Showing posts with label SHIV BABA शिव आराधना कब और कैसे करें. Show all posts
Showing posts with label SHIV BABA शिव आराधना कब और कैसे करें. Show all posts

Wednesday, 27 December 2017

शिव पूजा के अंत में करें यह मंत्र उपाय, बुरा वक्त भी थमने लगेगा

शिव पूजा के अंत में करें यह मंत्र उपाय, बुरा वक्त भी थमने लगेगा
शिव की शक्तियां जितनी अनंत, अपार व विराट हैं, उतना ही सरल है उनका स्वरूप व स्वभाव। इसी वजह से शिव भक्तों के मन में समाया शिव उपासना के आसान उपायों से भी मिलने वाली शिव कृपा का विश्वास ही हर भक्त के लिए सुखों का भंडार खोल देता है। शास्त्रों के मुताबिक सांसारिक जीवन से जुड़ी ऐसी कोई मुराद नहीं जो शिव उपासना से पूरी न हो।
शास्त्रों में बताई शिव पूजा से जुड़ी बातें उजागर करती हैं कि शिव भक्ति में मात्र शिव नाम स्मरण ही सारे सांसारिक सुखों को देने वाला है। विशेष रूप से शास्त्रों में बताए शिव उपासना के विशेष दिनों, तिथि और काल को तो नहीं चूकना चाहिए। इसी कड़ी में यहां बताई जा रही शिव मंत्र स्तुति, शिव पूजा व आरती के बाद बोलने से माना जाता है कि इसके प्रभाव से बुरे वक्त, ग्रहदोष या बुरे सपने जैसी कई परेशानियां दूर होती हैं-

दु:स्वप्नदु:शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य,
दुर्भिक्षदु‌र्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्ग्रहार्ति,
व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीश:॥
इस शिव स्तुति का सरल शब्दो में मतलब है कि-
संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान शिव मेरे सभी बुरे सपनों, अपशकुन, दुर्गति, मन की बुरी भावनाएं, भूखमरी, बुरी लत, भय, चिंता और संताप, अशांति और उत्पात, ग्रह दोष और सारी बीमारियों से रक्षा करे।
धार्मिक मान्यता है कि शिव, अपने भक्त के इन सभी सांसारिक दु:खों का नाश और सुख की कामनाओं को पूरा करते हैं।

Monday, 25 December 2017

शिव की शारीरिक विशेषताएं

शिव की शारीरिक विशेषताएं
रंग
‘शिवतत्त्व भस्म के रंगका है । भस्म वैराग्यका प्रतीक है ।’
गंगा
‘भगवान शिव अखंड तपस्या करते हैं । जो ज्ञान शिवद्वारा शीशपर धारण की गई ज्ञानगंगा से ब्रह्मांड में बहता रहता है, उस ज्ञान के प्रवाह में आई बाधा को नागों ने दूर किया । ज्ञान की गंगा को प्रवाही बनाए रखने के लिए नागों ने बहुत सहायता की, इसलिए उन्हें ‘ब्राह्मण’ भी संबोधित किया जाता है । नागों ने हलाहल शोषित न किया होता, तो उस दिव्य ज्ञान से हम वंचित रह जाते ।’
चंद्रमा
‘शिव के सिरपर विद्यमान चंद्रमाका मुख दार्इं ओर होता है । वह शिव की सूर्यनाडी से उत्पन्न होनेवाली कार्य की तप्त ऊर्जाका नियमन करता है ।
जब सृष्टि विनाश के गर्त में जाती है, तो शिव अपनी दार्इं अर्थात् तेजतत्त्वरूपी नाडी के बलपर अपनी देह से तेज-कणोंका प्रक्षेपण कर ब्रह्मांड के स्तरपर कार्य करते हैं; परंतु इस कार्य से उत्पन्न तप्त ऊर्जा ब्रह्मांड सहन नहीं कर पाता । ऐसे समय, कार्य की मात्रा में चंद्रमा अपने माध्यम से ठंडक निर्माण करनेवाली तरंगें वायुमंडल में प्रक्षेपित कर, तप्त ऊर्जा की तरंगों की गति और उन की तीव्रता कम कर सृष्टिका नियमन करता है । इस कारण उस स्तरपर दार्इं नाडी के कार्य की मात्रा में और सृष्टि को संभाल ने के लिए, संतुलन व नियमन के लिए चंद्रमाका स्थान शिव की दार्इं ओर होता है ।’
भस्म
संतों की हथेलियों से निकलनेवाली भस्म में शिवतत्त्व की आंशिक शक्तिका होना : ‘कुछ संतों की हथेलियों से कभी-कभी भस्म (विभूति) निकलती है, अर्थात् ये संत कुछ क्षणों के लिए शिवदशा में जाते हैं और शिवदशा में जाने से पूर्व वे भस्म अथवा विभूति हथेली में आने के लिए प्रार्थना करते हैं । उस समय उन की हथेलियों की कुछ परतें जल जाती हैं और भस्म तैयार होती है । जली हुई परतों के स्थानपर नई परतें तुरंत निर्माण होती हैं । इस क्रियाका उन्हें भान भी नहीं रहता । इस प्रकार शिवदशा में जाकर जागृत स्नायुओं से तैयार हुई भस्म में भी शिवतत्त्व की आंशिक शक्ति होती है । इस कारण इस भस्म को भी `शिवभस्म’ ही कहा जाता है; परंतु आजकल भस्म को ही ‘विभूति’ कहा जाता है । भस्म में भी एक दैवी सुगंध होती है और वह अनिष्ट शक्तियों से हमारा रक्षण करती है ।
रुद्राक्ष
भगवान शिव निरंतर समाधि में होते हैं, इस कारण उनका कार्य सदैव सूक्ष्मस्तरसे ही जारी रहता है । यह कार्य अधिक सुव्यवस्थित हो, इस के लिए भगवान शिव ने भी रुद्राक्ष की माला शरीरपर धारण की है । इसी कारण शिव-उपासना में रुद्राक्षका असाधारण महत्त्व है । ’किसी भी देवताका जप करने हेतु रुद्राक्षमालाका प्रयोग किया जा सकता है । रुद्राक्षमाला को गले में या अन्यत्र धारण कर किया गया जप, बिना रुद्राक्षमाला धारण किए गए जप से हजार गुना लाभदायक होता है । इसी प्रकार अन्य किसी माला से जप करने की तुलना में रुद्राक्ष की माला से जप कर नेपर दस हजार गुना अधिक लाभ होता है ।
तीन डोरियों से त्रिगुणों की तरंगें प्रक्षेपित कर नेवाला ‘डमरू’
‘शिव के हाथ में विद्यमान डमरू अप्रकट नादशक्तिका प्रतीक है और डमरू की तीन डोरियां प्रकट नादशक्तिका प्रतीक हैं । जिस समय इन तीन डोरियों की सहायता से डमरू से नाद उत्पन्न होता है, उस समय इन तीन डोरियों से सत्त्व, रज व तम तरंगें प्रक्षेपित होती हैं । आवश्यकता के अनुसार इन तरंगों की मात्रा कम-अधिक होती है ।’
तांडवनृत्य
‘भगवान शिव तांडवनृत्य करते हैं, अर्थात् वे अलग-अलग मुद्रा में नृत्य करते हैं । (मुद्रा अर्थात् ‘तांड’ व अनेक तांड मिलकर ‘तांडव’ शब्द तैयार हुआ है । मुद्राओंद्वारा अथवा तांडवों से युक्त नृत्य, अर्थात् ‘तांडवनृत्य’) उस समय वे अपने शरीर में एकत्रित हुए हलाहलका रूपांतर मुद्राद्वारा नवरस में करते हैं और उस नवरस से ही नृत्य की उत्पत्ति होती है । तांडवनृत्य करनेवाले भगवान शिव को ‘नटराज’ कहा जाता है । इस प्रकारका नृत्य कोई भी नहीं कर सकता । तांडवनृत्य के नवरस में ‘नृत्यकला’ के रूप में जो आज पृथ्वीपर किया जाता है, उस नृत्यकला में शिव के नवरस के तत्त्वका १ अरब अंश ही होता है ।’ ‘तांडवनृत्य करते समय भगवान शंकर की प्रकट शक्ति ८० प्रतिशत होती है । सूक्ष्म के जानकार व दिव्यदृष्टि प्राप्त संत भी तांडवनृत्य देख सकते हैं ।
शिवजी का तारक व मारक तांडवनृत्य : शिवजी का तांडवनृत्य जब ताल पर होता है, तब उस ताल पर सृष्टि का कार्य व्यवस्थित चलता है । शिवजी का भान रहित तांडवनृत्य शिवजी की अंतशक्ति का रूप है । जब सृष्टि का अंतिम समय निकट आता है, तब शिवजी भान रहित तांडवनृत्य करते हैं । शिवजी के इस भान रहित नृत्य को ताल का बंधन न हो ने के कारण सृष्टि का संतुलन डगमगाने लगता है व अंत में सृष्टि का लय होता है; इसलिए नृत्य में ब्रह्मांड का विनाश करने की क्षमता है व संगीत में संपूर्ण ब्रह्मांड को चलाने की क्षमता है ।
शिवजी का ध्यान लगाना उनकी सुप्त अप्रकट शक्ति का तथा तांडव करना उनकी कार्यरत शक्ति का प्रतीक है : शिवजी का ध्यान उन की सुप्त अप्रकट शक्ति का प्रतीक है । यह शक्ति कार्य नहीं करती । तांडव शिवजी की प्रकट सगुण लयशक्ति का, अर्थात् प्रत्यक्ष कार्यरत शक्ति का प्रतीक हैै । प्रत्यक्ष कार्य की परिणामकारकता के लिए, अर्थात् ब्रह्मांड के रज-तम के समूल नाश के लिए तांडव में विद्यमान सगुण कार्यरत शक्ति आवश्यक होती है । तांडव तमप्रधान है तथा ध्यान सत्त्वप्रधान है ।
शिवतत्त्व से संबंधित आकार, रंग और रंगोली
‘शिवतत्त्व का रंग भस्म समान है । इस तत्त्व को आकर्षित करनेवाला आकृतिबंध यहां दर्शाया गया है । महाशिवरात्रि, श्रावण सोमवार इत्यादि दिनोंपर रंगोली में इस आकृतिका उपयोग करनेपर और शिव को इस आकार में पुष्पार्पण करने से शिवतत्त्व का अधिकाधिक लाभ होता है । भावयुक्त जीवद्वारा बनाई गई रंगोली में ३० प्रतिशत तत्त्व आ सकता है । रंग भरनेपर ईश्वर के विद्यमान होने में कम शक्ति खर्च करनी पडती है । इस से भावरहित जीव को भी उसका लाभ होता है । जीवका भाव ६० प्रतिशत से अधिक हो, तो बिना रंग भरी रंगोली बनानेपर भी उस जीव के भावानुसार वह विशिष्ट तत्त्व उस विशिष्ट आकार में आता है ।
त्रिशूल
शिवजी के इस आभूषणका कार्य है सत्त्व, रज व तम को कम करना । त्रिशूल उत्पत्ति, स्थिति व लय से संबंधित है ।
१. उत्पत्ति : यहां उत्पत्तिका संबंध युद्ध अर्थात् अनिष्ट शक्तियों के संदर्भ में हो नेवाली क्रिया-प्रक्रियाओं की निर्मिति से है ।
२. स्थिति : काल के दो प्रकार हैं ।
२ अ. स्थिति काल : यह काल की स्थिरता दर्शाता है ।
२ आ. परिस्थिति काल : स्थिर कालका रूपांतर जब परिस्थिति काल में होता है, तब परिस्थिति कालका प्रतीक त्रिशूल दर्शाता है ।
३. लय : अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करना ।
बिल्वपत्र
महत्त्व : बिल्वपत्र में २ प्रतिशत शिवतत्त्व होता है । महाशिवरात्रि के दिन शिवपिंडीपर बेल चढानेपर बेल के डंठल के निकट सगुण शिवतत्त्व जागृत होता है व बेलद्वारा चैतन्य तथा शिवतत्त्व प्रक्षेपित होने लगता है । शिवपिंडी में विद्यमान २० प्रतिशत शिवतत्त्व को बेल स्वयं में आकृष्ट करता है । शिवतत्त्व से युक्त बेल को पानी में डुबोनेपर अथवा धान्य में रखनेपर बेल में विद्यमान शिवतत्त्व उस में संक्रमित होता है ।
सोमवार को बेलपत्र में शिवतत्त्व अधिक मात्रा में जागृत होता है । उस दिन उससे १० प्रतिशत शिवतत्त्व व सात्त्विकता प्रक्षेपित होती है । अन्य दिनों में बिल्वपत्र में शिवतत्त्व केवल १ प्रतिशत जागृत रहता है ।
बिल्वार्चन : ‘ॐ नमः शिवाय ।’ मंत्र जपते हुए अथवा भगवान शंकरजीका एक नाम लेकर एक बिल्वपत्र पिंडीपर अर्पण करने को बिल्वार्चन कहते हैं । जबतक पिंडी पूर्णतः ढक नहीं जाती, तबतक बिल्वपत्र चढाते रहना चाहिए । पिंडी के निचले भाग से बेल के पत्ते चढाना आरंभ करें । मूर्ति के चरणोें से अर्चन आरंभ करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है तथा मूर्ति को पूर्णतः ढका जा सकता है ।
शिवजी को बेलफल लगे पेड के ही पत्ते क्यों चढा ने चाहिए ? : (फल लगे पेड के बेल में सगुण व निर्गुण तरंगें ग्रहण व प्रक्षेपित कर ने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए वह अधिक उपयुक्त है ।) फलवाला पेड अधिक परिपक्व भी होता है । ‘परिपक्व’ अर्थात् उस विशेष देवता की सगुण तथा निर्गुण, दोनों प्रकार की तरंगों को ग्रहण तथा प्रक्षेपित कर ने की क्षमता अधिक होना । ऐ से वृक्षका बिल्वदल भी उसी प्रकार उतना ही सक्षम होता है । ऐसी उत्कृष्ट क्षमतावाले बिल्वदल शिवजी को चढा ने से जीव को सगुण तथा निर्गुण, दोनों शिवतरंगोंका लाभ मिलता है
नामजप
‘ॐ नमः शिवाय ।’ नामजपका अर्थ : इस नामजप में ‘ॐ’ अर्थात् त्रिगुणातीत निर्गुण । ॐकार की निर्मिति जिस शिव से हुई, उन्हें प्रणाम !
शिवजी को बेलपत्र चढाने की पद्धतिका आधारभूत शास्त्र
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रंच त्र्यायुधं ।
त्रिजन्मपापसंहारं एकबिल्वं शिवार्पणम् ।।
अर्थात त्रिदल (तीन पत्र) युक्त, त्रिगुण के समान, तीन नेत्रों के समान, तीन आयुधों के समान एवं तीन जन्मों के पाप नष्ट कर नेवाला यह बिल्वपत्र, मैं शंकरजी को अर्पित करता हूं ।
तारक एवं मारक उपासनापद्धति अनुसार बेल कैसे चढाएं ?
बेल के पत्ते तारक शिवतत्त्व के वाहक हैं, जबकि बेल के पत्ते का डंठल मारक शिवतत्त्व का वाहक है ।
१. शिवजी के तारक रूप की उपासना करनेवाले : सामान्य उपास कों की प्रकृति तारक स्वरूप की होती है, अत: शिवजी की तारक उपासना उन की प्रकृति के अनुरूप एवं उन की आध्यात्मिक उन्नति हेतु पूरक सिद्ध होती है । ऐसे उपासक शिवजी के तारक तत्त्वका लाभ प्राप्त करने हेतु बेलपत्रका डंठल पिंडी की ओर एवं अग्र भाग अपनी ओर कर चढाएं ।
२. शिवजी के मारक रूप की उपासना करनेवाले : शाक्तपंथीय शिवजी के मारक रूप की उपासना करते हैं । ऐ से उपासक शिवजी के मारक तत्त्वका लाभ प्राप्त करने हेतु बेल के पत्तेका अग्रभाग देवता की ओर एवं डंठल अपनी ओर रख बेलपत्र चढाएं ।
बेल औंधा (उलटा) क्यों चढाएं ?
शिवपिंडीपर बेलपत्र औंधा चढाने से उस से निर्गुण स्तर के स्पंदन अधिक प्रक्षेपित होते हैं । इस से श्रद्धालु को अधिक लाभ मिलता है ।
शिवजी का कार्य
१. नाद की निर्मिति : नाद शिवजी द्वारा निर्मित है । शिवजी की प्रकट ज्ञानशक्ति से नादों की निर्मिति होती है । नादकण आकाशतत्त्व से बने हैं । अनेक आकाशतत्त्व के कणों के मिलने पर नादलहरियां निर्माण होती हैं । शिवलोक में सब से अधिक प्रमाण में नादलहरियां होती हैं, इसलिए आकाशतत्त्व ध्वनि में व्यक्त होता है । अनेक नादकणों के मिल ने पर ध्वनि निर्माण होती है । जब किसी व्यक्ति को नाद की अनुभूति होती है, तब उस व्यक्ति के ईश्वर के प्रति भाव के कारण, अर्थात् इस भाव की ऊर्जा के कारण, नादकणों का घनीकरण होकर नादलहरियां बनती हैं । इन नादलहरियों के एकत्रित आने से एक विशिष्ट प्रकार की ध्वनि में उनका रूपांतर होता है और साधक को नाद के रूप में ईश्वरीय तत्त्व की अनुभूति होती है । नादकणों का घनीकरण करने के लिए उच्च भावऊर्जा की आवश्यकता होती है । उत ने ही प्रमाण में ऊर्जा नहीं मिली, तो वायुकणों का घनीकरण होकर वायुतत्त्व की अर्थात् स्पर्श की अनुभूति होती है ।
२. शिवलोक के सब से निकट लोक – नादलोक : नादलोक शिवलोक के सबसे निकट है । शिवजी की शक्ति जब अप्रकट होती है, उस समय शिवलोक साधक को बर्फ समान ठंडा लगता है । नादलोक शिवलोक की अपेक्षा कम ठंडा होता है; क्योंकि नादलोक में शिवशक्ति नाद के माध्यम से गतिमान, अर्थात् कार्यरत होती है । यह नादरूपी शिवशक्ति संपूर्ण ब्रह्मांड को निरंतर गतिमान रखती है ।
३. शिवजी की ज्ञानशक्ति से संगीत व नृत्य की निर्मिति : शिव संगीत व नृत्यकलाओं के देवता हैं । शिवजी की ज्ञानशक्ति से संगीत व नृत्य की निर्मिति हुई है ।


Sunday, 24 December 2017

महादेव के पंचम मुख अघोर

आदेश आदेश 
महादेव के पंचम मुख अघोर द्वारा उद्भूत मुक्ति का मार्ग तंत्र में अघोर के नाम से विख्यात है। (यद्यपि अज्ञानता और सनातन संस्कृति के खंडन के षड्यंत्रों के कारण अब यह कुख्यात अधिक है) 
अघोर मार्ग के अनुयायी अघोरी कहलाते हैं।जो घोर(जगत प्रपंच की मधुर मोहिनी माया और भेद बुद्धि रुपी अविद्या) से परे होकर सांसारिक ममत्व माया तक से भी परे हो जाता है या इस दिशा में प्रयासरत हो जाता है वही अघोरी है। नाथ सम्प्रदाय के अंतर्गत ही अघोर पंथ और विद्या आती है। अघोरी के जीवन में समष्टि रूप में देखा जाए तो केवल अपने गुरु और शिव शक्ति से ही अनुराग होता है। व्यष्टि रूप में संसार के कण कण में भी वह अपने गुरुदेव और शिव शक्ति का साक्षात् प्रतिबिम्ब देखा करते हैं। इस भाव की अनुगम्यता के सतत कर्म ध्यान से अघोरी की भेद्बुद्धि का नाश संभव हो पाता है। 
"केवलं शिवम् सर्वत्रम । सर्वस्व शिव स्वरूपं ।।"
इस भाव से सर्वस्व जड़ चेतन में केवल शिव भाव का ज्ञान प्रकट हो कर साधक स्वयं शिवरूप ही हो जाता है जो की शिवोsहं भाव कहलाता है।आदिशक्ति जगत्जननी ही उसकी माता और शिव ही उसके पिता हो जाते हैं। उनका चिर सानिद्ध्य ही प्राप्त करने हेतु शरीर या देह को वह एक माध्यम बना लेता है। गत अगणित जन्मो के कर्मसंचय और कार्मिक ऋणबन्धनों के क्षय हेतु अघोरी शिवमय होकर साधनाओं में ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। संसार आदि से उनका मन उठ जाता है क्योंकि उन्हें आत्मा तत्व का बोध हो जाता है अतः चैतन्य विहीन समाज उनके लिए शव तुल्य ही होता है। देहबद्ध आत्मा जो की माया के पाश में जकड़ी हुयी है उस से माया द्वारा छला हुआ शव उन्हें अपने ज्ञान के अधिक अनुरूप प्रतीत होता है क्योकि यही शाश्वत सत्य को परिभाषित करता है वह भी सप्रमाण।
शमशान भूमि जगत्जननी की गोद के समान हो जाती है क्योंकि उसने जान लिया है की यहीं से मां के चिर सानिद्ध्य का मार्ग है। यही मात्र वह पुन्य भूमि है जहाँ शिवत्व है। अभेद का भाव सदैव जागृत है। राजा रंक ज्ञानी मूर्ख पुण्यात्मा पापी सती वैश्या रूप कुरूप आदि कोई भेद नहीं। सभी का एक ही चिता स्वरुप ही शिव का धूना और भस्म ही सबका सार। 
इसी परम तत्व स्वरूप भस्म को माया के नष्ट होने के प्रतीक रूप में वह धारण करता है।यही शिव के भस्म अंगराग का गूढ़ अर्थ भी है। शिवत्व की प्राप्ति हेतु माया से निर्लेप हो जाना। पूर्ण शिशुत्व का उदय होकर मां को पुकारना ही अघोर है।
अघोरी की मलिनता और अवशिष्ट आदि भोजन का रहस्य : 
भेद बुद्धि नहीं हो और माया के समस्त स्वरुप का बोध हो जाये, संसार की क्षण भंगुरता का ज्ञान हो जाये और अपने कर्म ऋण को उऋण करना लक्ष्य हो तब उसे गंध दुर्गन्ध रूप स्वरूप की क्या महत्ता? शरीर पर उत्पन्न जीवाणु आदि भी जीवरूप उसके ही कर्म ऋण हैं जो उसके देहिक गत जन्मो में उस से कुछ मांगते रहे हैं। उसकी देह जब इस रूप में उन्हें आश्रय देकर स्वयं को उनके भोजन स्वरुप ही दे देगी तो कितना कर्मभार कटेगा यह एक कर्म सिद्धांत से सोचने की बात है। 
अघोरी द्वारा मल मांस और सड़े गले भोजन को खाने के पीछे प्रायोगिक रूप से अपने अभेद्बुद्धि को सदैव जागृत रखने का प्रयास ही है। जब कण कण शिवमय मान ही लिया तो प्रायोगिक रूप से इसे सिद्ध कर के ही आत्मदृढ़ता अवचेतन तक व्याप्त हो सकेगी। जो जीवन में न उतरे ऐसा ज्ञान तो केवल भार ढोने के समान है।
मनुष्य देह दुर्लभ से भी दुर्लभतम मानी गयी है मोक्ष प्राप्ति के क्रम में। सकल ब्रम्हांड की समस्त जीवात्माएं देव आदि भी केवल इसी मनष्य देह के आश्रय से योनिमुक्त होकर मोक्ष के भागी होने की अनिवार्यता के कारन मानव देह से अत्यधिक आकर्षित होते हैं। इसे परम आकर्षण कहा गया है क्योकि शिव शक्ति का अंश होकर भी जीव इस देह के आकर्षण में माया में डूब जाता है।इस परम आकर्षण से भी विरत होने की क्रिया शव साधना है। जिस से अघोरी समस्त उच्चतर योनियों के क्रम सिद्धांत को भी विजय कर सद्य महाकाल और काली में अपनी सन्निधि को सिद्ध करता है। यह बहुत विस्तृत विषय है और पूर्ण गोपनीय भी।अतः शव साधना आदि पर इतनी ही चर्चा उचित होगी।
शेष अन्य तांत्रिक साधनाओ में प्रेत आदि को सिद्ध या बद्ध कर उन से पुन्य कर्म करवाना और फिर उन्हें अनंत काल तक भटकने के बजाय संस्कारित कर निस्संतानों की गोद में संतान स्वरुप मनुष्य देह देना आदि लक्ष्य होते हैं जिस से प्रत्येक जीव के माता पिता स्वरुप भगवान् उमामहेश्वर सर्वाधिक प्रसन्न हो जाते हैं। क्योकि कोई माँ अपनी संतान को दुखी और यातना प्राप्त करते नहीं देख सकती किन्तु जगत्जननी भी कर्म गति के कारण विवश होती हैं और अघोरी शिवस्वरूप द्वारा उन्हें इस असह्य पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
भवानी परमतत्व रूपा होते हुए भी ममत्व से आर्द्र चित्ता हैं यही उनके जगन्माता होने का कारन है।
महाकाल के संहार कर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए भी अघोरी परम निर्मल ह्रदय होते हैं और शिव या कल्याण का भाव उनके इस कठोर आवरण के भीतर सदैव जागृत रहता है। 
असली अघोरी न तो किसी की उपस्थिति सहज स्वीकारेगा न ही किसी जगत प्रपंच का हिस्सा होगा। आज के युग के ढोंगी अघोरी बाबाओं से बचने की यही युक्ति है।
नाथ अघोरी की ये रीत।
पहिले फाड़े कान
फिर करे प्रीत।।
चमत्कार को नमस्कार से बचिए। असली सिद्ध या संत कभी भक्तों की भीड़ या प्रचार का भूखा नहीं हो सकता। क्योंकि उसके पास इतना समय ही नहीं होता।
अलख आदेश


औघड़ वाणी

औघड़ वाणी
दया एक बड़ा पाप है न दया करनी चाहिए और न दया की प्राप्ति की आशा करनी चाहिए।
दया से प्रयत्न दूर हो जाता है और प्रयत्न ही सत्य का स्वरूप है।

ईश्वर के यहाँ न्याय होता और हमारे यहाँ की ही तरह वहाँ भी एक न्यायालय है।
किसी पर दया नहीं की जाती।
न्याय का मतलब दया नहीं है।
किसी व्यक्ति के प्रति दया करना, न्याय से डिगना ईश्वर के प्रति बड़ा अपराध करना है।
आदेश आदेश
सुप्रभात


Monday, 18 December 2017

महामृत्युंजय के 12 सिद्ध प्रयोग जो दिलायंगे साक्षात महाकाल का आशीर्वाद

महामृत्युंजय के 12 सिद्ध प्रयोग जो दिलायंगे साक्षात महाकाल का आशीर्वाद
==================================================
महामृत्युंजय तंत्र के इन प्रयोगों के द्वारा महादेव शिव शीघ्र प्रसन्न होते है तथा उनके आशीर्वाद स्वरूप अकाल मृत्यु से मुक्ति प्राप्त होती है, रोग्य (पूर्ण स्वस्थ शरीर) की प्राप्ति, ग्रह-नक्षत्र दोष, नाड़ी दोष, मांगलीक दोष, शत्रु षडाष्टक दोष, विधुरदोष, वैधव्य दोष, अधिक कष्ट देने वाले असाध्य रोग और मृत्यु तुल्य मानसिक और शारिरिक कष्टों का निवारण होता है.
और प्रारब्धकर्म, संचित कर्म अौर वर्तमान कर्मो का नाश होता है. आज हम महमृत्युंज्य तंत्र के उन 12 सिद्ध मंत्र को जानेंगे जिनका प्रयोग बहुत ही सरल है तथा इन मंत्रो दवारा अति शीघ्र फल की प्राप्ति होती है.
1 सूर्य ग्रह शान्ति, सुख समृद्धि तथा ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए
रविवार को एक ताम्बे के पात्र में जल लेकर उसमे गुड और लाल चंदन मिलाकर उस जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करें तथा महामृत्युंजय मन्त्र का जाप करें. इस प्रयोग से आपके घर में सुख समृद्धि आएगी, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, लक्ष्मी का वास होगा तथा सूर्य ग्रह शांत होंगे.
2 मनोकामना पूर्ति के लिए :-
महादेव शिव को शिव रात्रि के दिन 108 नीबुओं की माला बनाकर पहनाए तथा अमावश्या के दिन उस नीबुओं की माला को उतारकर नीबुओं को अलग-अलग कर दे. महामृत्युंजय के मन्त्र के साथ नीबुओं का हवन करने से को एक मनोकामना की पूर्ति होती है.
3 अचानक आये संकट के नाश के लिए :-
महामृत्युंजय का जाप के साथ जायफल की आहुति देने से सभी रोगों का नाश होता है और अचानक आई हुई विपदा का निवारण होता है.
4 सभी रोगों के नाश और उत्तम स्वास्थ प्राप्ति के लिए :-
यदि कोई व्यक्ति भयंकर रोग से ग्रसित हो तो उसे इस रोग से मुक्ति दिलाने के लिए महामृत्युंजय मन्त्र का जाप करते हुए भगवान शिव के पारद शिवलिंग का प्रतिदिन सवा घंटे तक जलाभिषेक करना चाहिए तथा उसके बाद अभिषेक किये हुए जल का थोड़ा सा पानी हर रोज रोगी को पिलाना चाहिए. इस प्रयोग से रोगी का बहुत ही पुराना रोग या मृत्यु के समान कष्ट देने वाला रोग भी समाप्त हो जाता है
5 स्वास्थ लाभ के लिए :-
सर्व प्रथम आप तांत्रिक महा मृत्युञ्जय के 1,37,500 मंत्र जाप का अनुष्ठान करके मंत्र सिद्धि प्राप्त करें तत्पश्चात जब कभी कोई , नजर दोष से पीडित बच्चे , टोने टोटकों से या तांत्रिक क्रिया से परेशान कोई व्यक्ति आए तो उसे मोर पंख से झाड़ा (झाड़नी) देने से समस्त समस्याओं का समाधान हो जाएगा.
6 धन लाभ की प्राप्ति, व्यापार में लाभ, उत्तम विद्या की प्राप्ति तथा तीव्र बुद्धि की प्राप्ति के लिए :-
प्रत्येक बुधवार को कांसे का पात्र लेकर उसमे जल के साथ दही, शक्कर तथा घी मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से असीम धन के प्राप्ति होती है, व्यापार में लाभ होता है , उत्तम विद्या की प्राप्ति होती है व बुद्धि तीव्र होती है.
7 पुत्र प्राप्ति, सभी प्रकार के सुखो की प्राप्ति के लिए :-
प्रति मंगलवार को ताँबे के पात्र में जल में गुड मिलाकर लाल फुल डालकर मृत्युञ्जय मंत्र जाप करते हुए शिव लिंग पर चढ़ानें से सभी प्रकार के सुखो की प्राप्ति,पुत्र की प्राप्ति और स्वास्थ्य लाभ व शत्रुओं का नाश तथा मंगल ग्रह की शांति होती है.
8 विवाह, संतान तथा भौतिक सुख शांति प्राप्ति के लिए :-
प्रत्येक शुक्रवार को चांदी या स्टील के बर्तन में जल, दूध, दही, घी, मिश्री व शक़्कर आदि मिलाकर महामृत्युंजय का जाप करते शिव को अर्पित करने से तुरंत विवाह का योग बनता है, संतान की प्राप्ति होती है तथा भौतिक सुख प्राप्त होता है.
9 उत्तम विद्या, धनधान्य और पुत्र पौत्र सुख और मनोंकामना की पुर्ति के लिए :-
प्रति गुरू वार को काँसे या पीतल के पात्र में जल में हल्दी मिला कर मृत्युञ्जय मंत्र जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ानें से उत्तम विद्या की प्राप्ति, धनधान्य तथा पुत्र पौत्र आदि की प्राप्ति अौर बृहस्पति (गुरू) ग्रह की शांति होती हैं.
10 रोगी के स्वास्थ्य लाभ के लिए :-
शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग के पास आसन लगाकर कर बैठे तथा अपने समीप जल से भरा एक ताम्बे का पात्र रखे. तथा पांच माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. प्रत्येक माला के जाप के बाद उस जल से भरे ताम्बे के कलश में फुक मारते जाए इस तरह पांच बार माला जाप के साथ उस जल से भरे ताम्बे के पात्र में पांच बार फुक मारे इसके बाद उस जल को रोगी को पिलाए. यह अचूक उपाय है तथा इस के द्वारा रोगी के स्वास्थ में आश्चर्यजनक लाभ होगा.
11 मानसिक कष्ट, शत्रु भय,आर्थिक संकट निवारण और धनधान्य, व्यापार की वृद्धि राज्य प्राप्ति के लिए:
शनिवार को बादाम तेल और जैतुन तेल मे गुलाब और चंदन इत्र मिलाकर एक करके चोमुखी(चार बत्ती वाला) दीपक शिव मन्दिर मे जलाकर लोहे या स्टील के पात्र में सरसो के तेल भरकर मृत्युञ्जय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ानें से मानसिक कष्ट का निवारण होता है, शत्रुओं का नाश होता हैं, व्यापार मे उन्नति या नौकरी में उन्नति होती है, धनधान्य की वृद्वि होती है, अपने कार्य क्षेत्र में राज्य की प्राप्ति होती है .
12 मानसिक शांति और मनों कामना की पूर्ति के लिए :
प्रति सोमवार को चाँदी अथवा स्टील के पात्र में जल में दूध, सफेद तिल्ली और शक्कर मिलाकर मृत्युञ्जय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ानें से मानसिक शांति और मनोंकामना की पूर्ति तथा चन्द्र ग्रह की शांति होती हैं !



Friday, 15 December 2017

शिवतव की प्राप्ती.. भाग २..........


स्थूल रूप से शब्द दो प्रकार का होता है-
(1) जल्प (2) अन्तर्जल्प।
हम बोलते हैं, यह है जल्प। जल्प का अर्थ है-स्पष्ट वचन, व्यक्त वचन। हम बोलते नहीं किन्तु मन में सोचते हैं, मन में विकल्प करते हैं, यह है अन्तर्जल्प। मुुंह बंद है, होंठ स्थिर है, न कोई सुन रहा है फिर भी मन में आदमी बोलता चला जा रहा है, यह है अन्तर्जल्प। सोचने का अर्थ है-भीतर बोलना। सोचना और बोलना दो नहीं है। सोचने के समय में भी हम बोलते हैं और बोलने के समय में भी हम सोचते हैं। यदि हम साधना के द्वारा निर्विकल्प या निर्विचार अवस्था को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें शब्द को समझकर उसके चक्रव्यूह को तोड़ना होगा। शब्द उत्पत्तिकाल में सूक्ष्म होता है और बाहर आते-आते स्थूल बन जाता है। जो सूक्ष़्म है वह हमें सुनाई नहीं देता, जो स्थूल है वही हमें सुनाई देता है। ध्वनि विज्ञान के अनुसार दो प्रकार की ध्वनियां होती है-श्रव्य ध्वनि और अश्रव्य ध्वनि। अश्रव्य ध्वनि अर्थात् (Ultra Sound Super Sonic) यह सुनाई नहीं देती। हमारा कान केवल 32470 कंपनों को ही पकड़ सकता है। कम्पन तो अरबों होते हैं किन्तु कान 32470 आवृत्ति के कम्पनों को ही पकड़ सकता है। यदि हमारा कान सूक्ष्म तरंगों को पकड़ने लग जाए तो आदमी जी नहीं सकता। यह समूचा आकाश ध्वनि तरंगों से प्रकम्पित है। अनन्तकाल से इस आकाश में भाषा-वर्गणा के पुदगल बिखरे पड़े हैं। बोलते समय भाषा वर्गणा के पुदगल निकलते हैं और आकाश में जाकर स्थिर हो जाते हैं। हजारों लाखों वर्षों तक वे उसी रूप में रह जाते हैं। मनुष्य जो सोचता है, उसके मनोवर्गणा के पुद्गल करोड़ों वर्षों तक आकाश में अपनी आकृतियां बनाए रख सकते हैं। यह सारा जगत तरंगों से आंदोलित हैं। विचारों की तरंगे, कर्म की तरंगे, भाषा और शब्द की तरंगे पूरे आकाश में व्याप्त है। मंत्र एक प्रतिरोधात्मक शक्ति है, मंत्र एक कवच है और मंत्र एक महाशक्ति है। शक्तिशाली शब्दों का समुच्चय ही मंत्र है। शब्द में असीम शक्ति होती है।
‘¬ नमः शिवाय’ महामंत्र में तीन शब्द है। ¬ नमः शिवाय। इसमें पांच अक्षर है। इसे पंचाक्षरी महामंत्र भी कहते हैं। पंचाक्षरी इसलिए कि ‘¬’ अक्षरातीत है। ‘नमः शिवाय’ में पांच अक्षर है। ¬ को ब्रह्म, प्रणव आदि नामों से पुकारा जाता है। उपनिषदों में कहा गया है- ‘¬’ ‘ओम् इति ब्रह्म’ ओम् ब्रह्म है। पातंजल योगसूत्र में कहा गया है- ‘तस्य वाचक प्रणवः’ प्रणव ईश्वर का वाचक है। ब्रह्म एक अखण्ड अद्वैत होने पर भी परब्रह्म और शब्द ब्रह्म इन दो विभागों में कल्पित किया गया है। शब्द ब्रह्म को भली भांति जान लेने पर परब्रह्म की प्राप्ति होती है।
‘शब्द ब्रह्मणि निष्णातः परं ब्रह्माधिगच्छति’
शब्द ब्रह्म को जानना और उसे जानकर उसका अतिक्रमण करना यही मुमुक्षु का एकमात्र लक्ष्य है। जिसे औंकार कहते हैं यही शब्द ब्रह्म है। इस चराचर विश्व के जो वास्तविक आधार हैं, जो अनादि, अनन्त और अद्वितीय हैं तथा जो सच्चिदानंद स्वरूप है उस निर्गुण निराकार सत्ता को हमारे शास्त्रों ने ब्रह्म की संज्ञा दी है। इसी ब्रह्म का वाचक शब्द ओम है।
ब्रह्म इस सृष्टि में निमित्त कारण (Efficient Cause) ही नहीं अपितु उपादान कारण (Material Cause) भी है। प्रारम्भ में एकमात्र ब्रह्म ही थे। उनकी इच्छा हुई ‘एकोऽहम बहुस्याम’ और उन्होंने ही अपने आपको इस जीव जगत के रूप में प्रकट किया। जैसे मकड़ी अपने अन्दर के ही तन्तुओं से जाला बुनती है। अतः यह विश्व-ब्रह्माण्ड ब्रह्म से भिन्न नहीं है। ब्रह्म ही विभिन्न रूपों मे प्रतिभासित हो रहे हैं। अतएव ब्रह्म का वाचक होने के कारण ‘ओम’ ईश्वर अवतार तथा जीव जगत सभी का वाचक हुआ। इस प्रकार यह शब्द निर्गुण-निराकार ब्रह्म का बोध कराता है तो सगुण-साकार ईश्वर का भी बोध कराता है। स्थूल, सूक्ष्म, कारण तथा महाकारण, जिस रूप में भी ब्रह्म अपने आपको प्रकाशित कर रहा है, ओम उन सब का बोध कराता है।
इसकी महिमा में वेदान्त नेति-नेति कहकर मौन हो जाता है। योगीजन इस शब्द की महिमा में गाते-गाते नहीं थकते। गोरखनाथजी महाराज कहते है:-
‘शब्द ही ताला शब्द ही कूंची।
शब्द ही शब्द समाया।
शब्द ही शब्द सूं परचा हुआ।
शब्द ही शब्द जगाया।
यह शब्द ‘ओम्’ है। विश्व के सभी धर्मों में इस शब्द की महिमा गाई गई है। बाइबिल में लिखा है - On the beginning was the work and the word with god and the word was god. यह 'Word' ओम ही है। मुस्लिम धर्म में इस शब्द को ‘कलमा’ ‘बांग’, ‘आवाजे खुदा’ आदि नामों से पुकारा गया है।
शास्त्रों में वर्णित है कि आंेकार से ही इस विश्व की सृष्टि हुई है। ‘शब्द’ पद का वैदिक अर्थ है - सूक्ष्म भाव (Subtitle Idea) सूक्ष्म भाव स्थूल पदार्थ का सूक्ष्म रूप है। इन्हीं भावों का आश्रय लेकर सभी स्थूल पदार्थों की सृष्टि होती है। भाव-शब्द ही स्थूल रूपों का जन्मदाता है। मन में उठने वाला प्रत्येक भाव अथवा मुख से उच्चरित होने वाला प्रत्येक शब्द विशेष - विशेष कंपन मात्र हैं। इन कम्पनों में खास-खास आकृति बनाने की क्षमता रहती है। वायस फिगर (Voice Figure) पुस्तक की लेखिका मिसेज वाट्स हूग्स ने अपने Eidophone यंत्र द्वारा इसे प्रदर्शित कर दिया है। उच्चारण के साथ ही आकृति बन जाती है। अतः किसी भी स्थूल पदार्थ की सृष्टि होने से पूर्व उससे सम्बन्धित भाव विद्यमान रहता है और वही भाव स्थूलाकार में परिणत हो जाता है। सारी सृष्टि के लिए यही नियम लागू होता है। विभिन्न प्रकार के भावों या शब्दों से ही इस विचित्र बहुरूपात्मक विश्व की सृष्टि हुई है। विश्व निर्माणकारी ये सभी भाव एक ही शब्द अथवा भाव से निःसृत हुए हैं और वह शब्द है ‘ओम’। ‘ओम्’ सभी भावों की समष्टि है।
अब प्रश्न उठता है कि इसका क्या प्रमाण है कि विश्व निर्माणकारी सभी भाव ‘ओम’ से ही निःसृत हुए हैं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है - ब्रह्मज्ञ पुरुषों की प्रत्यक्ष अनुभूति। ब्रह्मज्ञ पुरुषों को समाधि की अवस्था में अनुभव होता है कि जगत् शब्दमय है और फिर वह शब्द गंभीर ओंकार ध्वनि में लीन हो जाता है। विभिन्न स्थितियां इस प्रकार वर्णित करते हैं योगी जना ‘घर्र-घर्र की आवाज, घंटा, वीणा की आवाज, सारेगम प द नी सा के स्वरों की आवाज, शंख ध्वनि’, इसके पश्चात् ¬ कार की ध्वनि, फिर उसके बाद कोई स्वर नहीं। शब्दातीत स्थिति को अनादि नाद कहकर पुकारते हैं। यहां जाकर मन प्रत्यक्ष ब्रह्म में लीन हो जाता है। सब निर्वाक, स्थिर। समाधि से लौटते वक्त भी जब पहली अनुभूति होती है तो ओंकार शब्द ही सुनाई पड़ता है। यह अनुभूतिजन्य विवरण सभी ब्रह्मज्ञ पुरुषों का एक सा ही है।
‘ओम्’ शब्द पूर्ण शब्द है। ओम् में अ, उ, म तीन अक्षर हैं। इन तीन ध्वनियों के मेल से ‘ओम’ बनता है। इसका प्रथम अक्षर ‘अ’ सभी शब्दों का मूल है, चाहे शब्द किसी भी भाषा का हो। ‘अ’ जिव्हा मूल अर्थात् कण्ठ से उत्पन्न होता है। ‘म’ ओठों की अन्तिम ध्वनि है। ‘उ’ कण्ठ से प्रारम्भ होकर मुंह भर में लुढ़कता हुआ ओठों में प्रकट होता है। इस प्रकार ओम् शब्द के द्वारा शब्दोच्चारण की सम्पूर्ण क्रिया प्रकट हो जाती है। अतः हम कह सकते हैं कि कण्ठ से लेकर ओंठ तक जितनी भी प्रकार की ध्वनियां उत्पन्न हो सकती है, ओम में उन सभी ध्वनियों का समावेश है। फिर इन्ही ध्वनियों के मेल से शब्द बनते हैं। अतः ओम् शब्दों की समष्टि है।
अब संक्षेप में आंेकार की रचना भी समझनी जरूरी है। ओंकार में अकार, उकार, मकार, बिन्दु, अर्द्ध चन्द्र, निरोधिका, नाद, नादान्त शक्ति, व्यापिनी, समना तथा उन्मना इतने अंश हैं। ओंकार के ये कुल 12 अंश हैं। ओंकार के दो स्वरूप हैं। अकार, उकार एवं मकार अशुद्ध विभाग हैं। स्थूल, सूक्ष्म तथा कारण इन तीन भूमिकाओं में इन तीन अवयवों का कार्य होता है। जाग्रत, स्वप्न एवं सुषुप्ति ये तीन अवस्थाएं प्रणव की पहली तीन मात्राओं में विद्यमान है। तुरीय या तुरीयातीत अवस्था चतुर्थ अवयव से शुरू होती है। अकार, उकार एवं मकार तीन शक्तियों के प्रतीक हैं - उकार ब्रह्मा का प्रतीक है तथा मकार महेश का प्रतीक है। प्रणव के चतुर्थ अवयव ‘बिन्दु’ से लेकर उन्मना तक कुल 9 अंश प्रणव के शुद्ध विभाग हैं। बिन्दु अर्द्धमात्रा रूपी अवयव है। बिन्दु में एक मात्रा का अर्द्धाशं है, अर्द्ध चन्द्र में बिन्दु का अर्द्धांश है तथा निरोधिका में अर्द्धचन्द्र अर्द्धांश है। इस प्रकार यह क्रम प्रतिपद में उसके पूर्ववर्ती मात्रा का अर्द्धांश बनता चला जाता है। यह क्रम समना तक चलता है। ये अंश या मात्राएं किसकी हैं ? ये वास्तव में मन की मात्राएं हैं। मन की गति सूक्ष्म से सूक्ष्मतर होती चली जाती है। उन्मना अमात्र है, उसकी कोई मात्रा नहीं होती क्योंकि वहां मन की समाप्ति हो जाती है। मन की मात्रा होती है, विशुद्ध चैतन्य की मात्रा नहीं होती। योगी का परम उद्देश्य है कि वह स्थूल मात्रा से क्रमशः सूक्ष्ममात्रा में होते हुए अमात्रक स्थिति में पहुंच जाए। उन्मना में न मन है, न मात्रा है, न काल है, न देश है, न देवता है। वह शुद्ध चिदानन्द - भूमि है।
ओंकार की इन स्थितियों में एक विकास क्रम है। बिन्दु का अनुभव भ्रूमध्य के ऊर्ध्व में होता है। ब्रह्मरन्ध्र की अन्तिम सीमा तक नाद का अनुभव चलता है। नादान्त भेद हो जाने पर स्थूल दृष्टि से देह का भेद हो जाता है। अतः नाद का अवलम्बन लेकर ही नादान्त तक पहुंचा जाता है। नाद साधना ही वस्तुतः ओंकार की साधना है। इस साधना में पारंगत होने पर केवल नाद का ही अतिक्रमण नहीं होता अपितु शून्य का भी अतिक्रमण होता है और अन्त में मन का भी अतिक्रमण होता है, जिसका फल है परमेश्वर से तादात्म्य लाभ।
इस प्रकार ओम् एक महामंत्र है। इसका जप और इसके अर्थ का चिन्तन समाधि-लाभ का उपाय है। वाचक एवं वाच्य का अभेद सम्बन्ध होता है। ज्यों ही वाचक शब्द का स्मरण अथवा उच्चारण किया जाता है त्यों ही वह उसके वाच्य पदार्थ का बिम्ब मन में ला देता है। ‘यत ध्यायति तत् भवति’ के अनुसार ‘ओम्’ शब्द के जप एवं स्मरण से हमारे मन में ब्रह्मभाव जाग्रत होता है। मन में यह भाव जगाए रहने के लम्बे अभ्यास के बाद अन्त में मन ब्रह्म भाव में अवस्थित हो जाता है। अतः ‘ओम्’ सत्यं, शिवं, सुन्दरम् तक पहुंचने की कुंजी है।
वाक्-शक्ति के चार प्रकार हैं - बैखरी, मध्यमा, पश्यन्ती एवं परा। बैखरी वाक् शब्द का निम्नतम स्तर है। इसको पकड़कर क्रमशः परावाक् पर्यन्त उठने का प्रयोजन है। बैखरी से तात्पर्य हमारी स्थूल ध्वनि से है। जब हम बोल-बोल कर जप करते है, यह बैखरी वाणी कहलाती है। जब हम मन ही मन जप या स्मरण करते हैं इसे मध्यमा कहा जाता है। जब हम शब्द और उसके अर्थ दोनों को देखते हुए स्मरण करते हैं, उसे पश्यन्ती वाणी कहते हैं। जहां न बोलना है, न देखना है अर्थात् निर्विचार एवं निर्विकल्प स्थिति होती है, उस स्थिति में एक शून्य भाषा व्यापक होती है उसे परावाक् कहते हैं। बैखरी जप में जपकर्ता को यह अहसास रहता है कि मैं जप कर रहा हूं। मध्यमा में साधक का यह अहसास छूट जाता है कि मैं जप कर रहा हूं। उसका जप अजपा जाप हो जाता है। बिना किसी प्रयास के एवं बिना किसी अहं भाव के जप चलता रहता है। मध्यमा में हृदय से जाप होता है, मस्तिष्क से नहीं होता। जागृति समाप्त हो जाती है। मध्यमा वाक् के अभ्यास से नाद-श्रवण होने लगता है। पश्यन्ती में साधक ओंकार को आज्ञाचक्र से ऊपर बिल्कुल ललाट के मध्य में कल्पना से ज्योतिस्वरूप बिन्दु को देखता है। यहां देखना ही बोलना है। परास्थिति में देखना भी छूट जाता है। केवल शून्य में ठहरना होता है। यहां ठहरने का आधार आनंद की अनुभूति होती है। इस प्रकार शब्दातीत परमपद का साक्षात्कार करने के लिए शब्द का आश्रय लेकर ही शब्द राज्य का भेद करना होता है। जप-साधना में शब्द को पकड़कर शब्दातीत परब्रह्म पद में जाने का उपदेश है।
‘¬ नमः शिवाय’ महामंत्र के प्रथम भाग ‘¬’ की रचना एवं जप की विधि की चर्चा के पश्चात् यह देखना है कि इस महामंत्र में ‘नमः शिवाय’ शब्दों का समावेश करने का क्या प्रयोजन है। नमः शब्द नमस्कार का ही छोटा रूप है। यह महामंत्र नमस्कार मंत्र भी है। प्रणव की अवधारणा में कि ‘मैं ब्रह्म हूं’ की साधना करते-करते साधक कहीं अहंकार का शिकार न हो जाए, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ‘नमः शिवाय’ शब्दों से विनम्र समर्पण है। अहंकार एवं ममकार जब तक विलीन नहीं होते तब तक हमारी सीमा समाप्त नहीं हो सकती। सान्तता समाप्त हुए बिना अनन्त की अनुभूति नहीं होती। अनन्त की अनुभूति के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है - अहंकार का विलय और ममकार का विलय।
‘नमः शिवाय’ नमन है, समर्पण है-अपने पूरे व्यक्तित्व का समर्पण। इससे अहंकार विलीन हो जाता है। जहां नमन होता है वहां अहंकार टिक नहीं सकता। अहंकार निःशेष और सर्वथा समाप्त। जहां शिव है वहां ममकार नहीं हो सकता। ममकार पदार्थ के प्रति होता है। शिव तो परम चेतन स्वरूप है। अपना ही चेतनरूप शिव है। चेतना के प्रति ममकार नहीं होता। शिव के प्रति नमन्, शिव के प्रति हमारा समर्पण, एकीभाव जैसे-जैसे बढ़ता है, भय की बात समाप्त होती चली जाती है। भय तब होता है जब हमें कोई आधार प्राप्त नहीं होता। आधार प्राप्त होने पर भय समाप्त हो जाता है। साधना के मार्ग में जब साधक अकेला होता है, तब न जाने उसमें कितने भय पैदा हो जाते हैं किन्तु जब ‘नमः शिवाय’ जैसे शक्तिशाली मंत्र का आधार लेकर चलता है तब उसके भय समाप्त हो जाते हैं। वह अनुभव करता है कि मैं अकेला नहीं हूँ, मेरे साथ शिव है। साधक के पास एक व्यक्ति ने कहा, ‘आप अकेले हैं, मैं कुछ देर आपका साथ देने के लिए आया हूंँ। साधक ने कहा, ‘मैं अकेला कहां था ? तुम आए और मैं अकेला हो गया। मैं मेरे प्रभु के साथ था।’
‘नमः शिवाय’ शिव के प्रति नमन, शिव के प्रति समर्पण, शिव के साथ तादात्म्य है। यह अनुभूति अभय पैदा करती है। रमण महर्षि से पूछा गया - ‘ज्ञानी कौन ? ‘उत्तर दिया जो अभय को प्राप्त हो गया हो।’ ‘नमः शिवाय’ अभय के द्वारा ज्ञान की ज्योति जलाता है। अतः मंत्र सृष्टा ऋषियों ने ‘¬’ के साथ नमः शिवाय संयुक्त कर ‘¬’ रूपी ब्रह्म को ‘शिव’ रूपी जगत के साथ मिलाया है।
मंत्र के तीन तत्त्व होते हैं -शब्द, संकल्प और साधना। मंत्र का पहला तत्त्व है- शब्द। शब्द मन के भावों को वहन करता है। मन के भाव शब्द के वाहन पर चढ़कर यात्रा करते हैं। कोई विचार सम्प्रेषण का प्रयोग करे, कोई सजेशन या ऑटोसजेशन का प्रयोग करे, उसे सबसे पहले ध्वनि का, शब्द का सहारा लेना पड़ता है। वह व्यक्ति अपने मन के भावों को तेज ध्वनि में उच्चारित करता है, जोर-जोर से बोलता है, ध्वनि की तरंगे तेज गति से प्रवाहित होती है, फिर वह उच्चारण को मध्यम करता है, धीरे-धीरे करता है, मंद कर देता है। पहले ओठ, दांत, कंठ सब अधिक सक्रिय थे, वे मंद हो जाते हैं। ध्वनि मंद हो जाती है। होठों तक आवाज पहुंचती है पर बाहर नहीं निकलती। जोर से बोलना या मंद स्वर में बोलना - दोनों कंठ के प्रयत्न हैं। ये स्वर तंत्र के प्रयत्न हैं। जहां कंठ का प्रयत्न होता है वह शक्तिशाली तो होता है किन्तु बहुत शक्तिशाली नहीं होता। उसका परिणाम आता है किन्तु उतना परिणाम नहीं आता जितना हम इस मंत्र से उम्मीद करते हैं मंत्र की परिणति या मूर्घन्य तब वास्तविक परिणाम आता है जब कंठ की क्रिया समाप्त हो जाती है और मंत्र हमारे दर्शन केन्द्र में पहुंच जाता है। यह मानसिक क्रिया है। जब मंत्र की मानसिक क्रिया होती है, मानसिक जप होता है, तब न कंठ की क्रिया होती है, न जीभ हिलती है, न होंठ एवं दांत हिलते हैं। स्वर-तंत्र का कोई प्रकंपन नहीं होता। मन ज्योति केन्द्र में केन्द्रित हो जाता है प्श्यन्ति वाक शैली में पूरे मंत्र को ललाट के मध्य में देखने का अभ्यास किया जाए। उच्चारण नहीं, केवल मंत्र का दर्शन, मंत्र का साक्षात्कार, मंत्र का प्रत्यक्षीकरण। इस स्थति में मंत्र की आराधना से वह सब उपलब्ध होता है जो उसका विधान है।
मानसिक जप के बिना मन की स्वस्थता की भी हम कल्पना नहीं कर सकते। मन का स्वास्थ्य हमारे चैतन्य केन्द्रों की सक्रियता पर निर्भर है। जब हमारे दर्शन केन्द्र और ज्योति केन्द्र सक्रिय हो जाते हैं तब हमारी शक्ति का स्रोत फूटता है और मन शक्तिशाली बन जाता है। नियम है-जहां मन जाता है, वहां प्राण का प्रवाह भी जाता है। जिस स्थान पर मन केन्द्रित होता है, प्राण उस ओर दौड़ने लगता है। जब मन को प्राण का पूरा सिंचन मिल जाता है और शरीर के उस भाग के सारे अवयवों को, अणुओं और परमाणुओं को प्राण और मन का सिंचन मिलता है तब वे सारे सक्रिय हो जाते हैं। जो कण सोये हुए हैं, वे जाग जाते हैं। चैतन्य केन्द्र को जाग्रत हुआ तब मानना चाहिए जब उस स्थान पर मंत्र ज्योति में डूबा हुआ दिखाई पड़ने लग जाए। जब मंत्र बिजली के अक्षरों मंे दिखने लग जाए तब मानना चाहिए वह चैतन्य केन्द्र जाग्रत हो गया है।
मंत्र का पहला तत्त्व है-शब्द और शब्द से अशब्द। शब्द अपने स्वरूप को छोड़कर प्राण में विलीन हो जाता है, मन में विलीन हो जाता है तब वह अशब्द बन जाता है।
मंत्र का दूसरा तत्त्व है-संकल्प। साधक की संकल्प शक्ति दृढ़ होनी चाहिए। यदि संकल्प शक्ति दुर्बल है तो मंत्र की उपासना उतना फल नहीं दे सकती जितने फल की अपेक्षा की जाती है। मंत्र साधक में विश्वास की दृढ़ता होनी चाहिए। उसकी श्रद्धा और इच्छाशक्ति गहरी होनी चाहिए। उसका आत्म-विश्वास जागृत होना चाहिए। साधक में यह विश्वास होना चाहिए कि जो कुछ वह कर रहा है अवश्य ही फलदायी होगा। वह अपने अनुष्ठान में निश्चित ही संभवतः सफल होगा। सफलता में काल की अवधि का अन्तर आ सकता है। किसी को एक महीने में, किसी को दो चार महीनों में और किसी को वर्ष भर बाद ही सफलता मिले। बारह महीने में प्रत्येक साधक को मंत्र का फल अवश्य ही मिलना चालू हो जाता है।
संकल्प तत्त्व में श्रद्धा समन्वित है। श्रद्धा का अर्थ है-तीव्रतम आकर्षण। केवल श्रद्धा के बल पर जो घटित हो सकता है, वह श्रद्धा के बिना घटित नहीं हो सकता। पानी तरल है। जब वह जम जाता है, सघन हो जाता है तब वह बर्फ बन जाता है। जो हमारी कल्पना है, जो हमारा चिन्तन है वह तरल पानी है। जब चिन्तन का पानी जमता है तब वह श्रद्धा बन जाता है। तरल पानी में कुछ गिरेगा तो वह पानी को गंदला बना देगा। बर्फ पर जो कुछ गिरेगा, वह नीचे लुढ़क जायेगा, उसमें घुलेगा नहीं। जब हमारा चिन्तन श्रद्धा में बदल जाता है तब वह इतना घनीभूत हो जाता है कि बाहर का प्रभाव कम से कम होता है।
मंत्र का तीसरा तत्त्व है-साधना। शब्द भी है, आत्म विश्वास भी है, संकल्प भी है तथा श्रद्धा भी है, किन्तु साधना के अभाव में मंत्र फलदायी नहीं हो सकता। जब तक मंत्र साधक आरोहण करते-करते मंत्र को प्राणमय न बना दे, तब तक सतत साधना करता रहे। वह निरन्तरता को न छोड़े। योगसूत्र में पातंजलि कहते हैं - ‘दीर्घकाल नैरन्तर्य सत्कारा सेवितः।’ ध्यान की तीन शर्त है-दीर्घकाल, निरन्तरता एवं निष्कपट अभ्यास। साधना में निरन्तरता और दीर्घकालिता दोनों अपेक्षित है। अभ्यास को प्रतिदिन दोहराना चाहिए। आज आपने ऊर्जा का एक वातावरण तैयार किया। कल उस प्रयत्न को छोड़ देते हैं तो वह ऊर्जा का वायुमण्डल स्वतः शिथिल हो जाता है। एक मंत्र साधक तीस दिन तक मंत्र की आराधना करता है और इकतीसवें दिन वह उसे छोड़ देता है और फिर बतीसवें दिन उसे प्रारम्भ करता है तो मंत्र साधना शास्त्र कहता है कि उस मंत्र साधक की साधना का वह पहला दिन ही मानना चाहिएं
साधना का काल दीर्घ होना चाहिए। ऐसा नहीं कि काल छोटा हो। दीर्घकाल का अर्थ है जब तक मंत्र का जागरण न हो जाए, मंत्र चैतन्य न हो, जो मंत्र शब्दमय था वह एक ज्योति के रूप में प्रकट न हो जाए, तब तक साधना चलती रहनी चाहिए।
जब तक साधना में मंत्र के तीनों तत्त्वों का समुचित योग नहीं होता तब तक साधक को साधना की सफलता नहीं मिल सकती।
अध्यात्म की शैव-धारा में ‘¬ नमः शिवाय’ एक महामंत्र है। इस महामंत्र की सिद्धि जीवन की सिद्धि है। इस मंत्र की साधना से भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों उपलब्धियां प्राप्त होती है। आवश्यकता है उसे अपना कर अनुभव करने की।
गुरु लोगों के मुखारविन्द से, स्वाध्याय एवं स्वानुभूति से जो निष्पत्तियां आई हैं, उन्हीं का निरूपण करने की चेष्टा मैंने की है।
इसमें किसी प्रकार का अहं भाव एवं कृत्रिमता का संयोग नहीं है.
जौ हे गुरूजी का प्रसाद है.


शिवत्व की प्राप्ती


जीवन का मूल उद्देश्य है-शिवत्व की प्राप्ति। उपनिषद् का आदेश है ‘शिवो भूत्वा शिवं यजेत्’ शिव बनकर शिव की आराधना करो। प्रश्न है-हम शिव कैसे बनें एवं शिवत्व को कैसे प्राप्त करें ? इसी का उत्तर है यह ‘¬ नमः शिवाय’ का मंत्र। ‘¬ नमः शिवाय’ एक मंत्र ही नहीं महामंत्र है। यह महामंत्र इसलिए है कि यह आत्मा का जागरण करता है। हमारी आध्यात्मिक यात्रा इससे सम्पन्न होती है। यह किसी कामना पूर्ति का मंत्र नहीं है। यह मंत्र है जो कामना को समाप्त कर सकता है, इच्छा को मिटा सकता है। एक मंत्र होता है कामना की पूर्ति करने वाला और एक मंत्र होता है कामना को मिटाने वाला। दोनों में बहुत बड़ा अन्तर होता है। कामना पूर्ति और इच्छा पूर्ति का स्तर बहुत नीचे रह जाता है। जब मनुष्य की ऊर्ध्व चेतना जागृत होती है तब उसे स्पष्ट ज्ञान हो जाता है कि संसार की सबसे बड़ी उपलब्धि वही है, जिससे कामना और इच्छा का अभाव हो सके। एक कहानी आती है- एक अत्यन्त गरीब के पास एक साधु आया। वह व्यक्ति गरीब तो था पर था संतोषी एवं भगवान का अटूट विश्वास रखने वाला। उसकी गरीबी को देखकर साधु ने करुणार्द्र होकर उसे मांगने के (कुछ भी) लिए कहा, लेकिन गरीब व्यक्ति ने कुछ भी नहीं मांगा। तो साधु बोला कि मैं किसी को देने की सोच लेता हूं उसे पूरा करना मेरा कर्तव्य समझता हूं। अतः मैं तुझे पारस दे देता हूं जिससे तुम अपनी गरीबी को दूर कर सकोगे। तब उस गरीब व्यक्ति ने निवेदन किया, ‘हे महाराज। मुझे इन सांसारिक सुखों की चाहना नहीं है। मुझे तो वह चाहिए जिसे पाकर आपने पारस को ठुकराया है जो पारस से भी ज्यादा कीमती है वह मुझे दो।’
जब व्यक्ति के अन्तर की चेतना जाग जाती है तब वह कामना पूर्ति के पीछे नहीं दौड़ता। वह उसके पीछे दौड़ता है तथा उस मंत्र की खोज करता है जो कामना को काट दे। ‘नमः शिवाय’ इसीलिए महामंत्र है कि इससे इच्छा की पूर्ति नहीं होती अपितु इच्छा का स्रोत ही सूख जाता है। जहां सारी इच्छाएं समाप्त, सारी कामनाएं समाप्त, वहां व्यक्ति निष्काम हो जाता है। पूर्ण निष्काम भाव ही मनुष्य का प्रभु स्वरूप है।
इस मंत्र से ऐहिक कामनाएं भी पूरी होती हैं किन्तु यह इसका मूल उद्देश्य नहीं है। इसकी संरचना अध्यात्म जागरण के लिए हुई है, कामनाओं की समाप्ति के लिए हुई है। यह एक तथ्य है कि जहां बड़ी उपलिब्ध होती है, वहां आनुषंगिक रूप में अनेक छोटी उपलब्धियां भी अपने आप हो जाती है। छोटी उपलब्धि में बड़ी उपलब्धि नहीं होती किन्तु बड़ी उपलब्धि में छोटी उपलब्धि सहज हो जाती हैं। कोई व्यक्ति लक्ष्मी के मंत्र की आराधना करता है तो उससे धन बढ़ेगा। सरस्वती के मंत्र की आराधना से ज्ञान बढ़ेगा किन्तु अध्यात्म का जागरण या आत्मा का उन्नयन नहीं होगा क्योंकि छोटी उपलब्धि के साथ बड़ी उपलब्धि नहीं मिलती। जो व्यक्ति बड़ी उपलब्धि के लिए चलता है, रास्ते में उसे छोटी-छोटी अनेक उपलब्धियां प्राप्त हो जाती हे। यह मंत्र महामंत्र इसलिए है कि इसके साथ कोई मांग जुड़ी हुई नहीं है। इसके साथ केवल जुड़ा है - आत्मा का जागरण, चैतन्य का जागरण, आत्मा के स्वरूप का उद्घाटन और आत्मा के आवरणों का विलय। जिस व्यक्ति को परमात्मा उपलब्ध हो गया, जिस व्यक्ति को आत्म जागरण उपलब्ध हो गया, उसे सब कुछ उपलब्ध हो गया, कुछ भी शेष नहीं रहा। इस महामंत्र के साथ जुड़ा हुआ है-केवल चैतन्य का जागरण। सोया हुआ चैतन्य जाग जाए। सोया हुआ प्रभु, जो अपने भीतर है वह जाग जाए, अपना परमात्मा जाग जाए। जहां इतनी बड़ी स्थिति होती है वहां सचमुच यह मंत्र महामंत्र बन जाता है।
मंत्र क्या है ? मंत्र शब्दात्मक होता है। उसमें अचित्य शक्ति होती है। हमारा सारा जगत् शब्दमय है। शब्द को ब्रह्म माना गया है। मन के तीन कार्य हैं-स्मृति, कल्पना एवं चिन्तन। मन प्रतीत की स्मृति करता है, भविष्य की कल्पना करता है और वर्तमान का चिन्तन करता है। किन्तु शब्द के बिना न स्मृति होती हैं, न कल्पना होती है और न चिन्तन होता है। सारी स्मृतियां, सारी कल्पनाएं और सारे चिन्तन शब्द के माध्यम से चलते हैं। हम किसी की स्मृति करते हैं तब तत्काल शब्द की एक आकृति बन जाती है। उस आकृति के आधार पर हम स्मृत वस्तु को जान लेते हैं। इसी तरह कल्पना एवं चिन्तन में भी शब्द का बिम्ब ही सहायक होता है। यदि मन को शब्द का सहारा न मिले, यदि मन को शब्द की वैशाखी न मिले तो मन चंचल हो नहीं सकता। मन लंगड़ा है। मन की चंचलता वास्तव में ध्वनि की, शब्द की या भाषा की चंचलता है। मन को निर्विकल्प बनाने के लिए शब्द की साधना बहुत जरूरी है।
स्थूल रूप से शब्द दो प्रकार का होता है- (1) जल्प (2) अन्तर्जल्प। हम बोलते हैं, यह है जल्प। जल्प का अर्थ है-स्पष्ट वचन, व्यक्त वचन। हम बोलते नहीं किन्तु मन में सोचते हैं, मन में विकल्प करते हैं, यह है अन्तर्जल्प। 



Thursday, 14 December 2017

भोले में समायी है सारी दुनिया. जगत के कण-कण में है महादेव का वास

भोले में समायी है सारी दुनिया. जगत के कण-कण में है महादेव का वास. तभी तो महादेव हर रूप में करते हैं भक्तों का कल्याण. फिर चाहे महादेव की प्रतिमा की पूजा हो या फिर लिंग रूप उनकी आराधना.
धरती पर शिवलिंग को शिव का साक्षात स्वरूप माना जाता है तभी तो शिवलिंग के दर्शन को स्वयं महादेव का दर्शन माना जाता है और इसी मान्यता के चलते भक्त शिवलिंग को मंदिरों में और घरों में स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना करते हैं. यू को भोले भंडारी एक छोटी सी पूजा से हो जाते हैं प्रसन्न लेकिन शिव आराधना की सबसे महत्वपूर्ण पूजा विधि रूद्राभिषेक को माना जाता है. रूद्राभिषेक... क्योंकि मान्यता है कि जल की धारा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और उसी से हुई है रूद्रभिषेक की उत्पत्ति. रूद्र यानी भगवान शिव और अभिषेक का अर्थ होता है स्नान करना. शुद्ध जल या फिर गंगाजल से महादेव के अभिषेक की विधि सदियों पुरानी है क्योंकि मान्यता है कि भोलभंडारी भाव के भूखे हैं. वह जल के स्पर्श मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं. वो पूजा विधि जिससे भक्तों को उनका वरदान ही नहीं मिलता बल्कि हर दर्द हर तकलीफ से छुटकारा भी मिल जाता है.
साधारण रूप से भगवान शिव का अभिषेक जल या गंगाजल से होता है परंतु विशेष अवसर व विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दूध, दही, घी, शहद, चने की दाल, सरसों तेल, काले तिल, आदि कई सामग्रियों से महादेव के अभिषेक की विधि प्रचिलत है. तो कैसे महादेव का अभिषेक कर आप उनका आशीर्वाद पाएं उससे पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि किस सामग्री से किया गया अभिषेक आपकी कौन सी मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है साथ ही रूद्राभिषेक को करने का सही विधि-विधान क्या हो क्योंकि मान्यता है कि अभिषेक के दौरान पूजन विधि के साथ-साथ मंत्रों का जाप भी बेहद आवश्यक माना गया है फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो, गायत्री मंत्र हो या फिर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र.
1) जल से अभिषेक
- हर तरह के दुखों से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव का जल से अभिषेक करें
- भगवान शिव के बाल स्वरूप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'शुद्ध जल' भर कर पात्र पर कुमकुम का तिलक करें
- ॐ इन्द्राय नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय" का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर जल की पतली धार बनाते हुए रुद्राभिषेक करें
- अभिषेक करेत हुए ॐ तं त्रिलोकीनाथाय स्वाहा मंत्र का जाप करें
- शिवलिंग को वस्त्र से अच्छी तरह से पौंछ कर साफ करें
2) दूध से अभिषेक
- शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए दूध से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'प्रकाशमय' स्वरूप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'दूध' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ श्री कामधेनवे नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय' का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर दूध की पतली धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें.
- अभिषेक करते हुए ॐ सकल लोकैक गुरुर्वै नम: मंत्र का जाप करें
- शिवलिंग को साफ जल से धो कर वस्त्र से अच्छी तरह से पौंछ कर साफ करें
3) फलों का रस
- अखंड धन लाभ व हर तरह के कर्ज से मुक्ति के लिए भगवान शिव का फलों के रस से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'नील कंठ' स्वरूप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'गन्ने का रस' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ कुबेराय नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर फलों का रस की पतली धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें
- अभिषेक करते हुए -ॐ ह्रुं नीलकंठाय स्वाहा मंत्र का जाप करें
- शिवलिंग पर स्वच्छ जल से भी अभिषेक करें
4) सरसों के तेल से अभिषेक
- ग्रहबाधा नाश हेतु भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'प्रलयंकर' स्वरुप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'सरसों का तेल' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ भं भैरवाय नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय" का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर सरसों के तेल की पतली धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें.
- अभिषेक करते हुए ॐ नाथ नाथाय नाथाय स्वाहा मंत्र का जाप करें
- शिवलिंग को साफ जल से धो कर वस्त्र से अच्छी तरह से पौंछ कर साफ करें
5) चने की दाल
- किसी भी शुभ कार्य के आरंभ होने व कार्य में उन्नति के लिए भगवान शिव का चने की दाल से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'समाधी स्थित' स्वरुप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'चने की दाल' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ यक्षनाथाय नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर चने की दाल की धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें
- अभिषेक करेत हुए -ॐ शं शम्भवाय नम: मंत्र का जाप करें
- शिवलिंग को साफ जल से धो कर वस्त्र से अच्छी तरह से पौंछ कर साफ करें
6) काले तिल से अभिषेक
- तंत्र बाधा नाश हेतु व बुरी नजर से बचाव के लिए काले तिल से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'नीलवर्ण' स्वरुप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'काले तिल' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ हुं कालेश्वराय नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर काले तिल की धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें
- अभिषेक करते हुए -ॐ क्षौं ह्रौं हुं शिवाय नम: का जाप करें
- शिवलिंग को साफ जल से धो कर वस्त्र से अच्छी तरह से पौंछ कर साफ करें
7) शहद मिश्रित गंगा जल
- संतान प्राप्ति व पारिवारिक सुख-शांति हेतु शहद मिश्रित गंगा जल से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'चंद्रमौलेश्वर' स्वरुप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में " शहद मिश्रित गंगा जल" भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ चन्द्रमसे नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय' का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर शहद मिश्रित गंगा जल की पतली धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें
- अभिषेक करते हुए -ॐ वं चन्द्रमौलेश्वराय स्वाहा' का जाप करें
- शिवलिंग पर स्वच्छ जल से भी अभिषेक करें
8) घी व शहद
- रोगों के नाश व लम्बी आयु के लिए घी व शहद से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'त्रयम्बक' स्वरुप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'घी व शहद' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें
- ॐ धन्वन्तरयै नम: का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय" का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- शिवलिंग पर घी व शहद की पतली धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें.
- अभिषेक करते हुए -ॐ ह्रौं जूं स: त्रयम्बकाय स्वाहा" का जाप करें
- शिवलिंग पर स्वच्छ जल से भी अभिषेक करें
9 ) कुमकुम केसर हल्दी
- आकर्षक व्यक्तित्व का प्राप्ति हेतु भगवान शिव का कुमकुम केसर हल्दी से अभिषेक करें
- भगवान शिव के 'नीलकंठ' स्वरूप का मानसिक ध्यान करें
- ताम्बे के पात्र में 'कुमकुम केसर हल्दी और पंचामृत' भर कर पात्र को चारों और से कुमकुम का तिलक करें - 'ॐ उमायै नम:' का जाप करते हुए पात्र पर मौली बाधें
- पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करते हुए फूलों की कुछ पंखुडियां अर्पित करें
- पंचाक्षरी मंत्र पढ़ते हुए पात्र में फूलों की कुछ पंखुडियां दाल दें-'ॐ नम: शिवाय'
- फिर शिवलिंग पर पतली धार बनाते हुए-रुद्राभिषेक करें.
- अभिषेक का मंत्र-ॐ ह्रौं ह्रौं ह्रौं नीलकंठाय स्वाहा'
- शिवलिंग पर स्वच्छ जल से भी अभिषेक करें


Wednesday, 13 December 2017

शव भी शिव है और शिव ही शव भी, दोनों के बीच अंतर है

"शव भी शिव है और शिव ही शव भी, दोनों के बीच अंतर है तो केवल इश्वर्य तत्व की अनुभूति मात्र का , ऐसे में, हम शिव बनकर जियें या शव बनकर यह व्यक्तिगत विवेक के निर्णय का विषय है जिसके लिए सभी स्वतंत्र भी।
वास्तव में, विज्ञानं के अनुसार भी आवश्यक नहीं की हर ऊर्जा शरीर के परिधि में सीमित हो पर निश्चित रूप से प्रत्येक ऊर्जा की अपने तरंगें होती हैं और विशिष्ट आवृति भी, फिर उनका प्रारूप चाहे जो हो।
गुरुत्व आकर्षण बल या विद्युत् चुम्कीय बल की बात करें तो वो भी ऊर्जा का प्रारूप ही हैं जिनका कोई शरीर नहीं पर उनकी अनुभूति ही उनके अस्तित्व का प्रमाण होता है, ठीक इसी प्रकार, शिव भी जैविक चेतना की जागृति का वह स्तर है जो इश्वर्य तत्व की अनुभूति से प्राप्त होता है, और तब, चेतना शरीर की परिधि तक सीमित नहीं रहती और ब्रह्मांडीय चेतना और जैविक चेतना का अंतर ही समाप्त हो जाता है।
शरीर की परिधि में सीमित चेतना के लिए जो वस्तु है वही ब्रह्मांडीय चेतना के लिए विषय, और इसलिए, दृष्टिकोण के इस अंतर के नष्ट होने से ऊर्जा जब चेतना के रूप में शरीर के परिधि से सीमित नहीं रहती तो वह विभिन्न भावनाओं की अनुभूति के लिए शरीर पर आश्रित नहीं रहती बल्कि अपने ध्यान से विभिन्न अनुभव को महसूस कर पाने में दक्ष हो जाती है। जैविक चेतना जागृति के इस स्तर पर भविष्य को निर्धारित करने का अधिकार प्राप्त कर लेती है।
अंतरिक्ष की अनन्तता समय को अर्थहीन बना देती है और समय की अनन्तता अंतरिक्ष को सूक्ष्म, ऐसे में, चेतना अपनी परिधि का विस्तार कर समय के साथ समन्वय स्थापित करने में सक्षम होती है; पर इसके लिए शरीर की परिधि को पार करना आवश्यक होगा।
अगर वर्त्तमान के सन्दर्भ में बात करें तो आज हमारी स्थिति ऐसी है मानो हवा से भरा कोई गुब्बारा अपने आप को गुब्बारा मानकर सर्वत्र हवा को खोजने का प्रयास कर रहा है, तभी, इतनी उलझन है।
जब तक हम धर्म को सैद्धान्तिक, कर्मकांड को औपचारिकता और जीवन के उत्सव को अनुस्ठान और आडम्बर मानकर खुश रहेंगे , हम स्वतः ही सत्य की अनुभूति से प्रतिरक्षित रहेंगे।
ऊर्जा के रूप में ब्रह्मांडीय चेतना इसलिए शरीर धारण करती है क्योंकि शरीर के इन्द्रियों द्वारा ही वह सृष्टि की अनुभूति प्राप्त कर सकती है, और इसलिए, इस सृष्टि की विविध अवधारणा विभिन्न शरीर की ज्ञान इन्द्रियों द्वारा ही परिभाषित होता है, ऐसे में, सृष्टि की वास्तविकता का बोध कर पाने के लिए यह आवश्यक होगा की जैविक चेतना शरीर में रहते हुए स्वयं को शरीर से अलग पहचान सके , तभी, संसाधन के रूप में शरीर और अवसर के रूप में जीवन काल अपनी उपयोगिता सिद्ध कर सकेगा।
अब इसे कलयुग का प्रभाव कहिये या जीवन का वैचारिक पतन जो आज पृथ्वी पर मनुष्यों की जनसँख्या अत्याधिक है और मानवता लुप्तप्राय ;
जिस शरीर की प्राप्ति चेतना ने अपने उत्क्रांति के लिए की थी वह आज उसकी समस्या बन गयी है, तभी, हम मनुष्य तो जन्मे पर मनुष्य न बन सके और 'व्यवहारिकता' के नाम पर मशीन बनकर खुश हैं।
ऐसे में, सत्य के सन्दर्भ में वर्त्तमान के पास केवल दो ही विकल्प हैं, या तो हम जो देख रहे हैं उस पर विश्वास करें या फिर हमारा विश्वास इतना सुदृढ़ हो की वह सत्य के रूप में जीवंत हो उठे, निर्णय हमें करना है की हम सत्य के रूप में क्या देखना चाहते हैं !
यही कारन था की हिन्दू धर्म ने भक्ति के प्रेम और कल्पना की रचनात्मकता के माध्यम से ईश्वर को मूर्त रूप प्रदान किया ताकि परिस्थितियों के परिवर्तन के क्रम में भी धर्म के रूप में सत्य पर हमारा विश्वास अडिग हो। दुर्भाग्यवश मानवीय समझ की सीमितता ने इसी सम्भावना को वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या बना दिया है, तभी तो, आज हम ईश्वर के जड़ प्रारूप की आराधना करते हैं पर अपने अंदर ईश्वरीय तत्व को नहीं खोज सकते।
आखिर कब तक इस संसार में ईश्वर कहानियों, मान्यताओं और किंवदंतियों में जीवित रहेगा? और वैसा ईश्वर क्या सही अर्थों में जीवन की व्यवहारिकता में अपना सकारात्मक प्रभाव डाल सकेगा ?
धर्म के आडम्बर और औपचारिकता से किसी का भला नहीं होने वाला फिर हम स्वयं को कितना भी धोका क्यों न दे लें ,आज हमें अपने अंदर ईश्वरीय तत्व को खोजने और पहचानने की आवश्यकता है तभी हम अपने दैनिक कर्मों के माध्यम से संसार में धर्म की स्थापना कर सकेंगे।"


Friday, 8 December 2017

।। रुद्राक्ष ।।

।। रुद्राक्ष ।।
रुद्राक्ष को धारण करने के लिए इन नियम का आप पालन कीजिये...बिना नियम के रुद्राक्ष धारण करना शिव् पुराण के अनुशार अक्षम्य अपराध गिना गया हे जिस से अज्ञानता वश आप दोषित हो सकते हो...सर्व प्रथम रुद्राक्ष को पंचगव्य तथा पंचामृत से रुद्राक्ष का प्रक्षालन करके बाद में गंगाजल से उसे साफ़ कीजिये फिर उस पर इन मन्त्रों...
''नमः शिवाय''
''ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात '' और 
''ॐ हौं अघोरे ॐ हौं घोरे हुं घोरतरे ॐ ह्रैं ह्रीं सर्वतः सर्वेभ्यो नमस्ते रूद्ररूपिणे''....
का जप करे, फिर एक एक रुद्राक्ष पर जितने मुखी का हो उनके मंत्रों का 108 बार जप करे ...
1. एकमुखी- ॐ ऊं भृशं नमः ।
2. दोमुखी- ॐ ऊं नमः ।
3. तीनमुखी- ॐ ह्रां नमः ।
4. चारमुखी- ॐ ह्रीं नमः ।
5. पांचमुखी- ॐ हुं नमः ।
6. छःमुखी- ॐ हूं नमः ।
7. सातमुखी- ॐ ऊं हुं हूं नमः ।
8. आठमुखी- ॐ सं हुं नमः ।
9. नौमुखी- ॐ हुं नमः ।
10. दशमुखी- ॐ हं नमः ।
11. एकादशमुखी- ॐ ह्रीं नमः ।
12. द्वादशमुखी- ॐ ह्रीं नमः ।
13. तेरहमुखी- ॐ क्षां क्षौं नमः ।
14. चौदहमुखी- ॐ नमो नमः ।
अब इनको धारण करने का मंत्र उपर दिए गए विधान से सुद्ध करके 108 बार इसके जाप कर के आप धारण कर सकते हे...
1. एकमुखी- ॐ ऐं ।
2. दोमुखी- ॐ श्रीं ।
3. तीनमुखी- ॐ ध्रुं ध्रुं ।
4. चारमुखी- ॐ हां हूंः ।
5. पांचमुखी- ॐ ह्रीं ।
6. छःमुखी- ॐ ऐं ह्रीं ।
7. सातमुखी- ॐ ह्रीं ।
8. आठमुखी- ॐ रुं रं ।
9. नौमुखी- ॐ ह्रां ।
10. दशमुखी- ॐ ह्रीं ।
11. एकादशमुखी- ॐ श्रीं ।
12. द्वादशमुखी- ॐ ह्रां ह्रीं ।
13. तेरहमुखी- ॐ क्षौं स्रौं ।
14. चौदहमुखी- ॐ डं मां ।
।। अवधूत महाकाल ।।


*श्रावण मे मनोकामना सिद्धि कि साधना*

जय माता जी की
*श्रावण मे मनोकामना सिद्धि कि साधना*
यह आवश्यक नहीं की समस्या अथवा पीड़ा के समय ही ईश्वर को याद किया जाए । बिना किसी आवश्यकता के भी हमें ईश्वर को याद कर लेना चाहिए । इससे प्रभू मे हमारी आस्था बनी रहती हे । हमें भगवान की पूजा आराधना करनी ही चाहिए ।

जनकल्याण व मोक्ष के लिए शिव आराधना शुभ व कल्याणकारी होती है ।
श्रावण के सोमवारों का सभी धर्मज्ञ एवं आस्तिक लोगों को लाभ उठाना चाहिए ।
तो आइये अब हम आपको कुछ सरल से प्रयोग बताते हें जिनके करने आपके जिवन मे शुभता आयेगी
1.. जिस व्यक्ति के जीवन में निरंतर विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हों । उन्हें अपने जीवन को व्यवस्थित एवं सुचारु रुप से चलाने के लिए भगवान शिव की शरण में जाना चाहिए ।
2.... जो व्यक्ति रक्त चंदन से शिवलिंग का श्रंगार करता है उसे जटिल समस्याओं से भी शीघ्रता से मुक्ति मिलती हे । भगवान शिव के पूजन में रोली यानी कुमकुम का प्रयोग भूल कर भी नहीं करना चाहिए ।
3.....पारिवारिक क्लेश से जो परिवार ग्रसित होयें उन पीड़ित व्यक्तियों को सोमवार के दिन गाय के दूध से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए ।
4.....जिन लोगों लोगों को धन की इच्छा है । धन लाभ के इच्छुक उन व्यक्तियों को शिवलिंग पर शुद्ध शहद चढ़ाकर अपनी इच्छा पूर्ति की प्रार्थना श्री भगवान महादेव से करनी चाहिए
5...बेरोजगार व्यक्तियों को इस से शीघ्र ही रोजगार की प्राप्ति होती है ।
6.....जिन लोगों के कोर्ट केस चल रहे हैं या विवादों से घिरे हुए हैं उन व्यक्तियों को आकडा यानी मदार के फूल एवं धतूरा शिवलिंग पर चढाना चाहिए विशेष रूप से जो व्यक्ती राज्य पक्ष से पीड़ित होंवे उन्हें यह प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए
7.......जो व्यक्ति जीवन में अस्थिरता महसूस कर रहे हो या बेकार की परेशानियों से जूझ रहे हो । उन व्यक्तियों को गाय के दूध में भांग मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए
8.......शिव जी की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल उपाय तो यह है कि श्रावण मास के सभी सोमवारों के दिन शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाए एवं बेलपत्र अर्पित किए जाएं इससे जीवन सरल एवं शांत और तनाव रहित बना रहता है
देवादीदेव महादेव आपकी सारी उचित मनोकामनायें पूरण करें
जय महामांई की जय महाकाल प्रभू !

Thursday, 30 November 2017

भगवान शिवजी का प्रिय पौधा “भांग” के चमत्कारिक औषधीय गुण एवं आयुर्वेदिक उपाय!! 🍃🌿🍃

भगवान शिवजी का प्रिय पौधा “भांग” के चमत्कारिक औषधीय गुण एवं आयुर्वेदिक उपाय!! 🍃🌿🍃
भांग को सामान्यत एक नशीला पौधा माना जाता है, जिसे लोग मस्ती के लिए उपयोग में लाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शिवजी को प्रिय भांग का पौधा औषधीय गुणों से भरा पड़ा है। भांग के मादा पौधों में स्थित मंजरियों से निकले राल से गांजा प्राप्त किया जाता है। भांग के पौधों में केनाबिनोल नामक रसायन पाया जाता है। भांग कफशामक एवं पित्तकोपक होता है।. शिवरात्री का दिन हो या रंगो का त्योहार होली हो भांग का रंग तो जमेगा ही। भांग पीकर रंग खेलने का मजा ही अलग है। भांग पीकर होश खोने की बात तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भांग पीने के कुछ फायदे भी हैं। भांग, चरस या गांजे की लत शरीर को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन इसकी सही डोज कई बीमारियों से बचा सकती है। इसकी पुष्टि विज्ञान भी कर चुका है।
पर हमारे देश में कुछ महामूर्ख एवं नशेड़ी किस्म के लोगों ने अपनी गलती करने, नाश करने या गलत आदत को छुपाने के लिए इस पौधे को भगवान् शिव शंकर से नशे के लिए जोड़ दिया। (जैसे आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि यह तो भोले शंकर का प्रसाद है लेने में कोई हर्ज़ नहीं )। पर हम बताते हैं आपको कि ये पौधा भगवान शंकर को इसलिए प्रिय था क्योंकि इस पौधे के अंदर अनगिनत चमत्कारिक औषधीय गुण उपस्थित हैं। जिससे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके औषधीय गुण
1.) कान का दर्द:- भांग के 8 -10 बून्द रस को कान में डालने से कीड़े मरते हैं और कान की पीड़ा दूर हो जाती है !
2.) चक्कर आने से बचाव:- 2013 में वर्जीनिया की कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने यह साबित किया कि गांजे में मिलने वाले तत्व एपिलेप्सी अटैक को टाल सकते हैं। यह शोध साइंस पत्रिका में भी छपा। रिपोर्ट के मुताबिक कैनाबिनॉएड्स कंपाउंड इंसान को शांति का अहसास देने वाले मस्तिष्क के हिस्से की कोशिकाओं को जोड़ते हैं।
3.) ग्लूकोमा में राहत:- अमेरिका के नेशनल आई इंस्टीट्यूट के मुताबिक भांग ग्लूकोमा के लक्षण खत्म करती है। इस बीमारी में आंख का तारा बड़ा हो जाता है और दृष्टि से जुड़ी तंत्रिकाओं को दबाने लगता है। इससे नजर की समस्या आती है। गांजा ऑप्टिक नर्व से दबाव हटाता है।
4.) अल्जाइमर से बचाव:- अल्जाइमर से जुड़ी पत्रिका में छपे शोध के मुताबिक भांग के पौधे में मिलने वाले टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल की छोटी खुराक एमिलॉयड के विकास को धीमा करती है। एमिलॉयड मस्तिष्क की कोशिकाओं को मारता है और अल्जाइमर के लिए जिम्मेदार होता है। रिसर्च के दौरान भांग का तेल इस्तेमाल किया गया।
5.) कैंसर पर असर:- 2015 में आखिरकार अमेरिकी सरकार ने माना कि भांग कैंसर से लड़ने में सक्षम है. यह ट्यूमर के विकास के लिए जरूरी रक्त कोशिकाओं को रोक देते हैं. कैनाबिनॉएड्स से कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और लिवर कैंसर का सफल इलाज होता है.
6.) कीमोथैरेपी में कारगर:- कई शोधों में यह साफ हो चुका है कि भांग के सही इस्तेमाल से कीमथोरैपी के साइड इफेक्ट्स जैसे, नाक बहना, उल्टी और भूख न लगना दूर होते हैं. अमेरिका में दवाओं को मंजूरी देने वाली एजेंसी एफडीए ने कई साल पहले ही कीमोथैरेपी ले रहे कैंसर के मरीजों को कैनाबिनॉएड्स वाली दवाएं देने की मंजूरी दे दी है.
7.) दर्द निवारक:- शुगर से पीड़ित ज्यादातर लोगों के हाथ या पैरों की तंत्रिकाएं नुकसान झेलती हैं. इससे बदन के कुछ हिस्से में जलन का अनुभव होता है. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पता चला कि इससे नर्व डैमेज होने से उठने वाले दर्द में भांग आराम देती है.
8.) हैपेटाइटिस सी के साइड इफेक्ट से आराम:- थकान, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, भूख न लगना और अवसाद, ये हैपेटाइटिस सी के इलाज में सामने आने वाले साइड इफेक्ट हैं. यूरोपियन जरनल ऑफ गैस्ट्रोलॉजी एंड हेपाटोलॉजी के मुताबिक भांग की मदद से 86 फीसदी मरीज हैपेटाइटिस सी का इलाज पूरा करवा सके. माना गया कि भांग ने साइड इफेक्ट्स को कम किया.
9.) खांसी और दमे में कारगर है भांग
10.) मांसपेशियों के दर्द:- डायटीशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट का कहना है कि अल्कोहल का कोई गुण नहीं होता है लेकिन सीमित मात्रा में भांग पीने के कुछ फायदे भी है। भांग (cannabis) में इन्फ्लैमटोरी गुण होता है जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने में असरदार रूप से काम करता है।
🍃🌿🍃🌿🍃🌿🍃🌿🍃🌿🌿🍃🌿🌿🍃
It may come as a shock to so many who dont know cannabis that it’s actually something of a miracle herb. Though this topic is controversial, some don't know how great the benefits of marijuana actually are ~~
1. It Can Help You Lose Weight. because cannabis helps the body regulate insulin production, and manage caloric intake more efficiently.
2. It Can Regulate and Prevent Diabetes. Because it helps regulate body weight, it only makes sense that it would help prevent regular diabetes.
3. It Fights Cancer. Both scientists and government have released a good amount of evidence showing that cannabinoids fight certain types of cancer.
4. It Can Help Depression. Depression is one of the more widespread medical conditions in America. And research is showing that cannabis can help treat it.
5. It’s Showing Promise in Treating Autism. Like many other high-profile disorders, autism may be a prime target for cannabis-based treatments. Science is digging into it, but in meantime, some parents are using it to help manage violent mood swings in autistic kids.

6. It Helps Regulate Seizures. Using medical cannabis to regulate seizures is another one of the more high-profile findings coming out of medical science. For folks with disorders like Epilepsy, cannabis is showing immense promise.
7. It Can Improve Lung Health. some conditions, including lung cancer and Emphysema, have been shown to regress when cannabis is thrown into the mix.
8. It Can Slow the Development of Alzheimer’s Disease. Cognitive degeneration is pretty much unavoidable as we age, and Alzheimer’s disease falls under that umbrella. The good news is that studies are showing cannabis can stop the progression of Alzheimer’s, which may lead to longer, richer lives for millions.
9. It Helps M.S. Patients. Cannabis helps alleviate many of the symptoms associated with Multiple Sclerosis, most notably the tremors, spasms, and pain.
10. It Can Help You Get Through Chemotherapy. Those suffering from cancers and its treatments like chemotherapy, have found comfort in cannabis’s soothing effects

11. It Calms Asthma Attacks. 🌿🍃🌿🍃🌿🍃🌿🍃