Showing posts with label Dhyan Kundalini Shakti ध्यान क्या है !. Show all posts
Showing posts with label Dhyan Kundalini Shakti ध्यान क्या है !. Show all posts

Wednesday, 10 January 2018

कुण्डलिनी शक्ति

सतनाम आदेश गुरु जी को आदेश आदेश ! 

कुण्डलिनी शक्ति 

कुण्डलिनी शक्ति कैसे और क्या अनुभूति होती है आपको मैं आपका सनी शर्मा फिरसे हाज़िर हूँ एक बार नयी जानकारी से साथ बहुत से पोस्ट है नेट पर यूट्यूब पर लेकिन यहाँ तक मैंने पढ़ा और प्रैक्टिकल किया तब बता रहा हूँ मैं कुण्डलिनी शक्ति आंतरिक शक्ति है बहुत से गर्न्थो मैं लिखा गया है ! लेकिन यह एनर्जी बहुत ही मुश्किल से और कठिन परिश्रम से प्रपात होती है ! क्युकी इसका लिंक आपके लिंग(मूलाधार) यहाँ पर हमारा पहला चक्र होता है बहुत से लोगो ने नेट पर डायरेक्ट आगया चक्र की विधि दी है सही है वो लेकिन गिनती १ से सुरु होती है न के १० से क्युकी बॉडी ५ तत्व से बना है इसलिए हर एक चक्र पर आपकी इशा वृजित है इसलिए समझो उनको मरना है तभी आप पूर्ण रूप से चक्र जागिरत कर सकते हो !सनी शर्मा शिव गोरखधाम सतनाली ! 

Saturday, 6 January 2018

ध्यान क्या है

ध्यान क्या है 

नमस्कार दोस्तों मैं आपका सनी शर्मा फिर से हाज़िर हूँ अपने ब्लॉग पर आज बात करते है ध्यान क्या है सो सबसे पहले आपको मैं बता दू के कोई व् अवस्था मैं पौँचने के लिए तप जप और योग साथ मैं जरूरी होता है इसलिए बोलते है गुरु होना जरूरी है गुरु नेट पर तो नहीं मिलता है क्युकी नेट पर बहुत विश्लेषण करने के बाद मैं खुद पाया है सब कुछ फेक है कुछ कामका नहीं है सारी करिये लग भाग गलत है और मंत्र के शब्द ही चेंज कर दिये है और गुरु आपके माता पिता बी हो सकते है इसलिए आपको गुरु चाहये तो इष्टदेव की भगति करो उनका नाम ले कर पितरो को याद करके आप शिव जी का नाम लो सुरु हो जाओगे यह मेरा खुद का अनुभव है और मैंने बी शिव जी का नाम लिया था कबि फिर मिले मुझे गुरु एक नहीं अनेक मिले आज सब बोलते है इतना ज्ञान कहा से मिला यह सब कुछ मेरे मन के विचार वही अक ज्ञान है और ध्यान एक ऐसे अवस्ता है जिस मैं आप आंतरिक ध्वनि मैं सांसो मैं खो जाते हो भरी दुनिये से परे है यह वाली अवस्ता और इसका आनद आपको आपके चक्रो पर विराजित परमाता के अलग अलग सवरूप से आपको मिलता है ततक ज्ञान तंत्र मंत्र और भूत,विवश्ये,वर्तम ,की कुछ काल्पनिक बातें और जो  सच मैं जो दुनिया है जीवन क्या है उसका अर्थ समझ आता है ! ध्यान करना इतना आसान बी नहीं है और तुफ्फ बी नहीं है क्युकी सब कुछ आपके मन के विचारो पर डिपेंड करता है क्युकी शरीर तनाव और मन के विचार आपको भटकाते है वही पड़ाव आपको पर करना होता है उसके बाद लाइफ क्या है जीवन का मतलब और रिस्ते नाते कौन अपना परया सब समझ आता है अलख आदेश सनी शर्मा शिव गोरक्षधाम सतनाली ! 



Monday, 25 December 2017

कुंडलिनी जाग्रत कर आप भी बन सकते हैं महाशक्तिशाली

कुंडलिनी जाग्रत कर आप भी बन सकते हैं महाशक्तिशाली
कुंडलिनी जाग्रत करने का अर्थ है मनुष्य को प्राप्त महानशक्ति को जाग्रत करना। यह शक्ति सभी मनुष्यों में सुप्त (सोई हुई) पड़ी रहती है। कुण्डली शक्ति उस ऊर्जा का नाम है जो हर मनुष्य में जन्मजात पाई जाती है।
यह शक्ति बिना किसी भेदभाव के हर मनुष्य को प्राप्त है। इसे जगाने के लिए प्रयास या साधना करनी पड़ती है। ठीक उसी तरह जिस प्रकार एक बीज में वृक्ष बनने की शक्ति या क्षमता होती है। हर मनुष्य में शक्तिशाली बनने की क्षमता होती है।
कुंडली जाग्रत करने के लिए साधक को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्तर पर साधना करनी पड़ती है। जप, तप, व्रत-उपवास, पूजा-पाठ, योग आदि के माध्यम से साधक अपनी शारीरिक एवं मानसिक, अशुद्धियों, कमियों और बुराइयों को दूर कर सोई पड़ी शक्तियों को जगाता है।
योग और अध्यात्म की भाषा में इस कुंडलीनी शक्ति का निवास रीढ़ की हड्डी के समानांतर स्थित छ: चक्रों में माना गया है। कोई जीव उन शक्ति केंद्रों तक पहुंच सकता है। इन छ: अवरोधों को आध्यात्मिक भाषा में षट्-चक्र कहते हैं।
ये चक्र क्रमशः मूलधार चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्धाख्य चक्र, आज्ञाचक्र। साधक क्रमश: एक-एक चक्र को जाग्रत करते हुए। अंतिम आज्ञाचक्र तक पहुंचता है। मूलाधार चक्र से प्रारंभ होकर आज्ञाचक्र तक की सफलतम यात्रा ही कुण्डलिनी जाग्रत करना कहलाता है।
मूलाधार चक्रः यह गुदा और लिंग के बीच चार पंखुड़ी वाला 'आधार चक्र' है । आधार चक्र का ही एक दूसरा नाम मूलाधार चक्र भी है। यहां वीरता और आनन्द भाव का निवास है ।
स्वाधिष्ठानः यह चक्र इसके बाद स्वाधिष्ठान चक्र लिंग मूल में है । उसकी छ: पंखुड़ी हैं । इसके जाग्रत होने पर क्रूरता,गर्व, आलस्य, प्रमाद, अवज्ञा, अविश्वास आदि दुर्गणों का नाश होता है ।
मणिपूर चक्रः नाभि में दस दल वाला मणिचूर चक्र है । यह प्रसुप्त पड़ा रहे तो तृष्णा, ईर्ष्या, चुगली, लज्जा, भय, घृणा, मोह, आदि जमा रहते हैं ।
अनाहत चक्रः हृदय स्थान में अनाहत चक्र है । यह बारह पंखरियों वाला है। यह सोता रहे तो कपट, तोड़ -फोड़, कुतर्क, चिन्ता, मोह, दम्भ, अविवेक अहंकार से भरा रहेगा। जागृत होने पर यह सब दुर्गुण हट जायेंगे ।
विशुद्धख्य चक्रः कण्ठ में विशुद्धख्य चक्र यह सरस्वती का स्थान है । यह सोलह पंखुड़ी वाला है। यहां सोलह कलाएं विद्यमान हैं।
आज्ञाचक्रः भू्रमध्य में आज्ञा चक्र है, इस आज्ञा चक्र जाग्रत होने से यह सभी शक्तियां जाग पड़ती हैं ।
सहस्रार चक्रः सहस्रार की स्थिति मस्तिष्क के मध्य भाग में है । शरीर संरचना में इस स्थान पर अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथियों से सम्बन्ध रैटिकुलर एक्टिवेटिंग सिस्टम का अस्तित्व है। यहां से जैवीय विद्युत का स्वयंभू प्रवाह उभरता है ।

Sunday, 24 December 2017

kundlani shakti

"चुपचाप रहने का अभ्यास करें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को अलग कर लें।
सिर्फ श्वासों के आवागमन पर ही अपना ध्यान लगाए रखें
और सामने जो भी दिखाई या सुनाई दे रहा है

उसे उसी तरह देंखे जैसे कोई शेर सिंहावलोकन करता है।
सोचे बिल्कुल नहीं और कहें कुछ भी नहीं,
बल्कि ज्यादा से ज्यादा चुप रहने का अभ्यास करें।
साक्षी भाव में रहें,
अर्थात किसी भी रूप में इन्वॉल्व ना हों।
परमात्मा हमेशा मौन है।
यह उसका सहज स्वभाव है।
उसने कभी अपना नाम नहीं बताया।
उसने कभी यह तक नहीं कहा कि उसका कोई नाम नहीं है।
उसके सारे नाम ज्ञानियों और भक्तों द्वारा दिए गए नाम हैं।
उसने कभी अपने परमात्मा होने का भी दावा नहीं किया।
उसे बोलने की, दावा करने की और अपना अस्तित्व सिद्ध करने की कभी जरूरत नहीं पड़ती।
जिसे ऐसा करना पड़े वह परमात्मा नहीं है।
दावा अहंकार का, अज्ञान का, अशक्ति का लक्षण है।
परमात्मा आख़िर क्यों दावा करे?
सत्य इतना विराट और इतना अनंत है कि उसे किसी भी तरह से अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता।
अनंत को भला सीमा में कैसे बाँधा जा सकता है?
दरअसल सत्य को संवादों के जरिए कभी अभिव्यक्त किया ही नहीं जा सकता।
इसलिए ज्ञानियों के बीच अक्सर संवाद संभव नहीं हो पाते।
प्रतिदिन मौन का अभ्यास करें, यह जीवन परिवर्तित करने का सामर्थ्य रखता है।"
"साभार-अनाम"

Saturday, 16 December 2017

सूक्ष्म शरीर (चेतना) Part 2

सूक्ष्म शरीर (चेतना)
सूक्ष्म शरीर को शुद्ध करने व अपने भावनात्मक स्वास्थ्य हेतु, निम्नलिखित अपनायें -
१. कुछ निष्काम कर्म करें अथवा किसी भावनात्मक संतुष्टि देने वाले सामाजिक या आध्यात्मिक उद्देश्य से जुड़ें।
२. जिससे आप को प्रसन्नता मिले, वह करें। यदि आप को घूमने जाना पसंद है, चित्रकला, भोजन बनाना, पढ़ना अथवा ऐसा कोई भी कार्य करना अच्छा लगता है, वह करें। अवसाद पर लिखे विभिन्न लेख व अन्य लोगों की कहानियाँ न पढ़ें।
३. उन लोगों से बात न करें जो आप को भावनात्मक रूप से शुष्क बना देते हैं। टेलीफोन पर बातचीत व तथ्यहीन वार्तालाप कम कर दें।
४. किसी को भी न बतायें कि आप अवसाद में हैं। अधिकतर लोग यही कहेंगे कि चिंता की कोई बात नहीं है, आप केवल तनाव में हो; और अन्य सब आप के लिए कुछ नहीं कर सकते।
५. और तो और, चिकित्सक भी, जब आप उनके पास कुछ एक बार जा चुके हो फिर भी अवसाद की शिकायत करते रहो, तो आप को अवसाद का शिकार घोषित कर के आप को किसी बेतुके दवाओं के नुस्खे पर डाल देंगे। मैं तो यह कहूँगा कि हो न हो यह अवसाद दवा बनाने वाली कंपनियों द्वारा बनाया गया एक षड्यंत्र मात्र है, जो उनके लिए लाभदायक है।
अवसाद भय का एक रूप नहीं है जिसे समाप्त करने के लिए आप को उसका सामना करना ही होगा। यह मन की एक अवस्था मात्र है, यद्यपि इच्छित अवस्था नहीं। जिस तरह आप आइसक्रीम के विषय में सोचें तो सही परंतु वह लें न, ठीक उसी प्रकार आप अवसाद को भी भगा सकते हैं। यह असंभव है कि आप यह जानें या अनुभव करें कि आप को अवसाद है, यदि आप इस के होने के विचार को वास्तव में मन में जगह न दें।
कारण शरीर (आत्मा)
प्रतिदिन अपने समय में से कम से कम ३० मिनिट निम्नलिखित करने में दें व देखें कि कैसे देखते ही देखते अवसाद चमत्कारिक रूप से गायब हो जाता है -
१. सुबह १५ मिनिट ध्यान में बैठें व १५ मिनिट सोने से पूर्व। अधिक समय तक बैठना और अधिक अच्छा होगा। इस से पहले कि आप ध्यान कर पायें, आप को एकाग्रता बनानी होगी। ऐसा करने के लिए एक मोमबत्ती जलायें, इसे अपनी आँखों के स्तर पर अपने से लगभग दो फुट की दूरी पर रखें व बिना पलकें झपकाए इसे देखें। पलकों को झपकने से रोकने में कुछ मेहनत लगेगी किंतु जितनी देर आराम से हो सके यह करें। यह त्राटक द्वारा एकाग्रता सिद्ध करने की उस मानक विधि से थोड़ा भिन्न है जिसमें आँखों को बिल्कुल भी झपकाया नहीं जाता।
२. अपने मन को सांसारिक विचारों से हटाने के लिए कोई भजन अथवा सुखद प्रतीत होने वाला संगीत सुनें।
३. जितना संभव हो अपनी दाईं करवट सोया करें। यह इडा नाड़ी व बाईं नासिका का संचालन तीव्र करता है व शरीर के तापमान को नीचे लाता है। इस के पीछे एक कारण है कि क्यों ध्यान की विधियाँ सर्द स्थानों पर फलती फूलती हैं। सर्दी में, व बाईं नासिका से श्वास लेने से मन की विभेदकारी क्षमता उल्लेखनीय रूप से शांत हो जाती है।
४. सदैव प्रसन्न मुद्रा बनाए रखने का प्रयास करें। यह जान लें कि आप ईश्वर के हाथ की कठपुतली हैं और वह आप का सदैव ध्यान रख रहे हैं। जो कोई भी उनकी शरणागति की आस लगाता है, वह निश्चित ही ईश्वर का कृपापात्र बन जाता है। इस विषय में संशय को मन में बिल्कुल भी स्थान न दें।
५. और सदैव मुस्कुरायें! प्रयास करें। उस मुस्कान को चेहरे से हटने न दें।
ध्यान पाँचों ऊर्जाओं को व्यवस्थित करता है व पाँचों कोषों का भेदन करता है।
इसे और साधारण तरह से कहा जाए तो आप तीन शरीर, पाँच कोष व पाँच ऊर्जाओं के सिवा और कुछ नहीं हैं। यदि आप तीन पहलुओं पर काम करते हैं – शरीर, अंतःकरण व आत्मा – तो आप २८ दिन के भीतर ठोस परिणाम देखेंगे।
इसे लगातार ४० दिन करना ऊर्जाओं को संतुलित करता है। अधिकतर योगिक क्रियायें अपना संपूर्ण प्रभाव दिखाने में ६ मास का समय लेती हैं। अतः इसे ६ महीने लगातार करना आप का अवसाद पूरी तरह दूर कर देगा, इस के साथ साथ आप के अंतःकरण की अवस्था एवं आप के चक्रों के घुमाव को रूपांतरित कर देगा। आप पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे। छः महीने। कोई दवा नहीं।
जैसा कि चैतन्य शिवांशने कहा है ‘कार्य अभी बहुत बाकी है…समय बीतता जा रहा है …’ मैं इस विषय पर और बहुत कुछ लिखना व बाँटना चाहता हूँ, परंतु यह लेख पहले ही भयंकर रूप से लंबा हो चुका है। मैं आशा करता हूँ कि आप प्रयत्न करेंगे व उपरोक्त बातों को अपना कर बेहतर महसूस करेंगे।
ईश्वर करे कि सभी सचेतन प्राणी आनंद का अनुभव करें एवं रोग, निर्धनता व भूख से मुक्त जीवन व्यतीत करें।


सूक्ष्म शरीर (चेतना)

सूक्ष्म शरीर (चेतना)
सरल शब्दों में कहें तो आप की चेतन अवस्था का ही दूसरा नाम सूक्ष्म शरीर है। किसी भी एक समय में आप की चेतना इन पाँचों में से किसी भी एक अवस्था में हो सकती है – चैतन्य, उपचैतन्य, अनाचैतन्य, अचैतन्य और पराचैतन्य। इस के साथ साथ आप स्वप्न, जागृत, सुषुप्त अथवा तुरीय – किसी भी अवस्था में हो सकते हैं। एक बार फिर, लेख को संक्षिप्त रखने कि दृष्टि से, मैं इस शब्दावली की व्याख्या फिर कभी करूँगा। अभी के लिया मैं चाहता हूँ कि आप इन शब्दों से परिचित हों ताकि आप एक व्यापक दृष्टिकोण रख पाएँ। यही वह स्थान है जहाँ आप की सभी भावनाएँ रहती हैं, वह है सूक्ष्म शरीर। शरीर की सभी स्वाभाविक क्रियाएं जैसे ह्रदय की धड़कन, नाड़ी-चालन, रक्तचाप आदि पर सूक्ष्म शरीर का प्रभाव होता है। सूक्ष्म शरीर पर नियंत्रण आप को शरीर की सभी स्वाभाविक क्रियाओं पर नियंत्रण करवा सकता है। मैं यह तथ्य अपने स्वयं के अनुभव से कह रहा हूँ जिसे मैं प्रयोगशाला की व्यवस्था के अंतर्गत प्रमाणित कर सकता हूँ।
कारण शरीर (जीवात्मा)
आप की जीवात्मा पर ही आप के भौतिक अस्तित्व व चेतन अवस्था का सीधा उत्तरदायित्व है। बहुत से योगिक ग्रंथ प्रतिपादित करते हैं कि मृत्योपरांत जीवात्मा एक शरीर से दूसरे शरीर की ओर प्रस्थान करती है, बिल्कुल उसी प्रकार जिस प्रकार हम मैले वस्त्र त्याग कर नये धारण करते हैं। परंतु बात यहीं समाप्त नहीं होती; जीवात्मा अकेले ही यात्रा नहीं करती है। चित्तवृत्तियाँ भी इस के साथ ही जाती हैं। वह चित्तवृत्तियाँ जो शब्द, स्पर्श, रस, रूप, व गंध का आस्वादन कान, त्वचा, जिह्वा, नेत्र व नासिका के माध्यम से करते हुए – बाह्य जगत का अनुभव करते समय बलशाली हो चुकी हैं। एक तरह से कारण शरीर आप का असली स्वभाव है। यह आप की निर्मल आत्मा है, आप के मन की सहज अवस्था है। परंतु जिस प्रकार जंग लगा लोहा विद्युत का प्रतिरोधक होता है, ठीक उसी प्रकार प्रतिबंधित-आत्मा आनंद की प्रतिरोधक है। मन की सभी वृत्तियाँ आप के कारण शरीर में विद्यमान रहती हैं।
रोग का जीवन चक्र
सामान्यत: सभी शारीरिक रोग लक्षण मात्र होते हैं, न कि कारण। वे उस प्रतिबंधित चेतना के लक्षण हैं जो अब प्रदूषित है। जब सूक्ष्म शरीर तनाव में होगा तब रोग के चिन्ह भौतिक शरीर पर प्रकट होंगे। पर उपचार व चिकित्सा द्वारा भौतिक शरीर के कुछ रोगों का नियंत्रण संभव है, किंतु संपूर्ण आरोग्यता तभी आती है जब सूक्ष्म शरीर से मूल कारण जड़ से समाप्त कर दिया जाता है। एक ऐसे कैंसर के रोगी के विषय में सोचें जिसके पेट के ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ हो। उसका ट्यूमर चाहे किसी भी प्रकार का हो, यदि वह अपनी जीवनशैली में परिवर्तन नहीं लाता, जो उसके भौतिक शरीर पर सीधा प्रभाव डालती है, और जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को नहीं बदलता – जो उसके सूक्ष्म शरीर पर सीधा प्रभाव डालता है, तो उसके ट्यूमर के फिर से उत्पन्न होने की संभावना बन जाती है। यदि वह अपने कारण शरीर से संबंध स्थापित कर पाता है – ध्यान के द्वारा या फिर गहन समर्पण के महाभाव द्वारा – तो वह रोग को अपने तंत्र में से बाहर निकाल फेंक सकता है, वह भी सदैव के लिए।
कुछ रोग भौतिक शरीर में उत्पन्न होते हैं व सूक्ष्म शरीर (अंतःकरण) से गुज़रते हुए कारण शरीर (आत्मा) को प्रभावित करते हैं। ऐसे रोग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इनको ठीक करना कुछ सहज व शीघ्र होता है, उनके मुकाबले जिनका कारण होता है एक रुग्ण कारण शरीर। ऐसे रोग जो विकृत मानसिकता के कारण सीधे सूक्ष्म शरीर में होते हैं, वे भौतिक शरीर की स्थाई व्याधियाँ बन जाते हैं। एक भावनात्मक असंतुलन व उससे पनपा रुग्ण सूक्ष्म शरीर – यही सभी चिरकालिक रोगों का मूल कारण होता है। कारण शरीर से उत्पन्न रोगों का निवारण सबसे अधिक समय लेता है, और प्रायः ये भौतिक शरीर को उसकी अंतिम अवस्था तक पहुँचा देते हैं।
आप की प्रतिबंधित आत्मा की अवस्था का आप के अंतःकरण (चेतना) पर सीधा प्रभाव पड़ता है जो परिणामस्वरूप आप के भौतिक शरीर पर असर करता है। जो व्यक्ति एक तनावरहित जीवन जीते हैं वे अक्सर स्वस्थ शरीर के साथ लंबी अवधि तक जीने का आनंद लेते हैं। भौतिक शरीर की क्रियाएँ अंतःकरण एवं आत्मा की अवस्था से प्रभावित होती हैं। उदाहरणस्वरूप, जो रोगी दवाओं की बेहोशी के प्रभाव में होता है वह हिल भी नहीं सकता क्योंकि उसका अंतःकरण (सूक्ष्म शरीर) मूर्च्छा के प्रभाव में है। और अन्य कोई जिसे मृत घोषित कर दिया गया है, अर्थात वह आत्मरहित है, वह कभी भी अपनी चेतन अवस्था में लौट नहीं पाता, कभी भी शरीर को हिला नहीं पाता।
अवसाद के कारण
एक प्रासंगिक प्रश्न – अवसाद किस कारण से होता है? अवसाद मन की एक स्थिति है। यह कारण शरीर में उत्पन्न होता है। मन अपनी ही अव्यक्त मनोवृत्तियों का शिकार बन गया है। यह अपनी इच्छाओं को दबाने या एक अतृप्त जीवन के कारण हो सकता है, यह दोनों ही अंतःकरण में व्याप्त अज्ञानवश होते है। बहुत से लोग एक अतृप्त जीवन जीते हैं; कुछ अपनी आत्मा की आवाज़ को अनसुना करना बेहतर समझते हैं जबकि अन्य कई इसे सांसारिक क्रिया-कलापों में डुबो देते हैं। परंतु एक दिन यह बाहर आ ही जाती है।
रुग्ण कारण शरीर के लिए कोई बाह्य औषधि नहीं हो सकती। अवसाद का उपचार जानने से पूर्व यह महत्वपूर्ण है कि अवसाद के प्रकार जान लिए जाएँ।
गंभीर अवसाद
यदि अवसाद के कारण आप का शरीर अस्वस्थ है व आप को उच्च रक्तचाप, भूख न लगना अथवा अनियमित रूप से भूख लगना आदि इसी प्रकार की अन्य समस्याएं उत्पन्न हो चुकी हैं तो आप का अवसाद आप के भौतिक शरीर तक पहुँच चुका है। हो सकता है आप कब्ज से भी पीड़ित हों। आप के अवसाद को ‘गंभीर’ तभी कहा जाएगा यदि उपरोक्त शारीरिक लक्षणों के साथ आप में ‘हल्का अवसाद’ व ‘अवास्तविक अवसाद’ के भी सभी चिन्ह उपस्थित हों। आप इस स्थिति में तनावपूर्ण जीवनशैली व भावनात्मक उठापटक के कारण हैं, व आप की आत्मा एक लंबी भुखमरी से गुज़री है; बस जैसे तैसे अपने को इस आध्यात्मिक अकाल में जीवित रखे हुए। इस का यह अर्थ कदापि नहीं है कि आप का अवसाद ठीक नहीं हो सकता। यह केवल इस बात का संकेत है कि आप को सभी तीनों स्तरों पर कार्य करना होगा। नीचे ‘उपचार’ खंड के अंतर्गत मैं इसे कुछ विस्तार से वर्णित करूँगा।
हल्का अवसाद
यदि आप का शरीर ठीक है किंतु आप जिन वस्तुओं का पहले आनंद लेते थे, अब अधिकतर पसंद नहीं आतीं, और आप अपने को अनिश्चित व उदासीन सा पाते हैं तो संभव है कि आप का अवसाद सूक्ष्म शरीर तक बढ़ गया है, परंतु अभी आप के शरीर को नहीं छू पाया। यह अभी अंतःकरण के स्तर पर ही है। इस को अनुशासन व प्रयास द्वारा ठीक किया जा सकता है।
काल्पनिक अवसाद
यदि आप के अवसाद के संकेत अत्याधिक ऊब जाना, आलस्य, उदासीनता, भावशून्यता , अनिद्रा, दुर्भीति व बेचैनी तक सीमित हैं, तो आप का अवसाद अभी प्रारंभिक स्तर पर है। आप अब भी स्वस्थ (हरे) निशान में हैं व एक अल्पावधि में ही अपना मौलिक मानसिक स्वस्थता फिर से पा सकते हैं।
अवसाद का उपचार
उपचार को असरदार बनाने के लिए आप का मेरे उपरोक्त शोध से तारतम्य रखना आवश्यक है। उपर लिखे भाग को पढ़ने के उपरांत यदि आप उससे सहमत हों तो आगे पढ़ें।
असली उपचार पर पहुँचने से पूर्व कृपया समझ लें कि आप का अवसाद केवल एक दिन के कृत्यों का परिणाम नहीं है, अतः रातों रात ठीक भी नहीं किया जा सकता। आप इस बात से उदास न हों कि आप शीघ्र अपने अवसाद से छुटकारा नहीं पा रहे। कृपया धैर्य रखें। आप निश्चित रूप से इस से उतनी ही आसानी से बाहर आ सकते हैं जिस आसानी से आप अवसाद की स्थिति में पहुँचे थे। किंतु इसे लेकर धैर्य बनाए रखें व शांत रहें। यह जान लें कि यह आप का मन ही है जो खेल खेल रहा है और यदि आप इसे रंगे हाथों पकड़ पायें तो यह रुक जाएगा।
अब उपचार की ओर चलते हैं –
यदि आप इस समय अवसाद से निकलने की दवा का सेवन नहीं कर रहे तो आधा कार्य तो हो ही गया। कृपया ऐसी गोलियाँ लेना आरंभ न करें। ये निद्राजनक पदार्थ हैं जिनकी रचना आप के मस्तिष्क को नकली शांति प्रदान करने के लिए हुई है जिससे आभास हो कि आप का मन शांत है। धीरे धीरे इनकी मात्रा बढ़ानी पड़ती है क्योंकि आप का मस्तिष्क इनका आदी हो जाता है।
न केवल अवसाद से पूर्ण रूप से छुटकारा पाने हेतु वरन पहले से अधिक स्वस्थ महसूस करने के लिए आप को तीनों स्तरों पर कार्य करना होगा – शरीर, अंतःकरण एवं आत्मा।
स्थूल शरीर (भौतिक)
अपने शरीर का स्वास्थ्य पुनः पाने के लिए निम्नलिखित, अथवा इसमें से कुछ सूत्र अपनायें -
१. अपने शरीर को थोड़ा थकाएं। जाएँ व जिम में व्यायाम करें या कोई खेल खेलें।
२. वह शाकाहारी पदार्थ खायें जो क्षारीय प्रवृत्ति के होते हैं। अम्लीय प्रवृत्ति के भोजन से परहेज करें। संपूर्ण आहार की मात्रा बढ़ायें। मिर्च मसालेदार व शुष्क पदार्थ न लें।
३. प्रतिदिन केवल एक नियत समय पर ही खायें। दो भोजन काल के मध्य अधिक दूरी न रखें। इस से शरीर अपने अंदर एकत्रित ऊर्जा का उपयोग करने के लिए उत्तेजित होता है जिससे इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है।
४. प्रतिदिन एक नियत समय पर ही सोने जायें। नींद न आ पाने को तनाव का कारण न बनायें। अनुशासन समझ कर ही इस का पालन करें।
५. प्रत्येक दिन सुबह नियत समय पर ही उठें।
६. टी. वी. से दूर रहें। यह शरीर व मन को सुस्त करता है।


शरीरगत ऊर्जा का केन्द्र मूलाधार माना गया है और चेतना ऊर्जा का उद्गम केन्द्र सहस्रार। मूलाधार चक्र जननेन्द्रिय मूल में है और सहस्रार चक्र मस्तिष्क के मध्य केन्द्र में। इन दोनों की तुलना दक्षिण और उत्तर ध्रुवों से की जाती है। जिस प्रकार धरती का समस्त वैभव अंतर्ग्रही अनुदानों से परिपूर्ण है और वह ध्रुव केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध होता है। ठीक उसी प्रकार सहस्रार के माध्यम से ब्रह्माण्डीय शक्तियाँ उपलब्ध की जाती हैं, और उपयोग में बची खुची जो अनावश्यक लगती हैं, वे मूलाधार से निकल जाती है। सहस्रार को उत्पादन अर्जन का माध्यम और मूलाधार को विसर्जन निष्कासन का द्वार कहा गया है। आध्यात्मिक कमाई ब्रह्मरन्ध्र के केन्द्र से होती है और उसका खर्च यदि महत्वपूर्ण प्रयोजन में नहीं बन पड़ा तो मूलाधार के समीप वाला छिद्र उसे काम कौतुक के सहारे विसर्जित करता बहाता रहता है। सहस्रार के माध्यम से समाधि का आनन्द और मूलाधार के माध्यम से कुण्डलिनी का लाभ उठाया जा सकता है।
दिव्य उपार्जनों को प्रखर बनाने और श्रेष्ठ उपयोग में लगाने की विद्या का नाम कुण्डलिनी जागरण है। कुण्डलिनी उस प्राण विद्युत का नाम है जिसमें शरीरगत ऊर्जा का अंश कम है और प्राण चेतना का भाग अनुपात अधिक होता है। यदि उसका महत्व समझा और उपयोग जाना जा सके तो मनुष्य प्रचलित सम्पदा उपार्जनों की तुलना में अधिक उच्चस्तरीय लाभ कमाने में सफल हो सकता है।
कुण्डलिनी का शब्दार्थ है- घेरा बना कर बैठना। कुण्डलिनी मारकर सर्प बैठता है। इसलिए उसी की उपमा प्रायः काम में लायी जाती है। पृथ्वी शेषनाग के फन पर रखी हुई है। आकाश तत्व का देवता ‘अनन्त’ महासर्प है। इस पौराणिक मान्यता में विश्व-ब्रह्माण्ड की तथा पृथ्वी की स्थिति का निरूपण है। पाताल को शेष लोक कहते हैं। ऊपर के ब्रह्मलोक पर भी शेष सर्प का ही अधिपत्य है।
विष्णु भगवान शेष सर्प पर सोये हुए हैं। शिव लोक में भी सर्प साम्राज्य है, वे भगवान शंकर के अंग-अंग से लिपटे हुए हैं। इस प्रकार अधःलोक और ऊर्ध्वलोक में पृथ्वी के ऊपर और नीचे सर्पसत्ता का ही अधिपत्य है। इस विवेचना से कुण्डलिनी शक्ति के स्वरूप की आरम्भिक जानकारी मिलती है।
शक्ति का ही विकसित रूप पदार्थ है। शरीर के अवयव या रासायनिक पदार्थों से बने हैं, पर मूलतः वे शक्ति रूप हैं। शक्ति ही सघन होकर रासायनिक तथा दूसरे पदार्थों का रूप धारण करती है और इन्हीं के संयोग से शरीर बन जाते हैं। संक्षेप में शरीर रचना का मूलतत्त्व-मूल आधार एक विद्युत शक्ति के रूप में ही उद्भूत होता है। रतिक्रिया के घर्षण से यही विद्युत उत्पन्न होती है। उसी से शुक्राणु एवं डिम्ब कीट मिल कर गर्भधारण का सुयोग बनाते हैं। शरीरगत सभी हलचलों, क्षमताओं और विशेषताओं का श्रेय जिन गुण सूत्रों को दिया जाता है-वह वस्तुतः एक सचेतन विद्युत की ही प्रतिक्रियाऐं हैं। यह प्राण विद्युत किसी शरीर का उत्पादन करने से लेकर उसका आजीवन बना रहने वाला ढाँचा खड़ा करती है, इस ढांचे में शरीर और मन दोनों की ही संरचना सम्मिलित हैं। संक्षेप में प्राणधारियों के काय कलेवर का अस्तित्व, स्वरूप एवं भविष्य निर्धारण करने वाली प्राण विद्युत का नाम कुण्डलिनी है।
कुण्डलिनी का दूसरा सिरा मस्तिष्क मध्य ब्रह्मरंध्र में है। यह चेतनामूलक है। चेतना यों समस्त शरीर में संव्याप्त है, पर उसका संचार केन्द्र मस्तिष्क ही है। प्राण विद्युत का ज्ञानपरक सिरा मस्तिष्क में और शक्ति परक सिरा मूलाधार में है। दोनों प्रायः पृथक ही रहते हैं। दोनों सिरे अपने-अपने सीमित प्रयोजनों को ही पूरा कर पाते हैं। पृथक-पृथक उनकी शक्ति इतनी ही है कि अपने स्थानीय उत्तरदायित्व को वहन कर सके। बिजली के दो तार अलग-अलग रहें तो उनसे कोई विशेष प्रयोजन पूरा नहीं होता
पर जब वे मिल जाते हैं तो उस संयोग से प्रचण्ड प्रवाह उत्पन्न होता है। कुण्डलिनी जागरण की साधना में प्राण-विद्युत के दोनों सिरों को मिला दिया जाता है। इस मिलन का चमत्कार वैसा ही होता है, जिस प्रकार नर-नारी के मिलन से एक नये उत्साह का, नये उत्तरदायित्व का और नये परिवार का आरम्भ होता है। कुण्डलिनी जागरण में मूर्छना की समाप्ति और चेतना की अभिवृद्धि ही नहीं, दो शक्ति ध्रुवों की मिलन प्रक्रिया भी सम्मिलित है।
मूलाधार वाला सिरा प्रजनन के लिए उत्साह एवं सामर्थ्य जुटाने में लगा रहता है और उसी प्रवाह की पूर्ति कर पाता है। सहस्रार की सामर्थ्य भी उपार्जन, उपयोग एवं व्यवहार व्यवस्था में नियोजित हो जाती है।
मूलाधार चक्र को प्राण ऊर्जा जीवनी शक्ति, सृजन प्रेरणा, जिजीविषा, उमंग आदि में स्त्रोत के रूप में समझा जा सकता है। उसका अनवरत प्रयास काया के समस्त भौतिक प्रयोजनों में आवश्यक समर्थता एवं प्रेरणा उत्पन्न करने में लगा रहता है। इन्हीं में से एक प्रेरणा उत्पन्न करने में लगा रहता है। इन्हीं में से एक उत्साह काम-क्रीड़ा है। “काम” शब्द का वास्तविक अर्थ क्रीड़ा-विनोद एवं खिलाड़ी जैसे आनन्द की अनुभूति है। इस प्रयोजन में प्रायः काम कौतुक ही हलचल को प्रधानता मिल जाती है। इसलिए रति प्रयोजनों के अर्थ में ही इन दिनों ‘काम’ शब्द का उपयोग होने लगा है। मूल अर्थ इसमें कहीं अधिक व्यापक है, उसे कर्मठता और प्रगतिशीलता का उमंग भरा सम्मिलन कह सकते हैं। यदि ऐसा न हो तो जीवन के चार पुण्य फलों में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष में काम शब्द का प्रयोग न हुआ होता। भला योगी, तपस्वी, ब्रह्मज्ञानी, तत्वज्ञानी क्यों ‘काम’ जैसी अश्लील और शक्तिक्षरण करने वाली प्रक्रिया को जीवन फलों में सम्मिलित करते।
कुण्डलिनी का दूसरा ऊपरी सिरा मस्तिष्क मध्य सहस्रार में है। यह जीव चेतना का ज्ञान धारणा का केन्द्र है। यह जितना विकसित होता चला जाता है, समझदारी बढ़ती जाती है। उसी अनुपात में मनुष्य अधिक आजीविका एवं प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। इस केन्द्र की रहस्यमयी परतें कुण्डलिनी जागरण के अभ्यास से उभारी और सशक्त बनायी जा सकती हैं। इस उपार्जन को दिव्य ज्ञान या दिव्य दृष्टि कहते हैं। अतीन्द्रिय ज्ञान के कौतूहलपूर्ण चमत्कारों की चर्चा प्रायः होती रहती है। विशिष्ट बुद्धिमानों की उद्भूत मस्तिष्कीय प्रतिभा का विवरण सुनने को मिलता रहता है। उसके पीछे किसी रहस्यमय चेतना परत का प्रस्फुरण ही काम करता है। दूरदर्शी सूझबूझ के सहारे लोग ऐसी योजनाएँ बनाते हैं, जिनके सफल होने में कदाचित ही व्यवधान पड़ते हैं। इसे भी मानसिक विशिष्टता ही कह सकते हैं, जो सर्व साधारण में नहीं होती। ऐसी उपलब्धियों में भी उन्हीं गहरी पर्तों का उभार काम करता है, जिन्हें सामान्य प्रयत्नों से नहीं वरन् कुण्डलिनी जागरण जैसे आध्यात्मिक प्रयत्नों से ही पूरा किया जाता है। तत्त्वदर्शी, महामनीषी ब्रह्मज्ञानी आत्माएँ अपनी दिव्य क्षमताओं को उच्चस्तरीय प्रयोजनों में प्रयुक्त करने की उपयोगिता समझते हैं। फलतः वे महात्मा, देवात्मा, ब्रह्मात्मा जैसी भूमिकाएँ सामान्य शरीर धारण किए रहने पर भी निबाहते रहते हैं। उसमें हेर-फेर करने की क्षमता भी उसमें पाई जाती है, इसलिए उन्हें सिद्ध पुरुष भी कहा जाता है। यह मानवी सत्ता के उत्तरी ध्रुव का प्रखरीकरण हुआ। इसे महासर्प का जागरण भी कह सकते हैं।
दक्षिणी ध्रुव का- मूलाधार का-जागरण वह है, जिसमें कामुकता को उदात्त परिष्कृत बनाया जाता है। मनुष्य पराक्रमी, पुरुषार्थी, मनस्वी, तेजस्वी, ओजस्वी बनता है और महामानवों जैसी भूमिका निभाता है। उसकी काम-क्रीड़ा हँसते-हँसाते स्वभाव में मिलते-मिलाते व्यवहार में सुविस्तृत होती देखी जा सकती है, ऐसे व्यक्ति कुरूप होते हुए भी सुन्दर, जराजीर्ण रहते हुए भी सुन्दर लगते हैं। इसे महासर्पिणी का चमत्कार ही समझा जाना चाहिए।


Friday, 15 December 2017

प्राणमय कोश में सन्निहित प्रचण्ड जीवनी शक्ति भाग २..

प्राणमय कोश में सन्निहित प्रचण्ड जीवनी शक्ति भाग २..
चेतना की सामर्थ्य तो उभय पक्षीय है। वह दुष्टता के क्षेत्र में दुस्साहस बनकर भी काम करती है। इस निषिद्ध पक्ष को नहीं जीवन को उत्कृष्टता की और अग्रसर करने वाले सत्संकल्पों को उपास्य प्राण माना गया है। उसको जितना मात्र उपलब्ध होता है उसी अनुपात से प्रगतिशील का लाभ मिलता है। इन विशेषताओं को देखते हुए उसे ब्राह्मी शक्ति - ब्रह्म प्रेरणा एवं साक्षात् ब्रह्म कहा गया है। सुविधा के लिए इसे अन्तरात्मा की पुकार भी कह सकते हैं। शास्त्र की दृष्टि में प्राण तत्त्व की व्याख्या इस प्रकार होती है-
प्राणो ब्रहोतिह स्माह कोषीतकिस्तस्य ह वा एतस्य प्राणस्य ब्रहमणो मनो दूतं वाक्परिवेष्ट्री चक्षुर्गात्र श्रोत्रं संश्रावयितृ यो ह वा एतस्य प्राणस्य ब्रहमणो मनो दूतं वेद दूतवान्भवति यश्चक्षु गोप्तृ गोप्तमान्भवति यः श्रोतं संश्रावयितृ संश्रावयितृमान्भवति यो वाचं परिवेष्ट्रीमान्भवति।
- कौषीतकि ब्राहमणोपनिषद् 2।1
यह प्राण ही ब्रह्म है। यह सप्राण है। वाणी उसकी रानी है। कान से द्वारपाल है। नेत्र अंग रक्षक, मन दूत, इन्द्रियाँ दासी, देवताओं द्वारा यह उपहार उस प्राण ब्रह्म को भेंट किये गये है।
प्राणाय नमो यस्य सर्वमिदं वशे।
यो भूतः सर्वस्येश्वरो यस्मिन् सर्वप्रतिष्ठितम्-अथर्व-कां ।।
उस प्राण को मेरा नमस्कार है, जिसके अधीन यह सारा जगत है, जो सबका ईश्वर है, जिसमें यह सारा जगत् प्रतिष्ठित है।
प्राणोऽस्मि प्रज्ञात्या। तं मामायुरमृतभित्युपमृतं भित्युपास्स्वाऽऽयुः प्राणः प्राणोवा आयुः। यावदस्मिच्छरीरे प्राणो वसित तावदायुः। प्राणेनहिं एव-गस्मिन् लोकेऽमृतत्व माप्नोति।
- शाँखायन
मैं ही प्राण रूप प्रज्ञा हूँ। प्राण ही आयु और अमृत जानकर उपासना करो। जब तक प्राण है, अभी तक जीवन है। इस लोक में अमृतत्व प्राप्ति का आधार प्राण ही है।
स एष वैश्वानरो विश्वरुपः प्रोणोग्निरुदयते।
प्रश्नो 1।7
वह प्राण रूपी तेजस सूर्य के उदय के साथ समस्त विश्व में फैलने लगता है।
प्राणो भवेत् परब्रहम जगत्कारणमव्यव्ययम्।
प्राणो भवेत् यथामंत्र ज्ञानकोश गतोऽपिवा॥
- ब्रहमोपनिषद्
प्राण ही जगत का कारण परमब्रह्म है। मंत्र ज्ञान तथा पंच कोश प्राण पर आधारित है।
प्राण शक्ति का वही ब्रह्म तेज आँखों में वाणी में चिन्तन और क्रिया में चमकता है। यह चमक ही बौद्धिक क्षेत्र में तेजस्विता और क्रिया क्षेत्र में ओजस्विता कहलाती है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में यही मनस्विता प्रतिभा बनकर दीप्तिमान होती है। प्राण शक्ति ही सर्वतोमुखी समर्थता कही जाती है।
एषोऽग्निस्तपत्येष सूर्य एष पर्जन्यो मद्यवानष्। एष पथिवी रयिर्देवः सदसच्चामृत। चयत्॥
- प्रश्नो 2।5
यह प्राण ही अग्निरूप धारण करके तपता है। यही सूर्य, मेघ, इन्द्र, वायु, पृथ्वी तथा भूत समुदाय है। सत्-असत् तथा अमृत स्वरूप ब्रह्म भी यही है।
अन्यत्र भी ऐसे ही उल्लेख हैं-
अमृत सुवै प्राणः।
- शतपथ
यह प्राण ही निश्चित रूप से अमृत है।
प्राणोवाब आशाय भूयान्यथा।
- छान्दोग्य
इस प्राण शक्ति की सम्भावना आशा से अधिक है।
प्राणो वैयशोवलम्।
- वृहदारण्यक।
प्राण ही यश और बल है।
प्राणश्च में यज्ञेन कल्पन्ताम्।
- यजुर्वेद
मेरी प्राण शक्ति सत्कर्मों में प्रवृत्त हो।
प्राण को कई व्यक्ति वायु या साँस समझते हैं और श्वास प्रश्वास क्रिया के साथ वायु का जो आवागमन निरन्तर चलता रहता है उसके साथ प्राण की संगति बिठाते हैं। यह भूल इसलिए हो जाती है कि अक्सर प्राण के साथ ‘वायु’ शब्द और जोड़ दिया जाता है यह समावेश सम्भवतः वायु के समान मिलते-जुलते गुण प्राण में होने के कारण उदाहरण की तरह हुआ हो। चूँकि प्राण भी अदृश्य है और वायु भी। प्राण भी गतिशील है और वायु भी। प्राण भी सारे शरीर एवं विश्व में व्याप्त है और वायु भी, इसलिए प्राण की स्थिति मोटे रूप में समझने के लिए उसे वायु के उदाहरण सहित प्रस्तुत किया गया है। किन्तु वास्तविक बात ऐसी नहीं है। वायु पंचतत्वों में से एक होने के कारण जड़ है, किन्तु प्राण तो चेतना का पुंज होने से उनका वस्तुतः कोई सदृश हो नहीं सकता। प्राण को प्रकृति की उत्कृष्ट सूक्ष्म शक्तियों (नेचर्स फाइनर फोर्सेज) में से एक कह सकते हैं। भारतीय योगियों ने इसे मानसिक या इच्छा सम्बन्धी श्वाँस प्रक्रिया (रेशपाइरेशन) के रूप में लिया है। वास्तव में ऐसी ही दिव्य धारा के प्रभाव से उच्च कोटि की आत्मिक शक्तियाँ प्राप्त होनी सम्भव है। श्वास प्रश्वास क्रिया का प्रभाव तो फेफड़ों तक अधिक से अधिक भौतिक शरीर के बलवर्धक तक सीमित हो सकता है।
प्राणोंऽयास्तीति प्राणी।
अर्थात् प्राणवान् को प्राणी कहते हैं। सांख्यकार ने प्राण को तत्त्व नहीं अन्तःकरण का धर्म माना है। सांख्य सारिका में कहा गया है-
स्वालक्षणयं वृत्तिस्त्रयस्य तैषा भवत्य सामान्या।
सामान्यकरण वृत्तिः प्राणद्या वायवः पच्च||
अन्तः करण के चार पक्ष है। चारों का अपना अपना धर्म है। मन का संकल्प, बुद्धि का विवेक, चित्त का धारणा और अहं का अभिमान। इन चारों का सम्मिलित स्वरूप समग्र प्राण है। विभिन्न कार्यों में होने वाले उसके प्रयोगों को देखते हुए प्राण, अपान, समान, उदान, व्यान भेद से उसे पाँच प्रकार का कहा गया है।
न्याय दर्शन में प्राण को वायु अर्थ में प्रयुक्त किया गया है। सम्भवतः उनका तात्पर्य ‘आक्सीजन’ या वैसी ही किसी अन्य प्रकृति क्षमता से रहा हो। वैशेषिक के अनुसार-
शरीरान्तः संचारी वायुः प्राणः सचैकोऽपि उपाधि भेदात् प्राणायानादि संज्ञां लभते।
शरीर के भीतर संचारित होने वाले वायु प्राण है। वह एक होने पर भी उपाधि भेद से पाँच प्रकार की है। योगदर्शन का अभिमत भी उसी से मिलता जुलता प्रतीत होता है। वेदान्तकार ने इससे अपना मत भेद व्यक्त किया है। ब्रह्म सूत्र में कहा गया है- ना वायु क्रिये प्रथगुपरेशात्। अर्थात् वायु प्राण नहीं है, उनकी क्रिया और सत्ता में भेद है।
छान्दोग्य और प्रज्ञोपनिषद में प्रजापति द्वारा इन्द्रियों की शक्ति परीक्षा के सम्बन्ध में आती है। वे समर्थ भर दीखती तो थी पर प्राण शक्ति के बिना कुछ भी कर सकने में समर्थ न हो सकीं। तब उन सब ने मिलकर प्राण की श्रेष्ठता स्वीकार की और उसे नमन किया।
अधिकांश उपनिषदों ने प्राण को आत्मसत्ता की क्रिया शक्ति माना है और उससे अविच्छिन्न कहा है। आत्मा को ब्रह्म भी कहा जाता है। दोनों की एकता बोधक कितने ही प्रतिपादन मिलते हैं। इस दृष्टि से प्राण को ब्रह्म शक्ति भी कहा गया है।
प्रज्ञोपनिषद में प्राण को व्रात्य ऋषि कहा गया है-
व्रात्यस्त्वं प्राणैकर्षि हे प्राण, तू (व्रात्य) कर्तव्य च्युत तो रहता है फिर भी मूलतः ऋषि ही है। व्याख्याकारों ने अन्य कई ऋषियों के नामों पर प्राण का उल्लेख किया है। उसे गृत्समंद कहा गया है। गृत्स कहते हैं। नियंत्रण कर्ता को मद कहते हैं कामुकता एवं अहंकार को। जो इन पर नियंत्रण कर सके वह गृत्स मद’ सब का मित्र होने से उसे विश्वामित्र कहा गया है। पापों से बचाने वाला-अत्रि पोषक होने से भारद्वाज और विशिष्ट होने से उसकी संज्ञा विशिष्ट बताई गई है।
कषाय कल्मषों और कुसंस्कारों का निराकरण, उन्मूलन इस प्रचण्ड संकल्प शक्ति के सहारे ही सम्भव होता है। ढीले पोले स्वभाव वाले आत्म परिष्कार की बात सोचते भर है, पर वैसा कुछ कर नहीं पाते। कल्पना जल्पनाओं में उलझे रहते हैं। प्रचण्ड संकल्प के बल पर उत्पन्न आत्मिक साहस ही दुर्भावनाओं, दुष्प्रवृत्तियों और कुसंस्कारों से जूझता है। उत्कृष्टता की दिशा में बढ़ चलने के लिए प्रेरणा और अवरोधों से जूझने की क्षमता उसी आत्मबल से मिलती है जिसे प्राण कहा जाता है। प्राण देवता के अनुग्रह से मनोनिग्रह और विकृतियों के उन्मूलन होने की बात बृहदारण्यक उपनिषद् में इस प्रकार कही गई है-
सा वा एषा देवतैतासां देवतानां पाप्मानं मृत्यु-मपहत्य यत्रासां दिशामन्तस्तद्गमयांचकार तदासां पाप्मनो विन्यदधात् तस्मान्न जनमियान्नान्तमियान्ने त्पामानं मत्यमन्ववायानोति।
वृ0अ॰ 1।3।10
प्राण देवता ने इन्द्रियों के पापों को दिगन्त तक पहुँचाकर विनष्ट कर दिया। क्योंकि वह पाप ही इन्द्रियों के मरण का कारण था। इन कल्मषों को इस निश्चय के साथ भगाया कि पुनः न लौट सके।
अथ चक्षुरत्यवहत् तद् यदा।
मृत्युमत्यमुच्यत स आदित्योऽपिवत्।
सोऽसावादित्यः परेण-मृत्युमतिक्रान्तस्तपति वृ0उ॰ 1।3।14
जब प्राण की प्रेरणा से चक्षु निष्पाप हुए तो वे आदित्य बनकर अमर हो गये और तपते हुए सूर्य की तरह अपने तप से ज्योतिर्मय हो उठे
इसी प्राण शक्ति को गायत्री कहते हैं। यों वह क्षमता स्थूल, सूक्ष्म और कारण शरीरों के कण-कण में संव्याप्त है, पर उसका केन्द्र संस्थान मल मूत्र छिद्रों के मध्य मूलाधार चक्र गहरे में माना गया है। प्राण शक्ति के अभिवर्धन से इसी मूलाधार संस्थान का द्वार खटखटाना पड़ता है। दुर्ग में प्रवेश करने के लिए उसका फाटक खोलना या तोड़ना पड़ता है। मूलाधार चक्र की साधना से यही प्रयोजन पूरा होता है। गायत्री की प्राण शक्ति मूलाधार चक्र से सम्बन्धित होने का उल्लेख गायत्री मंजरी में मिलता है-
यौगिकानां समस्तानां साधनानां तु हे प्रिये!
गाययेव मतालोके मूलाधारा विदो वरै॥
- गायत्री मंजरी
विद्वानों का मत है कि समस्त यौगिक साधनाओं का मूलाधार गायत्री ही है।
प्राणाग्नय एवास्मिन् ब्रहमपुरे जाग्रति।
- प्रश्नोपनिषद्
इस ब्रह्मपुरी में प्राण की अग्नियाँ ही सदा जलती रहती है।
यद्वाव प्राणा जागर तदेवं जागारितम् इति।
- ताण्डय0
प्राण को जागृत करना ही महान् जागरण है।
प्राण को ज्ञान एवं जागरण ही अमृतत्व एवं मोक्ष प्राप्त करने का मार्ग है। उसी से यह लोक और परलोक सुधरता है। इसी से भौतिक और आध्यात्मिक विभूतियाँ प्राप्त होती है।


प्राणमय कोश में सन्निहित प्रचण्ड जीवनी शक्ति

प्राणमय कोश में सन्निहित प्रचण्ड जीवनी शक्ति
जीवन का सार तत्त्व प्राण है। यह प्राण ही प्रगति का आधार है। समृद्धि उसी के मूल्य पर खरीदी जाती है। सिद्धियों और विभूतियों का उद्गम स्त्रोत वही है। यह प्राणतत्त्व अपने भीतर प्रचुर परिमाण में भरा पड़ा है। उसका चुम्बकत्व बढ़ा देने पर विश्व प्राण में भी उसे अभीष्ट मात्रा में उपलब्ध और धारण किया जा सकता है। मानवी सत्ता में सन्निहित इस प्राण भंडार को प्राणमय कोश कहते हैं। सामान्यतया यह प्रसुप्त स्थिति में पड़ा रहता है और शरीर निर्वाह भर के काम हो पाते हैं। उसे साधना विज्ञान के आधार पर जागृत किया जा सके तो सामान्य में से असामान्य का प्रकटीकरण हो सकता है। प्राण की क्षमता की असीम है। प्राण साधना से इस असीमता की दिशा में बढ़ चलना- प्रचुर सशक्तता प्राप्त कर सकना सम्भव हो जाता है।
अध्यात्मशास्त्र में प्राण तत्त्व की गरिमा का भाव भरा उल्लेख है। उसे ब्रह्म तुल्य माना और सर्वोपरि ब्राह्मी शक्ति का नाम दिया गया है। प्राण की उपासना करने आग्रह किया गया है यह प्राण आखिर है क्या? यह विचारणीय है।
विज्ञान वेत्ताओं ने इस संसार में ऐसी शक्ति का अस्तित्व पाया है जो पदार्थों की हलचल करने के लिए ओर प्राणियों के सोचने के लिए विवश करती है। कहा गया है कि यही वह मूल प्रेरक शक्ति है जिससे निश्चेष्ट को सचेष्ट और निस्तब्ध को सक्रिय होने की सामर्थ्य मिलती है। वस्तुएँ शक्तियाँ और प्राणियों की विविध विधि हलचलें इसी के प्रभाव से सम्भव हो रही है। समस्त अज्ञात और विज्ञात क्षेत्र के मूल में यही तत्त्व गतिशील है और अपनी गति से सब को अग्रगामी बनाता है। वैज्ञानिकों की दृष्टि में इसी जड़ चेतन स्तरों की समन्वित क्षमता का नाम प्राण होना चाहिए। पदार्थ को ही सब कुछ मानने वाले ग्रैविटी, ईथर, मैगनेट के रूप में उसकी व्याख्या करते हैं अथवा इन्हीं की उच्चस्तरीय स्थिति उसे बताते हैं। चेतना का स्वतन्त्र अस्तित्व मानने वाले विज्ञानी उसे साइकिक फोर्स लेटेन्ट हीट कहते हैं।
ऋषियों का अभिप्राय प्राण से क्या है, इसका परिचय उस शब्द के नामकरण के आधार पर प्राप्त होता है। प्राण शब्द की व्युत्पत्ति ‘प्र’ उपसर्ग पूर्वक ‘अन्’ धातु से होती है। ‘अन्’ धातु जीवन, शक्ति, चेतनात्मक है। इस प्रकार उसका अर्थ प्राणियों की जीवनी शक्ति के रूप में किया जाता है।
अब प्रश्न उत्पन्न होता है कि चेतन की जीवनी शक्ति क्या हो सकती है। यहाँ उसका उत्तर संकल्प बल के रूप में दिया जा सकता है जिजीविषा से लेकर प्रगति शीलता ही तक उसके असंख्य रूप है। अन्तःकरण की आकांक्षा ही विचार शक्ति और क्रिया शक्ति की उत्तेजना एवं दिशा होती है। मात्र आकांक्षा रहने से काम नहीं चलेगा। उसे तो कल्पना या ललक मात्र कहा जा सकता है। आकांक्षा के साथ उसे पूरा करने की साहसिकता भी जुड़ी हुई हो तो उसे संकल्प कहा जा सकेगा। संकल्प में आकांक्षा, निष्कर्ष, योजना और अग्रगम्य के लायक अभीष्ट साहसिकता जुटी रहती है। यह संकल्प ही मनुष्य जीवन का वास्तविक बल है उसी के सहारे पतन उत्थान के आधार बनते हैं। परिस्थितियाँ इसी संकल्प भरी मन संकल्प तत्त्व को चेतन का प्राण कहा जा सकता है। इसी की उपासना करने के लिए अभिवर्धन के लिए तत्त्वदर्शियों ने निर्देश दिये है। प्रज्ञोपनिषद ने प्राण की व्याख्या संकल्प रूप में की है।
यच्चितस्तेनैष प्राणामायति प्राणस्तेजसा युक्तः महात्मना यथा संकल्पितं लोकं नयति।
प्रश्नोपनिषद् 3।10
आत्मा का जैसा संकल्प होता है वैसा ही स्वरूप संकल्प इस प्राण का बन जाता है। यह प्राण ही जीव के संकल्पानुसार उसे विभिन्न योनियाँ प्राप्त कराता है।
विकासवाद के अनुसार सृष्टि के आरम्भ में उत्पन्न हुए एककोशीय जीवाणु इसी संकल्प शक्ति की प्रेरणा से क्रमशः आगे बढ़े और विकसित हुए है। अध्यात्म शास्त्र के अनुसार ब्रह्म ने एक से बहुत होने की इच्छा की और ब्रह्म इच्छा शक्ति ही प्रकारान्तर से परा-अपरा प्रकृति बनकर जगत् बन गई। उसी का विस्तार पंचतत्वों और पंच प्राणों में होता चला गया है।
विश्व के अन्तराल में काम करने वाली समग्र सामर्थ्य को व्याख्या के रूप में प्राण कहा जाता है। वह जड़ और चेतन दोनों को ही प्रभावित करती है। उपासना उसके इस एक पक्ष की ही की जाती है। जो मनुष्य को सत्प्रयोजनों की स्थिति में अग्रसर करने ने लिए प्रयुक्त होती है। चेतना की सामर्थ्य तो उभय पक्षीय है। वह दुष्टता के क्षेत्र में दुस्साहस बनकर भी काम करती है।

प्राण तत्त्व kundlani shakti

प्राण तत्त्व एक है वही ब्रह्माण्ड में व्यापक रूप से संव्याप्त है और ब्रह्माग्नि कहा जाता है। वही पिण्ड सत्ता में समाया हुआ है और आत्माग्नि कहलाता है। इस प्रकार एक होते हुए भी विस्तार भेद से उसके दो रूप बन गये। आत्माग्नि लघु है और ब्रह्माग्नि विभु। तालाब में जब वर्षा का विपुल जल भरता है तो वह परिपूर्ण हो जाता है। यह अनुदान न मिलने पर तालाब सूखता और घटता जाता है। पानी में मलीनता भी आ जाती है। जिस प्रकार तालाब को भरा-पूरा और स्वच्छ रखने के लिए नये वर्षा जल की आवश्यकता पड़ती है, उसी प्रकार आत्माग्नि में ब्रह्माग्नि का अनुदान पहुँचाना पड़ता है इसी का नाम प्राणायाम ।
यों गहरी साँस लेकर फेफड़े के व्यायाम को भी आरोग्यवर्धक प्राणायाम कहते हैं। शरीर शास्त्र की दृष्टि से उसकी उपयोगिता तथा विधि व्यवस्था बताई जाती है साथ ही महिमा का गुण-गान भी किया जाता है। इससे अधिक आक्सीजन मिलती है और श्वास यन्त्रों का व्यायाम होता है, पर अध्यात्म शास्त्र का योग प्राणायाम उससे भिन्न है। उसमें ब्रह्माण्ड व्यापी प्राण की अभीष्ट सफलताओं और आत्मिक विभूतियों के समस्त अवरुद्ध मार्ग खुल जाते हैं
ब्रह्म-प्राण को आत्म-प्राण के साथ संयुक्त करने के लिए जहाँ जीवन-क्रम में शालीनता एवं उदारता की सत्प्रवृत्तियों का अधिकाधिक समावेश करने का प्रयास करना होता है वहाँ उपासनात्मक उपक्रमों को अपनाना भी कम महत्त्वपूर्ण नहीं है। आहार-विहार से स्वास्थ्य वृद्धि होती है साथ ही दुर्बलता और रुग्णता को निरस्त करने के लिए विशेष चिकित्सा उपचार एवं व्यायाम आदि भी अपनाने की आवश्यकता पड़ती है। प्राण शक्ति के अभिवर्धन में -कुण्डलिनी जागरण में सूर्य वेधन जैसे प्राणायामों की भी आवश्यकता होती है। योगशास्त्र में व्यक्ति-प्राण और ब्रह्म-प्राण के सम्बन्ध और समन्वय की चर्चा इस प्रकार की है-
प्राणा वै द्विदेवत्याः एक मात्रा गृह्यतें तस्मात् प्राणा एक नामात्ता द्विमात्र हूयन्ते तस्मात्प्राण द्वन्द्वम्-एते 2।27
प्राण एक है। पर वह दो देवताओं में -दो पात्रों में भरा हुआ है।
अगर्भश्च सगर्भश्च प्राणायामों द्विधा स्मृतः ।
जपं ध्यानं विनागर्भः सगर्भस्तत्समन्वयात्-शिव पुराण
“प्राणायाम अगर्भ और सगर्भ दो प्रकार का होता है। जप और ध्यान से युक्त प्राणायाम सगर्भ होता है और इनके बिना अगर्भ कहा जाता है।”
तत्साधनं द्वयं मुख्यं सरस्वत्यास्तु चालनम्।
प्राणरोधमाधाभ्यासाहज्वी कुण्डलिनी भवेत्-योग कुण्डल्युपनिषद् 1।8
उसके दो साधन मुख्य हैं- (1) सरस्वती (सुषुम्ना) का चालन (2) प्राणरोध । अभ्यास से यह कुण्डली मारे बैठी कुण्डलिनी सीधी हो जाती है।
आध्यात्मिक प्राणायाम वे हैं जिनमें ब्रह्माण्डीय चेतना को जीव चेतना में सम्मिश्रित करके जीव सत्ता का अन्तःतेजस जागृत किया जाता है। कुण्डलिनी साधना में इसी स्तर के प्राणयोग की आवश्यकता रहती हैं सूर्य-वेधन इसी स्तर का है। उसमें ध्यान धारणा अधिकाधिक गहरी होनी चाहिए ओर प्रचण्ड संकल्प शक्ति का पूरा समावेश रहना चाहिए। श्वास खीचते समय महाप्राण को विश्वप्राण को-पकड़ने और घसीट कर आत्मसत्ता के समीप लाने का प्रयत्न किया जाता है। श्वास के साथ प्राण तत्त्व की अधिकाधिक मात्रा रहने की भाव-भरी मान्यता रहनी चाहिए। साँस में आक्सीजन की जितनी अधिक मात्रा होती है उतनी ही उसे आरोग्यवर्धक माना जाता है। आक्सीजन की न्यूनाधिक मात्रा का होना क्षेत्रीय प्रकृति परिस्थितियों पर निर्भर है। किन्तु प्राण तो सर्वत्र समान रूप में संव्याप्त है। उसमें से अभीष्ट मात्रा संकल्प शक्ति के आधार पर उपलब्ध की जा सकती है। सूक्ष्म जगत में -अध्यात्म क्षेत्र में श्रद्धा को ही सबसे प्रबल और फलदायक माना गया है। साधनात्मक कर्मकाण्डों का फल परिपूर्ण मिलना न मिलना अथवा स्वल्प मिलना कर्मकाण्डों के विधि-विधानों पर नहीं साधक की श्रद्धा पर निर्भर रहता है। श्रद्धा की न्यूनता ही साधनाओं के निष्फल जाने का प्रधान कारण होता है। जो इसे सुनिश्चित तथ्य को जानते हैं वे सभी साधना उपचारों में गहनतम श्रद्धा का समावेश करने के लिए प्रचण्ड संकल्प शक्ति का उपयोग करते हैं।
साँस खीचते समय प्राण ऊर्जा का वायु के साथ प्रचुर मात्रा में समावेश होना, उसका सूक्ष्म शरीर में प्रवेश करना- सुषुम्ना (मेरुदंड) मार्ग से इड़ा धारा (बाम भाग के ऋण विद्युतीय शक्ति प्रवाह) द्वारा मूलाधार तक पहुँचना -वहाँ अवस्थित प्रसुप्त चिनगारी को झकझोरना, थपथपाना जागृत करना यह सूर्य-वेधन प्राणायाम पूर्वार्ध है। उत्तरार्ध में प्राण को पिंगला मार्ग से (मेरुदंड से दक्षिण भाग के धन विद्युत प्रवाह) में होकर वापिस लाया जाता है। जाते समय का अन्तरिक्षीय प्राण शीतल होता है, ऋण धारा भी शीतल मानी जाती है इसलिए इड़ा को -पूरक को चन्द्रवत् कहा गया है। चन्द्रनाड़ी कहने से यही प्रयोजन है।


जिस प्रकार मनुष्य चेतना और पदार्थ सम्पदा का समन्वित पिण्ड है।

जिस प्रकार मनुष्य चेतना और पदार्थ सम्पदा का समन्वित पिण्ड है। ठीक उसी प्रकार यह ब्रह्माण्ड भी विराट् पुरुष का सुविस्तृत शरीर है। उसमें भी स्तर के अनुरूप असीम पदार्थ और अनन्त चेतन भरा पड़ा है। दोनों की मिली भगत से यह सृष्टि व्यवस्था चल रही है। उत्पादन, परिपोषण और परिवर्तन की त्रिविधि कार्य पद्धति अपनाये हुए सृष्टा का यह स्थूल शरीर पदार्थ समुच्चय अपने हिस्से का काम पूरा करने में निरत है। सृष्टा का सूक्ष्म शरीर वह है जिसमें स्थूल जगत की प्रत्यक्ष घटनाओं के लिए उत्तरदायी अदृश्य क्रिया प्रक्रिया बनती बिगड़ती रहती है। उसे परोक्ष वातावरण भी कह सकते हैं। इसी के अनुरूप संसार की अनेकानेक परिस्थितियाँ बनती और घटनाएँ घटित होती रहती हैं। सूक्ष्म जगत में भूत और भविष्य के सभी प्रवाह विद्यमान हैं जिन्हें समझ सकने पर इस अविज्ञात की जानकारी मिल सकती है कि भूतकाल में क्या घटित हुआ था और भविष्य में क्या होने जा रहा है?
वर्षा, आँधी, तूफान, हिमपात, मौसम आदि की पूर्व जानकारी लक्षणों को देखते हुए अनुमान की पकड़ में आ जाती है। इसी प्रकार अदृश्य जगत में चल रही सचेतन हलचलों को देखते हुए भविष्य की सम्भावनाओं का, भूतकाल की घटनाओं का और वर्तमान की परिस्थितियों का पूर्वाभास प्राप्त किया जा सकता है। सामान्यतः मनुष्य की समझ अपने क्रिया-कलाप का निर्धारण करने में ही काम आती है। उसे परिस्थितियों की पृष्ठभूमि तथा सम्भावना के सम्बन्ध में कोई बात अलग से जानकारी नहीं होती। सूक्ष्म जगत से संपर्क साध सकना यदि सम्भव हो सके तो अन्धेरी गलियों में भटकते रहने की अपेक्षा सुनिश्चित प्रकाश का अवलम्बन मिल सकता है। यह स्थिति जिन्हें भी प्राप्त होगी वे सम्भावनाओं को समझते हुए स्वयं उपयुक्त कदम उठावेंगे और दूसरों को अवसर के अनुरूप सतर्क रहने का मार्ग दर्शन करेंगे।
अदृश्य जगत अपने आपका एक परिपूर्ण संस्कार है। मनुष्यों की अपनी दुनिया, समाज व्यवस्था, रीति-नीति एवं जीवनचर्या है। इसी प्रकार जलचरों की, कृमि कीटकों की, वन्य पशुओं की, पक्षियों की, धूलि में पाये जाने वाले जीवाणुओं की, वायरस बैक्टीरियाओं की अपनी-अपनी दुनिया है। उनकी समस्याएँ, सुविधाएं, आवश्यकताएँ, कठिनाइयाँ, इच्छाएँ, मनुष्यों की दुनिया में सर्वथा भिन्न ही समझी जा सकती है। पड़ौस में रहते हुए भी यह अनोखे संसार एक दूसरे की परिस्थितियों से प्रायः अपरिचित ही रहते हैं। पालतू पशुओं, पक्षियों और मनुष्यों के बीच उदर पोषण जितना ही सम्बन्ध रहता है शेष का तो किसी से किसी प्रकार का आदान-प्रदान भी नहीं चलता और न कोई एक दूसरे के लिए विशेष सहयोगी ही सिद्ध होता है।
ठीक इसी प्रकार अदृश्य लोक में सूक्ष्म जीवधारियों की एक अनोखी दुनिया है। शरीर छोड़ने के उपरान्त नया जन्म मिलने की स्थिति आने तक मनुष्यों को इसी क्षेत्र में रहना पड़ता है। भूत प्रेतों की, देवी देवताओं की-लोक-लोकांतरों की-स्वर्ग नरक की चर्चा प्रायः होती ही रहती है। ऐसे प्रमाण उदाहरण आये दिन मिलते रहते हैं जिनसे दिवंगत आत्माओं से सूक्ष्म शरीर धारण किये हुए दिन गुजारने और यदा-कदा मनुष्यों के साथ सहयोग या विग्रह करने की जानकारियां मिलती हैं। मनुष्यों की तरह ही उनकी भी एक दुनिया है। चूँकि वे सभी मनुष्य शरीर को छोड़कर ही उस क्षेत्र में पहुँचे हैं इसलिए स्वभावतः इस संसार के साथ संपर्क साधने की इच्छा होती होगी। कठिनाई एक ही है कि जीवित या दिवंगत आत्माओं में से किसी को भी यह अनुभव नहीं है कि पारस्परिक संपर्क साधना और आदान-प्रदान का सिलसिला चलाना किस प्रकार सम्भव हो सकता है। प्रयत्न में सफलता न मिलने पर कई प्रेतात्माएँ अनगढ़ उपाय करती हैं मूलतः मनुष्य इस अनुभूति से भयभीत एवं आतंकित होते हैं। जब कि उनमें से कितने ही प्रियजनों के साथ स्नेह, सौजन्य एवं सहयोग का सिलसिला चल सकता है। एक देश दूसरे देश की- एक समाज दूसरे समाज की- एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के स्नेह सहयोग में बँध जाने पर उपयोगी परिणाम उपलब्ध करते हैं फिर कोई कारण नहीं कि कुछ समय पूर्व के अपने ही जैसे मनुष्यों की इसलिए उपेक्षा करे कि शरीर खो बैठे और सूक्ष्म शरीर में- अन्तरिक्ष में निवास कर रहे हैं। आत्मिकी में वह सामर्थ्य है कि वह इन दोनों लोगों के बीच भावनात्मक एवं क्रियात्मक सहयोग का द्वार खोल सके।




खैचरी kundalini shakti kechri mudra


अमृतास्वादनं पश्चाज्जिव्हाग्रं संप्रवर्तते। रोमाँचश्च तथानन्दः प्रकर्षेणोपजायते-योग रसायनम् 255
जिव्हा में अमृत-सा सुस्वाद अनुभव होता है और रोमांच तथा आनन्द उत्पन्न होता है।

प्रथमं लवण पश्चात् क्षारं क्षीरोपमं ततः। द्राक्षारससमं पश्चात् सुधासारमयं ततः-योग रसायनम्
खेचरी मुद्रा के समय उस रस का स्वाद पहले लवण जैसा, फिर क्षार जैसा, फिर दूध जैसा, फिर द्राक्षारस जैसा और तदुपरान्त अनुपम सुधा, रस-सा अनुभव होता है।
आदौ लवण क्षारं च ततस्तिक्त कषायकम्। नवनीतं धृत क्षीर दधित क्रम धूनि च। द्राक्षा रसं च पीयूषं जप्यते रसनोदकम-पेरण्ड संहिता
खेचरी मुद्रा में जिव्हा को क्रमशः नमक, क्षार, तिक्त, कषाय, नवनीत, धृत, दूध, दही, द्राक्षारस, पीयूष, जल जैसे रसों की अनुभूति होती है।
अमृतास्वादनाछेहो योगिनो दिव्यतामियात्। जरारोगविनिर्मुक्तश्चिर जीवति भूतले-योग रसायनम्
भावनात्मक अमृतोपम स्वाद मिलने पर योगी के शरीर में दिव्यता आ जाती है और वह रोग तथा जीर्णता से मुक्त होकर दीर्घकाल तक जीवित रहता है।
एक योग सूत्र में खेचरी मुद्रा से अणिमादि सिद्धियों की प्राप्ति का उल्लेख है-
तालु मूलोर्ध्वभागे महज्ज्योति विद्यतें तर्द्दशनाद् अणिमादि सिद्धिः।
तालु के ऊर्ध्व भाग में महा ज्योति स्थित है, उसके दर्शन से अणिमादि सिद्धियाँ प्राप्त होती है।
ब्रह्मरन्ध्र साधना की खेचरी मुद्रा प्रतिक्रिया के सम्बन्ध में शिव संहिता में इस प्रकार उल्लेख मिलता है-
ब्रह्मरंध्रे मनोदत्वा क्षणार्ध मदि तिष्ठति । सर्व पाप विनिर्युक्त स याति परमाँ गतिम्॥
अस्मिल्लीन मनोयस्य स योगी मयि लीयते। अणिमादि गुणान् भुक्तवा स्वेच्छया पुरुषोत्तमः॥
एतद् रन्ध्रज्ञान मात्रेण मर्त्यः स्सारेऽस्मिन् बल्लभो के भवेत् सः। पपान् जित्वा मुक्तिमार्गाधिकारी ज्ञानं दत्वा तारयेदद्भुतं वै॥
अर्थात्-ब्रह्मरन्ध्र में मन लगाकर खेचरी मुद्रा की साधना करने वाला योगी आत्मनिष्ठ हो जाता है। पाप मुक्त होकर परम गति को प्राप्त करता है। इस साधना में मनोलय होने पर साधक ब्रह्मलीन हो जाता है और अणिमा आदि सिद्धियों का अधिकारी बनता है।
धेरण्ड संहिता में खेचरी मुद्रा का प्रतिफल इस प्रकार बताया गया है-
न च मूर्च्छा क्षुधा तृष्णा नैव लस्यं प्रजायते। न च रोगो जरा मृत्युर्देव देहः स जायते॥
खेचरी मुद्रा की निष्णात देव देह को मूर्च्छा, क्षुधा, तृष्णा, आलस्य, रोग, जरा, मृत्यु का भय नहीं रहता।
लवण्यं च भवेद्गात्रे समाधि जयिते ध्रुवम। कपाल वक्त्र संयोगे रसना रस माप्नुयात-धेरण्ड
शरीर सौंदर्यवान बनता है। समाधि का आनन्द मिलता है। रसों की अनुभूति होती है। खेचरी मुद्रा का प्रकार श्रेयस्कर है।
ज्रामृत्युगदध्नो यः खेचरी वेत्ति भूतले। ग्रन्थतश्चार्थतश्चैव तदभ्यास प्रयोगतः॥ तं मुने सर्वभावेन गुरु गत्वा समाश्रयेत्-योगकुन्डल्युपनिषद
जो महापुरुष ग्रन्थ से, अर्थ से और अभ्यास प्रयोग से इस जरा मृत्यु व्याधि-निवारक खेचरी विद्या को जानने वाला है, उसी गुरु के पास सर्वभाव से आश्रय ग्रहण कर इस विद्या का अभ्यास करना चाहिए।
खेचरी मुद्रा से अनेकों शारीरिक, मानसिक, साँसारिक एवं आध्यात्मिक लाभों के उपलब्ध होने का शास्त्रों में वर्णन है। इससे सामान्य दीखने वाली इस महान् साधना का महत्त्व समझा जा सकता है। स्मरणीय इतना ही है कि इस मुद्रा के साथ साथ भाव सम्वेदनाओं की अनुभूति अधिकतम गहरी एवं श्रद्धा सिक्त होनी चाहिए।

खेचरी मुद्रा और रसानुभूति...


खेचरी मुद्रा की साधना के लिए हठयोगी जीभ को लम्बी करके ‘काकं चंचु’ तक पहुँचाने के लिए जिव्हा पर कालीमिर्च, शहद, धृत का लेपन करके उसे थन की तरह दुहते, खीचते हैं और लम्बी करने का प्रयत्न करते हैं। जीभ के नीचे वाली पतली त्वचा को काट कर भी अधिक पीछे तक मुड़ सकने योग्य उसे बनाया जाता है। यह दोनों ही क्रियाएँ सर्व साधारण के उपयुक्त नहीं है। इनमें तनिक भी भूल होने से जिव्हा तन्त्र ही नष्ट हो सकता है अथवा दूसरी विपत्तियाँ आ सकती है। अस्तु यदि सर्व जमीन एवं जोखिम रहित उपासनाएँ अभीष्ट हों तो शारीरिक अवयवों पर अनावश्यक दबाव न डालकर सारी प्रक्रिया को ध्यान परक-भावना मूलक ही रखना होगा।

खेचरी मुद्रा का भावपक्ष ही वस्तुतः उस प्रक्रिया का प्राण है। मस्तिष्क मध्य को-ब्रह्मरंध्र अवस्थित सहस्रार को-अमृत-कलश माना गया है और वहाँ से सोमरस स्रवित होते रहने का उल्लेख है। जिव्हा को जितना सरलतापूर्वक पीछे तालु से सटाकर जितना पीछे ले जा सकना सम्भव हो उतना पीछे ले जाना चाहिए। ‘काक चंचु’ से बिलकुल न सट सके कुछ फासले पर रह जावे तो भी हर्ज नहीं है। तालु और जिव्हा को इस प्रकार सटाने के उपरान्त ध्यान किया जाना चाहिए कि तालु छिद्र से सोम अमृत का-सूक्ष्म स्राव टपकता है और जिव्हा इन्द्रिय के गहन अन्तराल में रहने वाली रस तन्मात्रा द्वारा उसका पान किया जा रहा है। इसी सम्वेदना को अमृत पान पर सोमरस पास की अनुभूति कहते हैं। प्रत्यक्षतः कोई मीठी वस्तु खाने आदि जैसा कोई स्वाद तो नहीं आता, पर कई प्रकार के दिव्य रसास्वादन उस अवसर पर हो सकते हैं। यह इन्द्रिय अनुभूतियाँ मिलती हों तो हर्ज नहीं, पर वे आवश्यक या अनिवार्य नहीं है। मुख्य तो वह भावपक्ष है जो इस आस्वादन के बहाने गहन रस सम्वेदना से सिक्त रहता है। यही आनन्द और उल्लास की अनुभूति खेचरी मुद्रा की मूल उपलब्धि है।
देवी भागवत् पुराण में महाशक्ति की वन्दना करते हुए उसे कुण्डलिनी और खेचरी मुद्रा से सम्बन्धित बताया गया है-
तालुस्था त्वं सदाधारा विंदुस्था विंदुमालिनी। मूले कुण्डलीशक्तिर्व्यापिनी केशमूलगा॥
-देवी भागवत्
अमृतधारा सोम स्राविनी खेचरी रूप तालु में, भ्रू मध्य भाग आज्ञाचक्र में बिन्दु माला और मूलाधार चक्र में कुण्डलिनी बनकर आप ही निवास करती है और प्रत्येक रोम कूप में विद्यमान् है।
शिव संहिता में प्रसुप्त कुंडलिनी का जागरण करने के लिए खेचरी मुद्रा का अभ्यास आवश्यक बताते हुए कहा गया है-
तस्मार्त्सवप्रयत्नेन प्रबोधपितुमीश्वरीम्। ब्रह्मरन्ध्रमुखे सुप्ताँ मुद्राभ्यासं समाचरेत्-शिव संहिता
इसलिए साधक को ब्रह्मरन्ध्र के मुख में रास्ता रोके सोती पड़ी कुण्डलिनी को जागृत करने के लिए सर्व प्रकार से प्रयत्न करना चाहिए और खेचरी मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए।
कभी कभी खेचरी मुद्रा के अभ्यास काल में कई प्रकार के रसों के आस्वादन जैसी झलक भी मिलती है। कई बार रोमांच जैसा होने लगता है, पर यह सब आवश्यक या अनिवार्य नहीं। मूल उद्देश्य तो भावानुभूति ही है।


गुफा में जाकर बैठ जाना नहीं है वैराग्य..

गुफा में जाकर बैठ जाना नहीं है वैराग्य...
भगवान जब इस संसार में आते हैं, तब दुनिया के मनुष्यों में एक ध्रुवीकरण हो जाता है। कुछ एकदम उनके आदेश के अनुसार हर काम करने को तैयार हो जाते हैं और कुछ एकदम उनके खिलाफ हो जाते हैं। जो उनके आदेश के अनुसार काम करते हैं, वे धार्मिक हैं और जो उनके विपरीत करते हैं, वे अधार्मिक हैं। कृष्ण के समय में सुदामा जैसे भक्त भी आते हैं और कंस जैसे आदमी भी अर्थात ध्रुवीकरण हो जाता है। कोई उनकी निंदा किए बिना पानी नहीं पीते तो कोई गुणगान किए बिना पानी नहीं पीते। किन्तु धर्माचरण के लिए वैराग्य एक अति आवश्यक अंग है। वैराग्य का अर्थ सब कुछ छोड़ कर हिमालय की गुफा में भाग जाना नहीं है। अगर सब लोग घर-द्वार छोड़ कर हिमालय की गुफा में चले गए तो हिमालय की गुफाओं में सब लोगों के लिए स्थान होगा क्या? क्या इतनी गुफाएं हैं? अगर सभी वहां चले गए तो वहीं नगर नहीं बस जाएगा? फिर सेवा तो साधना का एक अंग है। सब अगर गुफा में चले गए तो सेवा किसकी करोगे? सेवा करने के लिए तो नर रूपी नारायण मिलेंगे नहीं।

तो वैराग्य का अर्थ क्या है? दुनिया में सब कुछ ही विषय है। विषय छोड़ कर जाओगे कहां? अगर जंगल में चले गए तो वहां भी तुम्हारी ‘देह’ है, वह भी तो विषय है। उसको भी छोड़ना होगा। ‘मन’ भी तो एक विषय है। यह सब छोड़ देना तो मर जाना है। दुनिया में आए हो काम करने के लिए, जीने की साधना करने के लिए, मरने की साधना करने के लिए नहीं। वैराग्य माने हर चीज के बीच में रहो, किन्तु उस वस्तु के रंग से अपने मन को मत रंगो, उससे प्रभावित मत हो। दुनिया की हर वस्तु तुम्हारे वश में हो, तुम वस्तु के वश में नहीं जाओ। यह हुआ वैराग्य।
धर्म क्या है? ‘ध्रियते धर्म: स एव परमप्रभु:’ अर्थात जो तुम्हें धारण कर रहा है, जो तुम्हारे जीवन का आधार है। हर वस्तु अपनी विशेषता से पहचानी जाती है। तुम्हारी जो विशेषता है, वही तुम्हारा धर्म है। जो तुम्हारा आधार है, वही तुम्हारा धर्म है। इसलिए धर्म का जो निर्देश है, वह मानना ही पड़ेगा। वहां प्रश्न नहीं।
धर्म के अनुसार तुमको चलना ही है। जैसे, तुम्हारा मन चाहा कि सिर नीचे और पैर ऊपर करके चलना है। यह मनुष्य के लिए स्वाभाविक नहीं, ऐसा करने से तुम्हारी मौत हो जाएगी। वह धर्म नहीं है। वहां तुम अपनी तर्क बुद्धि लगाओ कि ऐसा करने से हम स्वस्थ रहेंगे क्या? तुम स्वस्थ नहीं रह सकते। धर्म का निर्देश क्या है? धर्म का निर्देश है कि तुम्हें साधु होना चाहिए। साधु कौन है? जो व्यक्ति मन में सोचते हैं कि मेरे लिए मेरा प्राण जितना प्यारा है, दूसरे लोगों के लिए भी उनके प्राण उतने ही प्यारे हैं। ऐसा समझ कर जो दूसरों के साथ व्यवहार करते हैं, वही हैं साधु। साधुता के विरुद्ध तुम्हें नहीं जाना। जहां धर्म का निर्देश है, वहां दूसरी बात नहीं चलेगी।

क्रिया हठ योग:

 इसमें विश्राम के आसन, बंध और मुद्रा सम्मिलित हैं | इनसे नाङी एवं चक्र जागरण के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है | बाबाजी ने 18 आसनों की एक श्रृंखला तैयार की है जिन्हें दो आसन के युगल में करना सिखाया जाता है | अपने शारीर की देख-भाल मात्र शारीर के लिए नहीं बल्कि इसे ईश्वर का वाहन अथवा मंदिर समझ कर किया जाता है |
क्रिया कुण्डलिनी प्राणायाम: यह व्यक्ति की सुप्त चेतना एवं शक्ति को जगा कर उसे मेरुदंड के मूल से शीर्ष तक स्थित 7 प्रमुख चक्रों में प्रवाहित करने की शक्तिशाली स्व्शन क्रिया है | यह 7 चक्रों से सम्बद्ध क्षमताओं को जागृत कर अस्तित्व के पांचों कोषों को शक्तिपुंज में परिणत करते है |
क्रिया ध्यान योग: यह ध्यान की विभिन्न पद्धतियों से मन को वश में करने, अवचेतन मन की शुद्धि, एकाग्रता का विकास, मानसिक स्पष्टता एवं दूरदर्शिता, बौधिक, सहज ज्ञान तथा सृजनात्मक क्षमताओं की वृद्धि और ईश्वर के साथ समागम अर्थात समाधि एवं आत्म-ज्ञान को क्रमशः प्राप्त करने की एक वैज्ञानिक प्रणाली है |
क्रिया मंत्र योग: सूक्ष्म ध्वनि के मौन मानसिक जप से सहज ज्ञान, बुद्धि एवं चक्र जागृत होते हैं | मंत्र मन में निरंतर चलते हुए कोलाहल का स्थान ले लेता है एवं अथाशक्ति संचय को आसान बनाता है | मंत्र के जप से मन की अवचेतन प्रवृत्तियों की शुद्धि होती है |
क्रिया भक्ति योग: आत्मा की ईश्वर प्राप्ति की अभीप्सा को उर्वरित करता है | इसमें मंत्रोच्चार, कीर्तन, पूजा, यज्ञ एवं तीर्थ यात्रा के साथ-साथ निष्काम सेवा सम्मिलित है | इनसे अपेक्षारहित प्रेम एवं आनंद की अनुभूति होती है | धीरे-धीरे साधक के सभी कार्य मधुर एवं प्रेममय हो जाते हैं और उसे सब में अपने प्रियतम का दर्शन होता है |
गुरुमंत्र
ॐ क्रिया बाबाजी नमः ॐ
(बाबाजी के क्रिया योग का गुरुमंत्र)
ॐ प्रणव, यह प्राणों में व्याप्त होने वाला ब्रह्माण्ड का अदिनाद है |
क्रिया अपने सभी कर्मों को अपनी चेतना की विषय वस्तु मान कर सजगतापूर्वक किया गया कर्म ही क्रिया है | यह क्रिया योगियों के लिए साधन भी है और साध्य भी |
बाबाजी क्रिया योग परम्परा के गुरु हैं जिन्होंने इस प्राचीन शिक्षा का संश्लेषण कर इसे आधुनिक काल में प्रवर्तित किया | परमहंस योगानन्द की पुस्तक "योगी कथामृत" में इन्हीं बाबाजी का उल्लेख है |
नमः अभिवादन एवं आवाहन |
ॐ अन्तःकरण में गुंजायमान आदिनाद |
ॐ क्रिया बाबाजी नमः ॐ, यह गुरुमंत्र हिमालय के सिद्ध क्रिया बाबाजी नागराज से तारतम्य स्थापित कर हमें उनकी कृपा से जोड़ने की शक्ति रखता है |, इस मंत्र के माध्यम से वह अपने भक्तों को दर्शन देते हैं | इस मंत्र के जप से सहस्रार चक्र में अवस्थित परम चेतना अर्थात अन्तःगुरु से सान्निध्य हो जाता है | इस मंत्र में चैतन्य ऊर्जा है | इस मंत्र में शक्ति है क्योंकि मंत्र से ही गुरु अपनी चैतन्य ऊर्जा अपने शिष्य में प्रविष्ट करते हैं | मंत्र के मूल में गुरु के शब्द हैं और मंत्र तो स्वयं साक्षात् गुरु हैं |
क्रिया योग सजग कर्म है | यह अपनी वास्तविकता पहचानने का एवं आत्म-ज्ञान प्राप्ति का मार्ग है | बाबाजी के क्रिया योग में न केवल योग के सभी अभ्यास जैसे आसन, प्राणायाम, ध्यान तथा मंत्र में पूर्ण "सजगता" सम्मिलित है बल्कि अपने वचन, विचार, स्वप्न और इच्छाओं के प्रति सतत सजगता भी सन्निहित है | इस साधना में हमें अतिचैतन्य बनाने की अपार क्षमता है | बस अपने शारीर मन एवं समग्र चेतना से अपनी आत्मा की पूर्ण शुद्धि की कामना से जुड़ने की तत्परता चाहिए | बाबाजी का क्रिया योग आत्म-साक्षात्कार एवं अपने पांचों शारीर (भौतिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक ) के कायाकल्प हेतू 144 क्रियाओं का संकलन है |
क्रिया हठ योग का प्रथम लक्ष्य है शरीर एवं मन की गहन विश्राम की स्थिति | आसन शरीर को आधि-व्याधि से मुक्त करते हैं | विविध आसनों से शरीर हल्का, लचीला एवं स्फूर्तिवान बनता है | इन 18 आसनों का अभ्यास मेरुदण्ड में स्थित ऊर्जा चक्रों, कुण्डलिनी शक्ति एवं चेतना को जाग्रत करता है |
क्रिया कुण्डलिनी प्राणायाम स्नायुतंत्र के प्रमुख सूक्ष्म भागों पर सीधा प्रभाव डालता है | प्राणायाम का प्रथम लक्ष्य है स्नायुतंत्र को परिशुद्ध कर प्राणशक्ति को सभी चक्रों में अनवरुद्ध प्रवाहित करना | अंतिम लक्ष्य है सुषुम्ना नाङी को जाग्रत कर कुण्डलिनी को उसमे ऊर्ध्वगामी करना |
बाबाजी के क्रिया ध्यान योग की मांग है अपनी अन्तःचेतना में उपलब्ध यथार्थ बोध को अपनी जाग्रत अवस्था में लाकर उसे और भी प्रभावकारी बनाना | हमारे जीवन का स्वरुप इस बात पर निर्भर करता है की हमारी चेतना किस स्तर ( सोपान) पर है |