आपकी साधना सफल होगी न ही आपको ध्यान मैं सफलता मिलगी यह मेरा खुद का एक्सपेरिंस है अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली !!



कब तक सिद्ध रहते है शाबर मंत्र

कब तक सिद्ध रहते है शाबर मंत्र 

शाबर मंत्र तब तक ही सिद्ध रहते है जब तक उनका जाप होता है यह गुरु की बानी है क्युकी शाबर मंत्र का जाप करना छोड़ दोगे तो उसकी शक्ति ख़तम होती जाती है जितना जयदा जाप होगा शक्ति का आभाष व् उठना जयदा होगा आपको और गुरु की बानी के अनुसार शाबर मंत्र तथ शाबर मंत्र की पूरणता जागृत करना है तो जाप तप दोनों साथ मैं करना होगा लेकिन गुरु कृपा के बिना आपको सफलता नहीं मिलगी इसलिए पहले गुरु होना जरूरी है ! गुरु नहीं है तो आप इष्टदेव की सेवा लगा सकते हो और उनका नाम ले कर और पिरतो के सेवा के साथ साथ ही आपको फल मिलगा और इष्टदेव की कृपा होगी जब आप पर तो आपको गुरु बी जरूर मिलगा चाहे वो इष्टदेव ही आपको जा उनके रूप मैं कोई और हो अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली !



आसान जप

आसान जप 

गुरु शिष्ये परम्परा के अनुसार जप को आसान मैं बैठे ही करना होता है क्युकी आसान पर बैठो गए तो आपको अशीम शक्ति मिलगी यह सब कुछ हमारे वेदो मैं लिखा गया है क्युकी चलते फिर जप वो करते है जिनका लिंक घीरस्त जीवन से टूट चूका होता है क्युकी यह सब मैं आपको अपने गुरु जी के दिए हुये ज्ञान से अनुसार बता रहा हूँ! बाकि कही बार होता है किसी को किसी के बातें अच्छी लगती है और किसी को बुरी लगता है लेकिन मैं शमा चाहता हूँ लेकिन मैं ज्ञान बी वही दुगा तो सच्चा है मेरा कम किसी को लूटना नहीं है लेकिन बस यही कहना है सत्ये के रह पर चलो सब कुछ कदमो मैं होगा मन को वश मैं करो लड़की को नहीं ! क्युकी सारा खेल आपके मन का है अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 



क्या है शाबर मंत्र क्युकी जल्दी काम करते है यह मंत्र

क्या है शाबर मंत्र क्युकी जल्दी काम करते है यह मंत्र

आदेश आदेश दोस्तों मैं आपका सनी शर्मा फिर हाज़िर हूँ एक बार शाबर मंत्र के जगत मैं शाबर मंत्र क्या है कैसे उत्पति हुई क्युकी इतनी जल्दी सिद्ध होते है ! गुरु गोरखनाथ जी जो के जगत गुरु के नाम से जाने जाते है उनके मुख से और उनके गुरु मछिंद्रनाथ जी की देन है जिन मैं नाथ पंथ के सिद्ध योगी ९ नाथ ८४ सिद्धो के नाम से जाना गया है ! इनकी देन है यह सरे शाबर मंत्र क्युकी हर एक शाबर और मंत्र स्वय हर एक नाथ के चलाया था और हमारे पुराने विधान और गुरु जी का ज्ञान हमे यही बताता है के यह सरे शाबर उनके मुख से निकले थे जो के बाबा भोलेनाथ जी की अपर कृपासे ही संभव हो पाया है इसलिए यह सारे शाबर मंत्र पहले ही सिद्ध है कलयुग मैं तो इनका थोड़ा बहुत जाप करके इनको सिद्ध किया जाता है और इनका प्रयोग किया जाता है अपने बचाव के लिए कर जगत कलियाँ के लिए ही यह तंत्र मंत्र और यन्त्र का निर्माण हुआ था बहुत योगी ऋषि मुनि साधना विधान तप और जप से उस ज्ञान को और परमात्मा के अपर कृपा से हासिल कर पाए थे ! अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरखसधाम सतनाली !

Wednesday, 3 January 2018

शाबर मंत्रो के उत्पति कैसे हुई

शाबर मंत्रो के उत्पति कैसे हुई

आदेश आदेश मैं आपका शर्मा फिर से हाज़िर हूँ अपने ब्लॉग पर शाबर मंत्रो की उत्पति कैसे हुई नाथ सम्प्रदये मैं सबसे जयगा लोग प्रिये गुरु गोरखनाथ जी है जिनका नाम सबसे से जयदा और जिनके शाबर मंत्रो के दोवारा हम सभी हर एक रोग को ख़तम कर सकते है न उसका निदान वर्णित है ! शाबर मंत्र की उत्पति दादा गुरु मत्स्येंद्रनाथ जी के की थी शिव जी के हुकुम के अनुसार बाबा मत्स्येंद्रनाथ जी के शिव सवरूप को अपना शिष्ये बना कर जगत कलियाँ के लिए ही शाबर मंत्र की उत्पति की और जान कल्याण के लिए ही इन मंत्र का निर्माण हुआ है ! वैसे हो आज के टाइम मैं लोग बहुत कुछ नेट पर दे रहे है जैसे तंत्र मंत्र मैं ६ कर्म है उन ६ कर्मो के मंत्र नेट पर डालें गए है ! शिव बाबा गुरु मत्स्येंद्रनाथ जी अपार कृपा थी गुरु मत्स्येंद्रनाथ जी का जनम जब हुआ था तो वो कलयुग के करम और धरम को देख कर दंग रह गए थे और उस टाइम उनो ने भोले नाथ जी को याद किया था उस टाइम शिव बाबा जी का हुकुम हुआ था के मेरा अवतार होगा और आपको गुरु बन कर ही शाबर मंत्रो का प्रचार और नाथ सम्प्रदये को आगे बढ़ाना है ! अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली !

सत गुरु गोरखनाथ जी महाराज

सतनामो आदेश गुरु जी नमस्कार दोस्तों मैं आपका सनी शर्म स्वागत करता हु अपने नई ब्लोग पर आप सभी का गुरु गोरखनाथ जी जो के शिव का अवतार थे जिनको रूद्र अवतार कहा गया है नाथ सम्प्रदये मैं सबसे प्रथम और जगत गुरु के नाम से जिनको जाना जाता है वो है गुरु गोरखनाथ जी और गुरु गोरहनाथ जी जो के दादा गुरु मत्स्येंद्रनाथ के शिष्ये बन कर शबरी वीडिया का प्रचार किया और दुनिया मैं सबको शराब भाषा मैं शाबर मंत्रो से अवगत करवाया और नाथ पंथ का प्रचार किया योग, विराज्ञे,मोह ,माया से पहरे थे यह योगी हर टाइम जुबान पर महाकाल का नाम था और बहुत से जयदा शक्ति शालि थे यह योगी ! नाथ पंथ मैं ९ नाथ ८४ सिद्ध महाराज सबको पूजा जाता है हर एक मंत्र के पीछे सतगुरु गोरकनाथ जी की दुहाई लगी है साथ मैं ९ नाथ ८४ सिद्ध महाराज के कृपा और उसकी भगति के आधार पर ही कलयुग मैं सबसे ज्यादा प्रचलित शाबर मंत्र से जल्दी और हर एक बीमारी सिद्दी साधना विधान से सब क्कुह हासिल किया जा सकता है अलख आदेश ॐ शिव गुरु गोरखनाथ सनी शर्मा !shivgurugorakhnath.blogspot.in

Monday, 25 December 2017

गुरु मत्स्येंद्रनाथ का समय

गुरु मत्स्येंद्रनाथ का समय
मत्स्येंद्रनाथ और गोरखनाथ के समय के बारे में इस देश में अनेक विद्वानों ने अनेक प्रकार की बातें कही हैं। वस्तुतः इनके और इनके समसामयिक सिद्ध जालंधरनाथ और कृष्णपाद के संबंध में अनेक दंतकथाएँ प्रचलित हैं। गोरखनाथ और मत्स्येंद्रनाथ-विषयक समस्त कहानियों के अनुशीलन से कई बातें स्पष्ट रूप से जानी जा सकती हैं। प्रथम यह कि मत्स्येंद्रनाथ और जालंधरनाथ समसायिक थेय दूसरी यह कि मत्स्येंद्रनाथ गोरखनाथ के गुरु थे और जलांधरनाथ कानुपा या कृष्णपाद के गुरु थे। तीसरी यह की मत्स्येंद्रनाथ कभी योग-मार्ग के प्रवर्तक थे, फिर संयोगवश ऐसे एक आचार में सम्मिलित हो गए थे जिसमें स्त्रियों के साथ अबाध संसर्ग मुख्य बात थी संभवतः यह वामाचारी साधना थी-चैथी यह कि शुरू से ही जालांधरनाथ और कानिपा की साधना-पद्धति मत्स्येंद्रनाथ और गोरखनाथ की साधना-पद्धति से भिन्न थी। यह स्पष्ट है कि किसी एक का समय भी मालूम हो तो बाकी सिद्धों के समय का पता असानी से लग जाएगा। समय मालूम करने के लिए कई युक्तियाँ दी जा सकती हैं। एक-एक करके हम उन पर विचार करें।
(1) सबसे प्रथम तो मत्स्येंद्रनाथ द्वारा लिखित ‘कौल ज्ञान निर्णय’ ग्रंथ (कलकत्ता संस्कृत सीरीज में डॉ० प्रबोधचंद्र वागची द्वारा 1934 ई० में संपादित) का लिपिकाल निश्चित रूप से सिद्घ कर देता है कि मत्स्येंद्रनाथ ग्यारहवीं शताब्दी के पूर्ववर्ती हैं।
(2) सुप्रसिद्ध कश्मीरी आचार्य अभिनव गुप्त ने अपने तंत्रालोक में मच्छंद विभु को नमस्कार किया है। ये ‘मच्छंद विभु’ मत्स्येंद्रनाथ ही हैं, यह भी निश्चचित है। अभिनव गुप्त का समय निश्चित रूप से ज्ञात है। उन्होंने ईश्वर प्रत्याभिज्ञा की बृहती वृत्ति सन् 1015 ई० में लिखी थी और क्रम स्त्रोत की रचना सन् 991 ई० में की थी। इस प्रकार अभिनव गुप्त सन् ईसवी की दसवीं शताब्दी के अंत में और ग्यारहवीं शताब्दी के आरंभ में वर्तमान थे। मत्स्येंद्रनाथ इससे पूर्व ही आविभूर्त हुए होंगे। जिस आदर और गौरव के साथ आचार्य अभिनव गुप्तपाद ने उनका स्मरण किया है उससे अनुमान किया जा सकता है कि उनके पर्याप्त पूर्ववर्ती होंगे।
(3) पंडित राहुल सांकृत्यायन ने गंगा के पुरातत्त्वांक में 84 वज्रयानी सिद्धों की सूची प्रकाशित कराई है। इसके देखने से मालूम होता है कि मीनपा नामक सिद्ध, जिन्हें तिब्बती परंपरा में मत्स्येंद्रनाथ का पिता कहा गया है पर वे वस्तुतः मत्स्येंद्रनाथ से अभिन्न हैं राजा देवपाल के राज्यकाल में हुए थे। राजा देवपाल 809-49 ई० तक राज करते रहे (चतुराशीत सिद्ध प्रवृत्ति, तन्जूर 86।1। कार्डियर, पृ० 247)। इससे यह सिद्ध होता है कि मत्स्येंद्रनाथ नवीं शताब्दी के मध्य के भाग में और अधिक से अधिक अंत्य भाग तक वर्तमान थे।
(4) गोविंदचंद्र या गोपीचंद्र का संबंध जालंधरपाद से बताया जाता है। वे कानिफा के शिष्य होने से जालंधरपाद की तीसरी पुश्त में पड़ते हैं। इधर तिरुमलय की शैललिपि से यह तथ्य उदधृत किया जा सका है कि दक्षिण के राजा राजेंद्र चोल ने मणिकचंद्र को पराजित किया था। बंगला में ‘गोविन्द चंजेंद्र चोल ने मणिकचंद्र के पुत्र गोविंदचंद्र को पराजित किया था। बंगला में ‘गोविंद चंद्रेर गान’ नाम से जो पोथी उपलब्ध हुई है, उसके अनुसार भी गोविंदचंद्र का किसी दाक्षिणात्य राजा का युद्ध वर्णित है। राजेंद्र चोल का समय 1063 ई० -1112 ई० है। इससे अनुमान किया जा सकता है कि गोविंदचंद्र ग्यारहवीं शताब्दी के मध्य भाग में वर्तमान थे। यदि जालंधर उनसे सौ वर्ष पूर्ववर्ती हो तो भी उनका समय दसवीं शताब्दी के मध्य भाग में निश्चित होता है। मत्स्येंद्रनाथ का समय और भी पहले निश्चित हो चुका है। जालंधरपाद उनके समसामयिक थे। इस प्रकार अनेक कष्ट-कल्पना के बाद भी इस बात से पूर्ववर्ती प्रमाणों की अच्छी संगति नहीं बैठती है।
(5) वज्रयानी सिद्ध कण्हपा (कानिपा, कानिफा, कान्हूपा) ने स्वयं अपने गानों पर जालंधरपाद का नाम लिया है। तिब्बती परंपरा के अनुसार ये भी राजा देवपाल (809-849 ई०) के समकालीन थे। इस प्रकार जालंधरपाद का समय इनसे कुछ पूर्व ठहरता है।
(6) कंथड़ी नामक एक सिद्ध के साथ गोरखनाथ का संबंध बताया जाता है। ‘प्रबंध चिंतामणि’ में एक कथा आती है कि चैलुक्य राजा मूलराज ने एक मूलेश्वर नाम का शिवमंदिर बनवाय�� था। सोमनाथ ने राजा के नित्य नियत वंदन-पूजन से संतुष्ट हो कर अणहिल्लपुर में अवत्तीर्ण होने की इच्छा प्रकट की। फलस्वरूप राजा ने वहाँ त्रिपुरुष-प्रासाद नामक मंदिर बनवाया। उसका प्रबंधक होने के लिए राजा ने कंथड़ी नामक शैवसिद्ध से प्रर्थना की। जिस समय राजा उस सिद्ध से मिलने गया उस समय सिद्ध को बुखार था, पर अपने बुखार को उसने कंथा में संक्रामित कर दिया। कंथा काँपने लगी। राजा ने पूछा तो उसने बताया कि उसी ने कंथा में ज्वर संक्रमित कर दिया है। बड़े छल-बल से उस निःस्पृह तपस्वी को राजा ने मंदिर का प्रबंधक बनवाया। कहानी में सिद्ध के सभी लक्षण नागपंथी योगी के हैं, इसलिए यह कंथड़ी निश्चय ही गोरखनाथ के शिष्य ही होंगे। ‘प्रबंध चिंतामणि’ की सभी प्रतियों में लिखा है कि मूलराज ने संवत् 993 की आषाढ़ी पूर्णिमा को राज्यभार ग्रहण किया था। केवल एक प्रति में 998 संवत् है। इस हिसाब से जो काल अनुमान किया जा सकता है, वह पूर्ववर्ती प्रमाणों से निर्धारित तिथि के अनुकूल ही है। ये ही गोरखनाथ और मत्स्येंद्रनाथ का काल-निर्णय करने के ऐतिहासिक या अर्द्ध-ऐतिहासिक अधार हैं। परंतु प्रायः दंतकथाओं और सांप्रदायिक परंमपराओं के आधार पर भी काल-निर्णय का प्रयत्न किया जाता है।
इन दंतकथाओं से संबद्ध ऐतिहासिक व्यक्तियों का काल बहुत समय जाना हुआ रहता है। बहुत-से ऐतिहासिक व्यक्ति गोरखनाथ के साक्षात् शिष्य माने जाते हैं। उनके समय की सहायता से भी गोरखनाथ के समय का अनुमान लगाया जा सकता है। ब्रिग्स ने (‘गोरखनाथ एंड कनफटा योगीज’ कलकत्ता, 1938) इन दंतकथाओं पर आधारित काल और चार मोटे विभागों में इस प्रकार बाँट लिया है-
(1) कबीर नानक आदि के साथ गोरखनाथ का संवाद हुआ था, इस पर दंतकथाएँ भी हैं और पुस्तकें भी लिखी गई हैं। यदि इनसे गोरखनाथ का काल-निर्णय किया जाए, जैसा कि बहुत-से पंडितों ने भी किया है, तो चैदहवीं शताब्दी के ईषत् पूर्व या मध्य में होगा।
(2) गूगा की कहानी, पश्चिमी नाथों की अनुश्रुतियाँ, बँगाल की शैव-परंपरा और धर्मपूजा का संपद्राय, दक्षिण के पुरातत्त्व के प्रमाण, ज्ञानेश्वर की परंपरा आदि को प्रमाण माना जाए तो यह काल 1200 ई० के उधर ही जाता है। तेरहवीं शताब्दी में गोरखपुर का मठ ढहा दिया गया था, इसका ऐतिहासिक सबूत है, इसलिए निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि गोरखनाथ 1200 ई० के पहले हुए थे। इस काल के कम से कम सौ वर्ष पहले तो यह काल होना ही चाहिए।
(3) नेपाल के शैव-बौद्ध परंपरा के नरेंद्रदेव, के बाप्पाराव, उत्तर-पश्चिम के रसालू और होदो, नेपाल के पूर्व में शंकराचार्य से भेंट आदि आधारित काल 8वीं शताब्दी से लेकर नवीं शताब्दी तक के काल का निर्देश करते हैं।
(4) कुछ परंपराएँ इससे भी पूर्ववर्ती तिथि की ओर संकेत करती हैं। ब्रिग्स दूसरी श्रेणी के प्रमाणों पर आधारित काल को उचित काल समझते हैं, पर साथ ही यह स्वीकार करते हैं कि यह अंतिम निर्णय नहीं है। जब तक और कोई प्रमाण नहीं मिल जाता तब तक वे गोरखनाथ के विषय में इतना ही कह सकते हैं कि गोरखनाथ 1200 ई० से पूर्व, संभवतः ग्यारहवीं शाताब्दी के आरंभ में, पूर्वी, बंगाल में प्रादुर्भुत हुए थे। परंतु सब मिलकर वे निश्चित रूप से जोर देकर कुछ नहीं कहते और जो काल बताते हैं, उसे अन्य प्रमाणों से अधिक युक्तिसंगत माना जाए, यह भी नहीं बताते। मैंने नाथ संप्रदाय में दिखाया है कि किस प्रकार गोरखनाथ के अनेक पूर्ववर्ती मत उनके द्वारा प्रवर्तित बारहपंथी संप्रदाय में अंतर्भुक्त हो गए थे। इन संप्रदायों के साथ उनकी अनेक अनुश्रुतियाँ और दंतकथाएँ भी संप्रदाय में प्रविष्ट हुईं। इसलिए अनुश्रुतियों के आधार पर ही विचार करने वाले विद्वानों को कई प्रकार की परम्परा-विरोधी परंपराओं से टकराना पड़ा है। परंतु ऊपर के प्रम���णों के आधार पर नाथमार्ग के आदि प्रवर्तकों का समय नवीं शताब्दी का मध्य भाग ही उचित जान पड़ता है। इस मार्ग में पूर्ववर्ती सिद्ध भी बाद में चलकर अंतर्भुक्त हुए हैं और इसलिए गोरखनाथ के संबंध में ऐसी दर्जनों दंतकाथाएँ चल पड़ी हैं, जिनको ऐतिहासिक तथ्य मान लेने पर तिथि-संबंधी झमेला खड़ा हो जाता है।

कबीर जी और गुरु गोरखनाथ

कबीर जी और गुरु गोरखनाथ
श्री मंछदरनाथ जी के शिष्य गुरु गोरखनाथ जी को प्रायः सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोग जानते हैं। गुरु गोरखनाथ जी कबीर साहेब के समय में ही हुये और इनका सिद्धी ज्ञान विलक्षण था। उन दिनों काशी में प्रत्येक हफ्ते विद्धानों की सभा होती थी और सभा के नियमानुसार चोटी के विद्धान आपस में शास्त्रार्थ करते थे और बाद में जीतने वाला ज्ञानी हारने वाले का तिलक चाट लेता था और जीतने वाला विजयी घोषित कर दिया जाता था। उन दिनों कबीर जी के नाममात्र के गुरु (ये रहस्य है कि रामानन्द कबीर जी के गुरु कहलाते थे पर वास्तव में ये सत्य नहीं था ) रामानन्द जी का विद्धता में बेहद बोलबाला था और गुरु गोरखनाथ ने उनसे शास्त्रार्थ किया। शास्त्रज्ञान और वैष्णव पद्धति का आचरण करने वाले रामानन्द जी गुरु गोरखनाथ जी की सिद्धियों के आगे नहीं टिक सके और गुरु गोरखनाथ जी ने उनका तिलक चाट लिया इससे रामानन्द जी बेहद आहत हुये क्योंकि उनकी गिनती चोटी के विद्धानों में होती थी। इस घटना से उनका बेहद अपमान हुआ था। कबीर जी उन दिनों रामानन्द के नये-नये शिष्य बने थे और उनकी अपारशक्ति का किसी को बोध नहीं था। कबीर साहेब ने रामानन्द जी से आग्रह किया कि वे अपने अखाड़े की तरफ से गुरु गोरखनाथ से ज्ञानयुद्ध करना चाहते हैं।
इस पर रामानन्द जी ने उनका बेहद उपहास किया। उनकी नजर में कबीर जी एक कपङे बुनने वाले जुलाहा मात्र थे वो ज्ञान की बातें क्या जानें। सभी ने उनकी बेहद खिल्ली उङाई लेकिन फिर भी कबीर जी ने रामानन्द जी से बार-बार आग्रह किया कि वे एक बार उन्हे गुरु गोरखनाथ से ज्ञानयुद्ध कर लेने दें। हारकर रामानन्द जी ने उन्हें इजाजत दे दी। कबीर जी ने अपने मस्तक से लेकर नाभि तक एक लम्बा तिलक लगाया और गुरु गोरखनाथ से युद्ध करने पहुँचे। गुरु गोरखनाथ उनका तिलक देखकर चिढ़ गये। कबीर जी और गुरु गोरखनाथ का युद्ध शुरु हुआ और गुरु गोरखनाथ ने कबीर जी की खिल्ली उड़ाते हुये अपना त्रिशूल निकाला और अपनी सिद्धी के बल पर त्रिशूल की बीच की नोंक पर जा बैठा और बोले कि में तो यहाँ बैठकर युद्ध करूँगा। क्या तुम मुझसे लङोगे? कबीर साहेब मुस्कराये और अपनी जेब से कपङे बुनने वाली कच्चे सूत की गुल्ली निकालकर उसका छोक पकङकर गुल्ली आसमान की तरफ उछाल दी। गुल्ली आसमान में चली गयी कबीर साहेब कच्चे सूत पर चङकर आसमान में पहुँच गये और बोले गोरख मैं तो यहाँ से युद्ध करूँगा। गुरु गोरखनाथ बेहद तिलमिला गए फिर भी गुरु गोरखनाथ ने अपने अहम में कई टेढे़-मेढ़े सवाल किये और कबीर जी का जवाब सुनकर उनके छक्के छूट गये और गुरु गोरखनाथ को विद्धानों की उस सभा में अपनी हार मान ली।
कबीरपंथियो का सफ़ेद झूठ
संत रामानंद वैष्णव मत को मानने वाले एक पहुँचे हुए संत थे ! उनका जन्म सन 1400 में हुआ था ! वह जाति-पाति में बहुत विश्वास रखते थे और वैष्णव मत को सर्वोच्च मानते थे , उनका मानना था शैव एवं शाक्त दोनों ही वैष्णव मत से निम्न है ! एक बार उनके शिष्य रविदास जी ने एक शुद्र के घर से भिक्षा मांगी और उस अन्न से बना भोजन रामानंद जी को खिला दिया ! इस पर रामानंद जी ने क्रोध में आकर उन्हे श्राप दे दिया कि तू शुद्र के घर ही जन्म लेगा ! अब आप लोग ही निर्णय करे कि जाति-पाति में विश्वास करने वाला ब्रह्मज्ञानी हो सकता है ? मैं ऐसे व्यक्ति को ब्रह्मज्ञानी नहीं मानता ! ईश्वर ने केवल ढाई जातियाँ ही बनाई है – पुरुष, स्त्री और हिजड़ा !
संत कबीर के मन में प्रबल इच्छा थी कि उनके गुरु संत रामानंद हो पर संत रामानंद किसी नीची जाति वाले को अपना शिष्य नहीं बनाते थे इसलिए कबीर जी उस नदी के किनारे जाकर लेट गए यहाँ संत रामानंद नहाने आते थे ! जब संत रामानंद सुबह सवेरे नहाने आये तो उनका पैर रास्ते पर लेटे हुए कबीर जी से टकरा गया तो रामानंद जी ने कहा ” उठो राम के राम कहो ” ! कबीर जी की दीक्षा नहीं हई थी इसलिए उन्होंने राम को ही अपना गुरु मंत्र मान लिया और राम राम जपने लगे !
संत रामानंद ने अहंकारवश यह घोषणा कर दी कि यदि कोई मुझे शास्त्रार्थ में हरा देगा तो मैं उसका शिष्य बन जाऊँगा और यदि सामने वाला मुझसे हार गया तो उसे मेरा शिष्य बनना पड़ेगा ! यह बात जब गुरु गोरखनाथ जी को पता चली तो उन्होंने रामानंद को आकर शास्त्रार्थ के लिए ललकारा ! गुरु गोरखनाथ जी को देखकर संत रामानंद के मन में भय उत्पन्न हुआ कि यह तो देवों के देव महादेव के अवतार हैं, इनसे शास्त्रार्थ में कौन जीत सकता है पर उनके शिष्य कबीर ने कहा कि आप मुझे अनुमति दे मैं गुरु गोरखनाथ जी से शास्त्रार्थ करूँगा ! कबीर जी के बहुत याचना करने पर संत रामानंद ने कबीर को आज्ञा दे दी ! कबीर जी ने गुरु गोरखनाथ जी से कहा हे योगीराज, मेरे गुरुदेव से शास्त्रार्थ बाद में करना पहले इस दास से शास्त्रार्थ कीजिए
गुरु गोरखनाथ जी के कुछ बोलने से पहले उनके परम शिष्य चर्पटनाथ जी ने कबीर जी से कहा – महाराज आप मेरे गुरुदेव से बाद में शास्त्रार्थ करना पहले मुझसे शास्त्रार्थ करे ! सिद्ध चर्पटनाथ जी और संत कबीर में यह शर्त रखी गयी कि दोनों जाकर पानी में छुपेंगे , जो दुसरे को ना ढूंढ पाएगा वह हारा हुआ माना जाएगा और हारे हुए को जीते हुए का शिष्य बनना पड़ेगा ! पहले चर्पटनाथ जी जाकर पानी में छुप गए और मछली का रूप बना लिया और कबीर जी उन्हें खोजने लगे, थोड़ी देर में ही कबीर जी ने चर्पटनाथ जी को खोज लिया ! अब कबीर जी जाकर पानी में छुप गए और जल में जल का रूप बना लिया बड़ी मेहनत करने पर भी उन्हें कबीर जी नहीं मिले और वह अपने आप को हारा हुआ समझकर गुरु गोरखनाथ जी के चरणों में गए और कहा गुरूजी आपके होते हुए मैं हार गया , अब मुझे कबीर जी का शिष्य बनना पड़ेगा ! गुरु गोरखनाथ जी ने हँसते हुए चर्पटनाथ जी से कहा पुत्र मेरे होते हुए तुम कैसे हार सकते हो और अपनी झोली में से भस्म निकालकर उसे अग्नि मन्त्र से अभिमंत्रित कर चर्पटनाथ को दे दिया और कहा जाकर जल में डाल दो ! चर्पटनाथ जी ने ऐसा ही किया , उन्होंने जल में भस्म डाल दी और ऐसा करते ही पूरे तालाब का जल सूखने लगा जब बहुत थोडा जल बचा और कबीर जी के प्राणों पर संकट आ गया तो कबीर जी जल में से प्रकट हो गए और हाथ जोड़कर गुरु गोरखनाथ जी के सामने खड़े हो गए और कहा हे गुरु गोरखनाथ जी यह मेरे राम नाम के जप का प्रताप है जो मुझे आप जैसे महान योगी के दर्शन हुए और कहा
गोरख सोई ग्यान गमि गहै |
महादेव सोई मन की लहै ||
सिद्ध सोई जो साधै ईती |
नाथ सोई जो त्रिभुवन जती ||
श्रीगोरखनाथ, महादेव, सिद्ध और नाथ, चारों के चारों अभिन्न-स्वरुप एकतत्व हैं |
महायोगी गोरखनाथजी शिव हैं, वे ही शिवगोरक्ष हैं |
उन्होंने महासिद्ध नाथयोगी के रूप मे दिव्य योगशरीर में प्रकट होकर अपने ही
भीतर व्याप्त अलख-निरंजन परब्रह्म परमेश्वर का साक्षात्कार कर समस्त जगत् को योगामृत प्रदान किया है |
गुरु गोरखनाथ जी की अनेक प्रकार से स्तुति कर उन्होंने ने गुरु गोरखनाथ जी से दीक्षा ली और शिष्यत्व स्वीकार किया पर कबीरपन्थियो ने इस कथा को तोड़-मरोड़कर पेश किया और झूठा प्रचार किया कि गुरु गोरखनाथ जी कबीर जी से हार गए थे और उनके शिष्य हो गए थे !
कबीरपंथीओं ने अनेक झूठी कथाओं का प्रचार किया पर इस मनघडत कथाओं की रचना करते समय उन्होंने तथ्यों पर विचार नहीं किया और झूठा प्रचार किया कि कबीर ईश्वर है और ब्रह्मा विष्णु शिव उनके बनाये हुए है ! आईये उनकी इन झूठी कहानियो का पर्दाफाश करते है !
१. कबीरपंथीओं का मानना है कि कबीर ही ईश्वर है , उनसे बड़ा कोई दूसरा नहीं है !
कबीर को हम ईश्वर कैसे मान सकते है ? जिस व्यक्ति को अपना गुरु खोजने के लिए नदी किनारे लेटना पडे वह ईश्वर कैसे हो सकता है क्योंकि गुरु नानक देव जी आये उन्होंने सिक्ख धर्म चलाया ! गुरुनानक देवजी साक्षात् ईश्वर थे , उन्हें तो किसी गुरु की आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि वह साक्षात् ईश्वर थे और ईश्वर का कोई गुरु नहीं हो सकता !
महात्मा बुद्ध आये और उनके नाम पर आज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म ( बौद्ध धर्म ) फैला हुआ है उन्हें तो किसी गुरु की आवश्यकता नहीं पड़ी अपना पंथ चलाने के लिए क्योंकि वह साक्षात् ईश्वर थे और ईश्वर का कोई गुरु नहीं होता !
पैगम्बर मुहम्मद जी को खुदा ने धरती पर भेजा इस्लाम का प्रचार करने के लिए ! आज इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है उन्हें तो किसी गुरु की आवश्यकता नहीं पड़ी अपना धर्म चलाने के लिए क्योंकि वह ईश्वर के भेजे हुए पैगम्बर थे !
ईसामसीह आये और उन्होंने इसाई धर्म का प्रचार किया ! आज ईसाई धर्म दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है उन्हें तो किसी गुरु की आवश्यकता नहीं पड़ी अपना धर्म चलाने के लिए क्योंकि वह ईश्वर के पुत्र थे !
अब आप लोगो में से कुछ विद्वान यह कहेंगे कि राम और कृष्ण ने तो गुरु धारण किया, क्या वह ईश्वर नहीं है ? इसका सीधा उत्तर है कि यह भगवान् विष्णु की नर लीला थी पर भगवान् विष्णु के कोई गुरु नहीं है ! भगवान् शिव के कोई गुरु नहीं है !
अब आप में से कुछ लोग तर्क करेंगे कि कबीर जी ने भी नर लीला की थी पर यदि वह ईश्वर होते तो क्या जाति और वर्ण के नाम पर भेद-भाव करने वाले रामानंद को अपना गुरु स्वीकार करते? जबकि राम जी के गुरु वशिष्ट और विश्वामित्र जी ब्रह्मज्ञानी थे और विश्वामित्र जी ने तो निम्न जाति की स्त्री से विवाह भी किया था और भगवान् श्री कृष्ण जी के गुरु संदीपन जी के आश्रम में राजा और सामान्य व्यक्ति एक साथ शिक्षा ग्रहण करते थे वह भी बिना किसी भेद-भाव के !
२. कबीरपंथीओं का मानना है कि कबीर का जिक्र कुरान में भी आया है और उन्हें अल-कबीर कहा गया है जोकि अल्लाह का एक नाम है इसलिए कबीर ही ईश्वर है !
इस हिसाब से देखा जाए तो हमारे शास्त्रों में ” ॐ रवये नमः ” इस मन्त्र का जिक्र आता है तो क्या रवि नाम के सभी लोग देवता हो गए? क्योंकि रवि सूर्यदेव को कहा जाता है पर ऐसा नहीं है केवल नाम होने से ईश्वर के गुण नहीं आ जाते और अल्लाह के कुरान में १०० नामो का जिक्र है जिनमे से ९९ नाम प्रत्यक्ष है और एक अप्रत्यक्ष है ! अली , रहमान , रहीम आदि यह सभी नाम कुरान में अल्लाह के कहे गए है तो क्या इस नाम के सभी व्यक्ति ईश्वर है? और क्या इस नाम के व्यक्तियों का जिक्र कुरान में किया गया है?
३. कबीरपंथीओं का मानना है कि १६ वर्ष की आयु में जगतगुरु शंकराचार्य जी ने वेदों और शास्त्रों का पार पा लिया पर उन्हें परब्रह्म का ज्ञान नहीं मिला इसलिए वह कबीर जी के पास ज्ञानप्राप्ति के लिए आये !
कबीरपन्थियो के इस झूठ से बड़ा झूठ मैंने आज तक नहीं सुना क्योंकि सन 788 में जगतगुरु शंकराचार्य जी का जन्म हुआ और सन 820 में केवल 32 वर्ष की आयु में उन्होंने शरीर त्याग दिया तो सन 1400 के आसपास जन्म लेने वाले कबीर जी से ज्ञान लेने वह कब आ गए? इस तथ्य से यह सिद्ध होता है कि कबीर जी और जगतगुरु शंकराचार्य कभी मिले ही नहीं थे ! यह कहानी कबीरपन्थियो ने केवल अपने पंथ के प्रचार के लिए गढ़ ली !
४. कबीरपंथीओं का मानना है कि संत नामदेव जी, संत दादूदयाल जी, संत कालिदास जी, संत रविदास जी, मीरा जी, संत रामानंद जी , और संत कबीर जी ने एक साथ बैठकर ज्ञान चर्चा की थी !
इस से बड़ा झूठ क्या हो सकता है? संत नामदेव जी का जन्म सन 1270 में हुआ था और उनकी मृत्यु सन 1350 में हुयी थी वह कबीर जी के समय में थे ही नहीं तो ज्ञान चर्चा कैसे हो गयी?
संत दादूदयाल जी का जन्म सन 1544 में हुआ था और उनकी मृत्यु सन 1603 में हुयी थी वह भी कबीर जी के समय में थे ही नहीं तो ज्ञान चर्चा कैसे हो गयी?
संत कालिदास जी का जन्म चौथी शताब्दी का माना जाता है वह भी कबीर जी के समय में थे ही नहीं तो ज्ञान चर्चा कैसे हो गयी?
मीरा जी का जन्म सन 1498 में हुआ जबकि सन 1470 में संत रामानंद जी कि मृत्यु हो गयी थी तो यह कैसे माना जाए कि मीरा जी ने रामानंद और कबीर जी के साथ ज्ञान चर्चा की थी !
उपरोक्त तथ्यों से यह सिद्ध होता है कि कबीरपन्थियो की यह कहानी भी मनघडत है !
——————-
यदि कबीरपन्थियो की इन मनघडत कहानीयों पर चर्चा करने लगे तो एक ग्रन्थ अलग से रचना पड़ेगा यदि देखा जाये तो कबीर जी के जन्म पर भी विवाद है , कुछ लोगो का मानना है कि कबीर जी का जन्म सन 1398 में हुआ था, कुछ कबीरपन्थियो का मानना है कि कबीर जी का जन्म 1440 में हुआ था , कुछ कबीरपन्थियो का मानना है कि उनका जन्म 1444 में हुआ था, कुछ कबीरपन्थियो का मानना है कि उनका जन्म 1448 में हुआ था, कुछ कबीरपन्थियो का यह मानना है कि वह उम्र में संत रविदास जी से लगभग 20 साल बड़े थे और उनकी मृत्यु भी रविदास जी से लगभग 15 वर्ष पहले हुयी थी !
संत रविदास जी का जन्म 1377 में हुआ था और यदि उसमे से 20 साल कम कर दिया जाए तो इस हिसाब से कबीर जी का जन्म 1357 में हुआ था !
इस विषय पर यदि हजारी प्रसाद त्रिवेदी और विश्व-विख्यात लेखिका चारलोटे वौदिवेले ( Charlotte Vaudeville ) जी के शोध को देखा जाए तो उनके हिसाब से कबीर जी का जन्म 1398 में हुआ था और लगभग 50 वर्ष की आयु में सन 1448 में उनका देहांत हो गया था ! यदि इन तथ्यों को देखा जाए तो कबीरपन्थियो का यह कहना कि रविदास जी उम्र में कबीर जी से छोटे थे यह बिलकुल गलत है !
कबीरपन्थियो का यह कहना है कि जब गुरु नानक देव जी ने भूखे साधुओ को भोजन खिलाया तो उनमे कबीर जी भी थे यदि हजारी प्रसाद त्रिवेदी और विश्व-विख्यात लेखिका चारलोटे वौदिवेले ( Charlotte Vaudeville ) जी के शोध को देखा जाए तो कबीर जी कि मृत्यु सन 1448 में हो गयी थी ! जिस व्यक्ति ने सन 1448 में देह का त्याग कर दिया वह सन 1469 में अवतार लेने वाले गुरु नानक देव जी से कैसे भोजन ग्रहण कर सकता है? अतः कबीरपन्थियो की यह कहानी भी मनघडत है ! जो कबीरपंथी यह निर्णय नहीं कर सकते कि कबीर जी का जन्म कब हुआ उन्हें नाथ पंथ पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं ! हम यह तो मान सकते है कि कबीर बहुत बड़े ईश्वर भक्त थे पर यह हम कभी नहीं मान सकते कि कबीर साक्षात् ईश्वर थे !
कबीरपन्थियो का ऐसा मानना है कि कबीर जी ने आकर इस दुनिया को मुक्ति का मार्ग दिखाया मतलब कि उनसे पहले शुकदेव, वेद व्यास आदि ऋषि मुनि मुक्ति का मार्ग जानते ही नहीं थे और अब तक मुक्त ही नहीं हुए !
कबीर जी ने स्वयं कई दोहों में गुरु गोरखनाथ जी की प्रशंसा की है इतनी प्रशंसा तो उनके दोहों में रामानंद जी की भी नहीं की गयी यदि गौर से देखा जाये तो उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी की वाणी थोड़े फेर-बदल के साथ लिख दी !
गोरखवानी में कही भी कबीर जी का नाम नहीं आया क्योंकि गुरु गोरखनाथ जी कभी कबीर जी से पराजित हुए ही नहीं पर कबीर जी ने उनकी भरपूर प्रशंसा की है !
मैं उन हिन्दुओ में से नहीं हूँ जो इन कबीरपन्थियो की मनघडत कहानीओ पर विश्वास कर अपने इष्ट देवी-देवताओ की निंदा होते देखते रहे, कोई और इनका विरोध करे ना करे मैं तो इनका डटकर विरोध करूँगा क्योंकि
मैं शेरो के साथ नहीं रहता
मैं खुद उनमे से एक हूँ !

Sunday, 24 December 2017

।। “श्री भर्तृहरि वैराग्य” ।।

।।श्री नवनाथजी गुरुजी चौरासी सिद्धों के चरणों में आदेश-आदेश।।
।। “श्री भर्तृहरि वैराग्य” ।।
“नाथ-योग”
पिण्डविचार: कुंड्लिनी जागरण: “नौ चक्र-वर्णन”
चतुर्थ चक्र: हृदय चक्र (अनहत-चक्र)
“श्रीशक्ति हंसकला”
भगवान श्री नाथजी गोरक्ष उद्घाटित करते हैं:
इस ज्योतिर्मयी कमल के मध्य में श्रीशक्ति स्वयं को असाधारण रूप से भव्य, मनमोहक और स्थिर लिंगाकार प्रकाश के रूप में प्रकट करती है. शिवरुपिणी-शिवाल
िंगन के आनंद में मग्न कुंड्लिनी का यह रुप ही “श्रीशक्ति हंसकला” है. योगी इसका ध्यान कर इंद्रियजयी और शांत हो जाता है. सिद्धियों की प्राप्ति का प्रलोभन नष्ट हो जाता है और योगी अपनी जैविक अथवा मानसिक शक्ति को इसमें केंद्रित कर लेता है.
चतुर्थ हृदयाधारमष्टदलकमलमधोमुखं तन्मध्ये कर्णिकायां लिंगाकारं ज्योतिरूपां ध्यायेत्।सैव हसकला सर्वेंद्रियाणि वश्यानि भवंति।।
हृदय में (सुषुम्ना नाड़ी में) स्थित चौथा चक्र अनाहत चक्र है. यह आठ दल (पंखुड़ियों) वाला कमल है, जो अधोमुख है. उसके मध्य में कर्णिका में स्थित शिव-लिंग के आकार वाली ज्योति का ध्यान करना चाहिये. यही हंसकला नाम वाली “श्रीशक्ति” है. जब योगी इसकी उपासना करता है तो समस्त इंद्रियां उसके वश में हो जाती है.
विशेष: यध्यपि सिद्धसिद्धांतपद्धति में श्री नाथजी गोरक्ष ने अनाहत-चक्र को अष्टदल कमल कहा है, तथापि अपनी अन्यान्य रचनाओं में उन्होनें अनाहत चक्र को बारह पंखुड़ियों का कमल स्वीकार किया है और उनकी इस स्वीकृति की पुष्टि शिवसंहिता आदि में भी उपलब्ध होती है.बारह दलवाला कमल ही अनाहत महाचक्र है, यह पाप-पुण्य से रहित है, जीवात्मा तब तक संसार-बंधन में भ्रमित रहता है, जब तक वह इस चक्र में ध्यानस्थ होकर परमतत्व का ज्ञान नहीं प्राप्त करता है, परमशिवत्व का साक्षात्कार नहीं कर लेता है.
द्वादशारे महाचक्रे पुण्यपापविवर्जिते।
तावज्जीवो भ्रमत्येव यावत्ततत्वं न विंदति।।
श्रीनाथजी गोरक्ष उद्घाटित करते हुवे कहतें हैं की इस चक्र का ध्यान करने वाला योगी अमृत्व में स्थित हो जाता है, अमर हो जाता है.
अनाहते महाचक्रे द्वादशारे च पंकजे।
नासाग्रदृष्टिरात्मानं ध्यात्वा ध्यातामरो भवेत्।।
श्रीनाथजी गोरक्ष स्पष्ट कहतें हैं कि हृदय-चक्र (अनाहत चक्र) के ध्यान से योगी ब्रम्हमय हो जाता है. यह चक्र प्रचंड सूर्य के समान प्रकाशित होता है.
नासाग्रे दृष्टिमाधाय ध्यात्वा ब्रह्ममयो भवेत् ।। (गोरक्ष-संहिता 2/67)
हृदय-चक्र-अनाहत कमल के ध्यान से मन जड़ता का परित्याग कर उर्ध्वगामी होकर प्रबोध पाता है, जाग्रत हो जाता है.
महायोगिंद्र मत्स्येंद्रनाथजी अपने प्रिय शिष्य श्रीनाथजी गोरक्ष को उपदेशित करते हुवे कहते हैं
“हिरदा चक्र में मन प्रमोध”।।
अनाहतचक्र आघातरहित होता है. सृष्टि की समस्त ध्वनियों की उत्पत्ति परस्पर दो वस्तुओं के आघात से होती है, भौतिक जगत् के परे दिव्य ध्वनि ही समस्त ध्वनियों का स्त्रोत है. यह अनहद (अनाहद) नाद है; ये ध्वनियां हृदय केंद्र से उत्पन्न होती है. यह चक्र नीले रंग का कमल कहा गया है. इसके मध्य में षट्कोण की आकृति होतीहै. . इसका बीज मंत्र “यं” है और वाहन द्रुतगामी काला हिरण है. यह वायुतत्व का प्रतीक है. इसके देवता पिनाक धारण करने स्वयं परमात्मा ‘शिव’ है. इसकी अधिष्ठात्री देवी काकिनी है. अनेक सिद्धों और योगीयों ने इस चक्र का रंग श्वेत भी बताया है. इस चक्र में 4800 श्वास आने के समय (5 घंटे 20 मिनट) तक ध्यान करना चाहिये.
श्री नाथजी गोरक्ष इस दिव्य चक्र के लाभ बताते हैं:
(1) योगी साधक आकाश-गमन या आकाश में उड़ने में समर्थ हो जाता है.खेचरी मुद्रा सिद्ध हो जाती है. आकाश मे स्थित जीव योगी के वश में हो जाते हैं.
(2) योगी के मुख पर दिव्य मोहिनी आभा प्रकाशित रहती है.इसके ध्यान से निर्लोभता, सत्यता, प्रेम, समदर्शिता, अहिंसकता, वात्सल्य, विवेकशीलता, जिज्ञासुता, दया, क्षमा और करुणा की शक्ति प्राप्त होती है.
(3) यह चक्र दिव्य-आनंद का स्थान है. इस वर्णलिंग के स्मरण मात्र से योगी को दृष्ट-अदृष्ट फल की प्राप्ति है. वह दूरस्थ सुक्ष्म पदार्थों को देखने की शक्ति प्राप्त हो जाती है.
हृदयैनाहतं नाम चतुर्थ पंकज भवेत्।
कादिठान्तार्णसंस्थानं द्वादशारसमंवितम्।।
अतिशोणं वायुबीजं प्रसादस्थानमीरि
तम्।
पद्मस्थं तत्परं तेजो बाणलिंगं प्रकीर्तितम्।।
यस्यस्मरणमात्रेण दृष्टादृष्टफलं लभेत्।
सिद्धिःपिनाकियत्रास्ते काकिनी यत्र देवता।।
"आदेश 🙏🏼 आदेश "





सतगुरु महाराज गुरु गोरखनाथ

अज्ञः सुखमाराध्यः सुखतरमाराध्यते विशेषज्ञः ।
ज्ञानलवदुर्विदग्धं ब्रह्मापि तं नरं न रञ्जयति ॥
गैरजानकार मनुष्य को समझाना सामान्यतः सरल होता है ।

उससे भी आसान होता है जानकार या विशेषज्ञ अर्थात् चर्चा में निहित विषय को जानने वाले को समझाना ।

किंतु जो व्यक्ति अल्पज्ञ होता है, जिसकी जानकारी आधी-अधूरी होती है,
उसे समझाना तो स्वयं सृष्टिकर्ता ब्रह्मा के भी वश से बाहर होता है ।
मेरे मत में वह व्यक्ति जो अपने विचारों एवं कर्मों को संभव विकल्पों के सापेक्ष तौलने को तैयार नहीं होता, खुले दिमाग से अन्य संभावनाओं पर ध्यान नहीं देता,
आवश्यकतानुसार अपने विचार नहीं बदलता,
अपने आचरण का मूल्यांकन करते हुए उसे नहीं सुधारता और सर्वज्ञ होने या दूसरों से अधिक जानकार होने के भ्रम में जीता है वही मूर्ख है।
आदेश आदेश


guru baani

प्रश्न- पहले गुरु बना लिया, पर अब उनमेँ श्रद्धा नहीँ रही तो उनका त्याग करने से पाप तो नहीँ लगेगा ?
उत्तर- जब आपके मन मेँ गुरु को छोड़ने की इच्छा हो गयी, उनसे श्रद्धा हट गयी तो गुरु का त्याग हो ही गया । इसलिए उस गुरु की निन्दा भी मत करो I
प्रश्न- 'गुरु कीजै जान के, पानी पीजै छान के' तो गुरु को जानने का उपाय क्या है? गुरु की परीक्षा कैसे करेँ ?
उत्तर- गुरु की परीक्षा आप नहीँ कर सकते, अगर आप गुरुकी परीक्षा कर सकेँ तो आप गुरु के भी गुरु हो गये, जो गुरुकी परीक्षा कर सके, वह क्या गुरु से छोटा होगा ?
परीक्षा करनेवाला तो बड़ा होता है ।
वास्तव मेँ परीक्षा गुरु की नहीँ होती, प्रत्युत अपनी होती है।
तात्पर्य है कि हम गुरु की परीक्षा तो नहीँ कर सकते, पर अपनी परीक्षा कर सकते हैँ कि उनका संग करने से हमारे भावोँ पर क्या असर पड़ा ?
हमारे आचरणोँ पर क्या असर पड़ा ?
हमारे जीवन पर क्या असर पड़ा ?
हमारे राग-द्वेष, काम-क्रोध कितने कम हुए ?
आदेश आदेश



Sunday, 17 December 2017

मृत देह या शव, श्मशान तथा वहाँ से सम्बंधित अन्य वस्तुओं

मृत देह या शव, श्मशान तथा वहाँ से सम्बंधित अन्य वस्तुओं, जिन से सामान्यतः सामान्य मनुष्य डरता हैं, तामसी गुण सम्पन्न देवी-देवताओ के लिये अति प्रिय तथा महत्त्वपूर्ण हैं। सर्वाधिक तंत्र पथ, शैव तथा शक्ति संप्रदाय जो तामसी आराधना करते हैं, श्मशान तथा वहाँ से सम्बंधित वस्तुऐ अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। तंत्र क्रियाओं से सम्बंधित अनेक क्रिया श्मशान में ही पूर्ण होती हैं, शव साधना शव के ऊपर बैठ कर होती हैं। काली, तारा, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, मातंगी इत्यादि देविओ तथा काल भैरव, बटुक भैरव इत्यादि शिव स्वरूपी देवो का घनिष्ठ सम्बन्ध श्मशान से हैं। साधारणतः श्मशान वो स्थान है जहाँ मृत देह का दाह संस्कार होता हैं, सामान्य दृष्टि में, श्मशान गन्दा, अपवित्र, भूत-प्रेतो का निवास स्थान, डरावना तथा चिता में शव का दाह अत्यंत घिनौना होता हैं। परन्तु, श्मशान का आध्यात्मिक या तांत्रिक महत्व ओर ही कुछ हैं, यहाँ ये एक अलग ही दृष्टि से देखा जाता हैं।
संसार के समस्त जीव, पंच मूल तत्वों से बने हैं या पञ्च महा भूतो से शरीर का निर्माण होता हैं, ये हैं; १. आकाश २. वायु ३. अग्नि ४. जल तथा ५. पृथ्वी। संसार नश्वर हैं तथा प्रत्येक वस्तुओं या भूतो का नाश, एक न एक दिन होना ही होना हैं | तंत्र के अनुसार, यह केवल वो प्रक्रिया हैं जिस से मृत देह में व्याप्त प्रत्येक तत्व, अपने अपने तत्वों में विलीन हो जाते हैं या ब्रह्मा तत्व की प्राप्त कर लेते हैं। तंत्रो के अनुसार, श्मशान केवल मात्र वो स्थान हैं जहाँ, देह अपने पञ्च महा भूतो में विलीन हो जाते हैं , चिद-ब्रह्मत्व प्राप्त कर लेते हैं। चिद-ब्रह्म प्रकृति ही हैं तथा आदि शक्ति काली का ही एक स्वरूप भी। चिता में शव के दाह के पश्चात्, केवल मात्र थोड़ा सा राख शेष रहा जाता हैं जो मृदा या मिट्टी में विलीन हो मिट्टी ही बन जाते हैं। अन्य तत्व या भूत जैसे शरीर में व्याप्त जल, जल में विलीन हो जाता हैं, अग्नि, अग्नि में, वायु, वायु में तथा आकाश तत्व सर्वप्रथम तत्व हैं, आकाश से ही अन्य तत्वों का निर्माण हुआ हैं। वायु, पृथ्वी या मृदा, अग्नि तथा जल, इन सारे तत्वों का निर्माण आकाश तत्व से ही हुआ हैं तथापि ये समस्त तत्व आकाश में ही विलीन हैं। इन पञ्च महा भूतो या तत्वों का संतुलित मात्र में जीवित देह में रहना अत्यंत आवश्यक हैं, इन तत्वों या भूतो का असंतुलित होना ही विभिन्न रोगों को जन्म देता हैं तथा शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को कम करता हैं। चिता भस्म, जो मानव मृत देह के दाह के पश्चात् या महा भूतो में विलय होने के पश्चात् शेष रह जाता हैं, पञ्च महा भूतो का सम्मिश्रण हैं, शिव जी तथा उन के समस्त अनुयायी, इस भस्म का अपने शरीर पर लेप करते हैं। माना जाता हैं कि ये पञ्च महा भूतो का ऐसा सम्मिश्रण हैं, जो शरीर में व्याप्त समस्त भूतो को संतुलित करता हैं तथा निरोगी रखता हैं।
पञ्च इन्द्रियों का महत्व।
पञ्च महा भूतो के अनुसार ही, पञ्च इन्द्रियां भी समस्त प्राणिओ में अवस्थित हैं, इन इन्द्रिय द्वारा ही मनुष्य जीवन यापन कर पता हैं जो निम्न नमो से जाने जाते हैं।
१. चक्षु इन्द्रिय : जो भी हम अपनी आँखों से देखते हैं, देखने से सम्बंधित इन्द्रिय।
२. सत इन्द्रिय : कान से सम्बंधित सुनने से सम्बंधित इन्द्रिय।
३. गंध इन्द्रिय : सूंघने की शक्ति।
४. जिव इन्द्रिय : स्वाद चखने से सम्बंधित इन्द्रिय।
५. स्पर्श इन्द्रिय : स्पर्श से सम्बंधित इन्द्रिय।

इन पञ्च इन्द्रियों के अलावा भी, 'सोचने' की एक और इंद्री मानी जाती हैं, जिसका सम्बन्ध किसी भी शारीरिक अंग से नहीं हैं। ये सभी इन्द्रियां, काम, क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकार जैसे अवगुणो या दुःस्वभाव से सम्बद्ध दोषो को उत्पन्न करती हैं। सर्वदा ऐसा नहीं है, कि ये इन्द्रियां नाना प्रकार के दोषो को उत्पन्न करती हैं, व्यक्ति का स्वभाव इन्हीं इन्द्रियों के द्वारा ही निर्मित होता हैं। अब ये व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता हैं कि, वो इन इन्द्रिओ का कैसे उपयोग या सञ्चालन करता हैं सुकर्मों के लिये या कुकर्मो के लिये। समस्त जीवों में, मनुष्य केवल मात्र एक ऐसा प्राणी हैं, जो विवेक शील हैं, अच्छा या बुरा सोचने में वो समर्थ तथा सक्षम हैं। व्यक्ति द्वारा इन्हीं पञ्च इन्द्रिओ के सञ्चालन के स्वरूप से ही उसके विवेक, बुद्धि का परिचय मिलता हैं तथा समस्त इन्द्रिओ का सञ्चालन एक मात्र ह्रदय या मस्तिष्क द्वारा ही होता हैं। ज्ञान का प्रकाश ही एक ऐसा माध्यम हैं जिस से व्यक्ति, अपने अंदर के अज्ञान रूपी अंधकार को नष्ट करता हैं या जलता हैं। ज्ञान रूपी प्रकाश से, व्यक्ति अपने ह्रदय से समस्त अवगुणो को जला कर राख कर देता हैं और जब ये विकार मनुष्य के ह्रदय से लुप्त होते हैं तो ह्रदय ब्रह्म युक्त हो जाता हैं। ह्रदय प्रतिक हैं श्मशान से, ह्रदय में स्थित समस्त जल कर विलीन जाने पर, चिद् ब्रह्म, जो आदि शक्ति का ही स्वरूप हैं निवास स्थान होता हैं तथा वो विद्वान् हो जाता हैं।
अतः श्मशान वो स्थान हैं, जहाँ महा भूत या इन्द्रियों से उत्पन्न अवगुणो का दाह होता हैं, नष्ट होते हैं। राग द्वेष आदि अवगुणो का दाह करने पर ही ह्रदय पर आद्या शक्ति काली, चिद-ब्रह्म स्वरूप में वास करती हैं।
तामसिक साधनाओ में उपयोग होने वाले वस्तुओं का महत्व।
मानव खोपड़ी, खप्पर, हड्डियां बौद्ध तथा हिन्दू तामसिक शक्ति सम्पन्न, तांत्रिक पद्धतिओं के अनुसार अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं। वीर साधना नमक तंत्र में, मृत देह से प्राप्त वस्तुओं, तामसी शक्तिओ, शव के तांत्रिक उपयोग तथा साधना पद्दति पर विशेष प्रकाश डाला गया हैं। इस प्रकार की साधनाए अत्यंत ही भयंकर और डरावनी होती हैं, तथा एकांत में ही की जाती हैं, ये साधक कपाली तांत्रिक या अघोरी नाम से जाने जाते हैं। अघोर पंथ, एक व्रत हैं, जो सर्वाधिक सरल तथा वीर पद की प्राप्ति हेतु साधना हैं, जिस के अंतर्गत, ब्रह्माण्ड में व्याप्त समस्त तत्वों में भगवत् भाव रखना पड़ता हैं। मृत मानव शरीर या पशु-पक्षी, हड्डी, सड़ा गला प्रत्येक वस्तु इत्यादि से निर्मल, कोमल, स्वच्छ वस्तुओं से उन्हें भगवत् भाव रखना पड़ता हैं। घृणा, इच्छा साधना कामना, भय का सर्वप्रकार से त्याग ही, इस प्रकार के साधनाओ का मुख्य उद्देश्य होता हैं। इन्हें इस चराचर जगत में व्याप्त प्रत्येक वास्तु, फिर वो जीवित हो या मृत, पवित्र हो या अपवित्र, सड़ा हो या पुष्ट सभी में ब्रह्म तत्व या ईश्वर का अनुभव करना पड़ता हैं, प्रत्येक वास्तु ईश्वर द्वारा ही निर्मित हैं।
बहुत से तांत्रिक पुस्तकों या आगम ग्रंथो में, शव साधना या मृत शरीर के ऊपर या बच्चों के समाधी स्थल पर, बिल्व वृक्ष के नीचे जो किसी नदी किनारे हो या श्मशान पर बैठ साधना का विशेष विधान हैं, चांडाल के मृत देह, उत्तर दिशा में प्रवाहित होने वाली नदी इत्यादि को सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बताया गया हैं। बामा खेपा जो तारापीठ के काल भैरव, बटुक भैरव तथा माँ तारा, के पुत्र माने जाते थे, श्मशान में ही रहते थे, इसके अलावा तामसी शक्तिओ कि आराधना करने वाले, श्मशान में ही रहते थे। अपने इष्ट देवताओ के अनुसार ही उन्हे भी वास करना पड़ता हैं। तामसी शक्ति से सम्पन्न प्रायः सभी देवी-देवता, भूत, प्रेत, योगिनिया, पिसाचनियां इत्यादि श्मशान भूमि को ही अपना निवास स्थान बनती हैं तथा उन की अराधना करने वाले भी वही, भय मुक्त हो, वही रहते हैं तथा कई प्रकार की अलौकिक शक्ति प्राप्त करते हैं। शिव जी तथा उन की अर्धाग्ङिनी पार्वती, श्मशान में ही वास करते हैं, कैलाश पर्वत भी एक दिव्य श्मशान माना जाता हैं इस के अलावा काशी या वाराणसी, उज्जैन की गिनती भी दिव्य श्मशान स्थलों में की जाती हैं। कोलकाता में, गंगा नदी किनारे नीम तला महा श्मशान में शिव जी समस्त भूतो के नाथ भूत-नाथ रूप में विराजित हैं। काशी या वाराणसी जहाँ गंगा नदी उत्तर वाहिनी हैं, के मणि-कर्णिका घाट में शिव जी सर्वदा उपस्थित रहा, वहाँ दाह होने वाले प्रत्येक शव के कान में तारक मंत्र बोलते हैं, जिससे उन्हें सहज ही मोक्ष प्राप्त होता हैं। श्मशानों के द्वारपाल भगवान शिव के ही अवतार काल भैरव, बटुक भैरव होते हैं, काशी के द्वारपाल काल काल भैरव, बटुक भैरव हैं तो उज्जैन के द्वारपाल बहुत काल भैरव, बटुक भैरव, भैरव श्मशान के द्वारपाल होते हैं। काशी के दक्षिण ओर राजा हरिश्चंद्र घाट में शिव जी मसान रूप में पूजे जाते हैं, जो सर्वाधिक भयंकर रूप वाले तथा श्मशान के स्वामी हैं। शिव जी कपाल तथा खप्पर धारण करते हैं, चिता भस्म का अपने शरीर में लेप करते हैं, वास्तव में संहार तथा संहार से सम्बंधित वस्तुओं के शिव जी स्वामी हैं। प्रत्येक वो वस्तु जिसका त्याग किया जाता हैं तथा उस का सम्बन्ध भविष्य में नष्ट करने से हैं, उन के स्वामी हैं शिव तथा पार्वती, साथ ही उन के संग रहने वाले गण।
वास्तव में शव या मृत देह, स्वयं वो शिव हैं जिन में चैतन्य हैं, तथा उन्हें चैतन्य रूप साक्षात् आदि शक्ति काली ही प्रदान करती हैं। यही कारण हैं देवी काली सर्वदा ही अपने पति शिव के ऊपर, चैतन्य रूप में खड़ी रहती हैं या कहे तो उन्हें चैतन्यता प्रदान करती हैं।